Isabgol for constipation : पेट की समस्याओं के लिए इसबगोल औषधि के समान है। यह एक गेंहू जैसा दिखने वाली पौधा है, जिसमें काफी छोटी-छोटी पत्तियां और फूल होते हैं। इसका बीज काफी पतला और सफेद रंग का होता है, जिसे कई लोग भूसी भी कहते हैं। इसे भी इसबगोल के रूप में सेवन किया जाका है। अगर आप अपने शरीर को मजबूत रखना चाहते हैं और पाचन को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो रोजाना इसबगोल का सेवन करेँ। खासतौर पर इसका सेवन करने से पेट को साफ किया जाता है। यह कब्ज और बवासीर से बचाव कर सकता है। आज हम इस लेख में पेट साफ करने के लिए इसबगोल खाने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से इस बारे में-
पेट साफ करने के लिए इसबगोल कैसे खाएं?
पेट साफ करने के लिए आप इसबगोल का सेवन कई तरह से तकर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
1. पानी के साथ करें सेवन
पेट साफ करने के लिए आप इसबगोल और पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 चम्मच इसबगोल मिक्स करें और कुछ समय के लिए छोड़ दें। जब इसबगोल पानी में अच्छी तरह से घुल जाए तो इसका सेवन करें। इससे आपका पेट साफ हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - खाली पेट हींग खाने से मिलेंगे ये 6 फायदे, जानें तरीका
2. दूध के साथ करें सेवन
पेट को क्लीन करने के लिए और कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए दूध के साथ इसबगोल का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए 1 गिलास गुनगुना दूध लें। इसमें 1 चम्मच इसबगोल डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब इसे पी लें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
3. त्रिफला पाउडर के साथ
पेट साफ करने के लिए इसबगोल और त्रिफला का मिश्रण भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसके लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें त्रिफला चूर्ण और इसबगोल को मिक्स करके इसका सेवन करेँ। इससे कुछ ही दिनों में आपका पेट साफ हो जाएगा। साथ ही अन्य परेशानियां भी दूर रहेंगी।
4. दही के साथ खाएं
अपच, दस्त या फिर एसिडिटी की परेशानी होने पर दूध के साथ इसबगोल का सेवन करें। इससे काफी आराम महसूस होगा। इसका सेवन करने के लिए एक कटोरी दही लें। इसमें एक से दो चम्मच इसबगोल की भूसी मिक्स करें। अब इसका सेवन करें। इससे आपका पेट क्लीन होगा। साथ ही अन्य परेशानियां दूर होंगी।
इसबगोल पेट साफ करने में आपकी मदद कर सकता है। हालांकिं, अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version