When To Have Isabgol For Constipation In Hindi: इसबगोल का इस्तेमाल हमारे यहां कई घरों में किया जाता है। ज्यादातर लोग पेट से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए उपयोग करते हैं। हालांकि, इसके कई अन्य लाभ भी हैं। जैसे यह वजन कम करने, ब्लड ग्लूकोज के स्तर को संतुलित रखने और पाइल्स से छुटकारा पाने में काफी कारगर तरीके से काम करता है। यही नहीं, इसबगोल आपके कोलोन हेल्थ में सुधार कर कोलोरेक्टल कैंसर के रिस्क को कम करता है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसबगोल हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है। आपने यह भी सुना होगा कि इसबगोल कब्ज के लिए काफी फायदेमंद होता है। सवाल है, क्या वाकई इसबगोल कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है? और कब्ज से राहत के लिए कब और कैसे इसबगोल का सेवन किया जाना चाहिए? इस बारे में रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) से जानते हैं।
इसबगोल कब्ज के लिए कैसे फायदेमंद है?- Is It Good To Take Isabgol For Constipation In Hindi
इसबगोल का उपयोग कब्ज से राहत के लिए किया जाता है। ज्यादतार लोग जिन्हें कब्ज की शिकायत रखती है, वे नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं। जहां तक सवाल इस बात का है कि इसबगोल कब्ज के लिए फायेमंद कैसे है? इस संबंध में एक्सपर्ट कहते हैं, "आयुर्वेद के अनुसार इसबगोल की प्रकृति गुरु है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। गुरु प्रकृति के कारण यह मल को भारी बनाता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व आंतों को संकुचित करते हैं, जिससे मल प्रक्रिया सहज होती है। वहीं, इसकी हल्की रेचक प्रकृति मल को आसानी से बाहर निकालने में मदद करती है।" एक्सपर्ट आगे बताते हैं, ‘इसबगोल सिर्फ कब्ज की समस्या को ही दूर नहीं करता है। यह संपूर्ण पाचन क्षमता में सुधार करता है। इसमें फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जिससे यह डाइजेस्टिव ट्रैक से पानी अवशोषित कर लेता है। ऐसे में यह डायरिया जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। यहां तक कि इसबगोल पाइल्स जैसी बीमारी में भी कारगर तरीके से काम करता है।" कुल मिलाकर आप कह सकते हैं कि इसबगोल कब्ज के लिए काफी फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: पेट साफ करने के लिए बहुत फायदेमंद है इसबगोल, इन 4 तरीकों से करें सेवन
कब्ज के लिए इसबगोल का सेवन कब करें- What Is The Best Time To Take Isabgol For Constipation In Hindi
कब्ज से परेशान हैं, तो इसबगोल का सेवन सही समय पर करना बहुत जरूरी हो जाता है। खासकर, उन लोगों के लिए जो कब्ज से अक्सर परेशान रहते हैं। ध्यान रखें कि कब्ज कई अन्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। कब्ज से राहत पाने के लिए आप सुबह सोने के तुरंत बाद या रात को सोने से पहले इसबगोल का सेवन करें। हां, अगर आप नियमित रूप से इसबगोल का सेवन करते हैं, तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीना न भूलें।
इसे भी पढ़ें: पेट की हर समस्या का रामबाण इलाज है इसबगोल, जानें इसके सेवन का सही तरीका और 5 फायदे
कब्ज के लिए इसबगोल का सेवन कैसे करें
इसबगोल को गुनगुने पानी में पिएं
इसबगोल का सेवन करने का यह सबसे आसान और पारंपरिक तरीका है। आप एक गिलास गुनगुने पानी में इसबगोल भिगो लें। अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसबगोल पीने के लिए तैयार है।
इसबगोल दूध के साथ पिएं
- एक गिलास गुनगुना दूध लें।
- इसमें 1-2 चम्मच इसबगोल को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- रात को सोने से पहले तैयार इसबगोल को पिएं।
इसबगोल को दही के साथ खाएं
- एक कटोरी दही लें।
- इसमें एक चम्मच इसबगोल मिक्स कर लें।
- इसे आप अपनी मील का हिस्सा बना सकते हैं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
कब्ज में इसबगोल कैसे लेना चाहिए?
इसबगोल को रात को सोने से पहले एक गिलास पानी या दूध में मिक्स कर लें। इस तैयार मिश्रण को सोने से पहले पी लें। इसी तरह आप चाहें, तो सुबह नींद से उठने के तुरंत बाद इसबगोल को पानी या दूध में मिक्स करके पी सकते हैं।कब्ज के लिए सबगोल खाने का सबसे अच्छा समय कब है?
सुबह नींद से उठने के बाद या रात को सोने पहले इसबगोल खाएं। कब्ज के लिए फायदेमंद होगा।क्या सबगोल आंत साफ करने के लिए अच्छा है?
इसबगोल पाचनतंत्र में काफी सुधार करता है। इससे आंतें साफ होती हैं और मल की मूवमेंट में भी सुधार होता है। इसबगोल का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती हैं।