Foods to Eat Based on Your Zodiac Sign: शरीर को हेल्दी और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए जरूरी है कि आपका खानपान संतुलित और पौष्टिक हो। संतुलित और पौष्टिक खानपान होने से न सिर्फ आपका शरीर हेल्दी रहता है बल्कि आगे चलकर बीमारियों की चपेट में आने की संभावना भी कम हो जाती है। हमारे देश में खानपान को लेकर आयुर्वेद से जुड़े नियमों का पालन पुराने समय से लोग करते हैं। पुराने जमाने के लोगों की सेहत का राज भी उनका संतुलित और पौष्टिक खानपान ही था। आज के समय में फास्ट-फूड और जंक फूड्स के चलन की वजह से युवाओं में तमाम तरह के बीमारिययां देखी जा रही हैं। खानपान को लेकर आज हम आपको बेहद दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं। आपकी राशि के हिसाब से आपका खानपान होने पर आपको बीमारियों का खतरा बेहद कम हो जाता है। आइए इस लेख में सिद्धार्थ एस कुमार, एस्ट्रो न्यूमरोलॉजिस्ट और न्यूमरोवाणी के संस्थापक से जानते हैं राशि के अनुसार क्या खाने से आपकी सेहत अच्छी रहती है?
राशि के अनुसार क्या खाना चाहिए?- Foods to Eat Based on Your Zodiac Sign in Hindi
राशि के हिसाब से भोजन करने से आपको बहुत फायदे मिलते हैं। इससे आपका मूड ठीक रहता है और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। राशि के हिसाब से आपका भोजन इस तरह से होना चाहिए-
मेष
मेष राशि वाले लोगों के बारे में कहा जाता है कि इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होता है लेकिन इनमें मुहांसे जैसी समस्या का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए इस राशि के लोगों को डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, खीरा, पालक आदि का सेवन करना चाहिए। इसका एवं करने से उनके शरीर को बहुत फायदा मिलेगा।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों में कब्ज और थायराइड की समस्या का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए वृषभ राशि के लोगों को क्रैनबेरी, फूलगोभी और सहजन आदि का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसका सेवन करने से उन्हें कब्ज के खतरे को कम करने और थायराइड से बचने में फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: क्या अनार खाने से बढ़ता है ब्लड शुगर? एक्सपर्ट से जानें डायबिटीज में अनार खाना चाहिए या नहीं
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों में चिंता, क्रोध जैसी मानसिक समस्या का खतरा रहता है और इसकी वजह से उनके तंत्रिका तंत्र पर विपरीत असर पड़ सकता है। इसलिए इस राशि के लोगों को प्लम, पत्तेदार साग, और खट्टे फल आदि का सेवन विशेष रूप से करना चाहिए।
कर्क
कर्क राशि वाले लोगों में पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का खतरा ज्यादा रहता है। इस राशि के लोगों को डाइट में सब्जियां, फल और पेट के लिए फायदेमंद फूड्स को शामिल करना चाहिए।
सिंह
सिंह राशि के लोगों में बीमारी का खतरा अन्य लोगों की तुलना में कम होता है। ऐसे लोगों को अपने भोजन में हाई प्रोटीन फूड्स और खट्टे फल आदि शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से उनका स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है।
कन्या
कन्या राशि के लोगों में पाचन तंत्र और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी परेशानियों का खतरा ज्यादा रहता है। इस राशि के लोगों को फल, सलाद, बादाम आदि का सेवन ज्यादा करना चाहिए।
तुला
तुला राशि के लोगों में किडनी से जुड़ी बीमारी का खतरा रहता है। इसलिए इस राशि के लोगों को हरी और मौसमी सब्जियां, जामुन जैसे किडनी को फायदा देने वाले फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले लोगों में यूटीआई और मूत्राशय से जुड़ी परेशानियों का खतरा ज्यादा रहता है। इस राशि के लोगों को केले, पानी की पर्याप्त मात्रा वाले फूड्स और हरी सब्जियां व सलाद का सेवन ज्यादा करना चाहिए।
धनु
धनु राशि के लोग खानपान में बहुत तेज होते हैं, इसकी वजह से इस राशि के लोगों में मोटापे का खतरा रहता है। इस राशि के लोगों को प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा वाले फूड्स, टमाटर और मौसमी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
मकर
मकर राशि वाले लोगों में हड्डी और दांत से जुड़ी परेशानियों का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे लोगों को कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा वाले फूड्स, दाल, मिल्क प्रोडक्ट्स आदि का सेवन जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: मैटरनिटी इंश्योरेंस महिलाओं के लिए क्यों है जरूरी? जानें इसमें क्या-क्या कवर होता है और कैसे चुनें सही बीमा
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को ऐसे फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए, जो दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं। इस राशि के लोगों को हार्ट के लिए हेल्दी फल और सब्जियां खाने से फायदा मिलता है।
मीन
मीन राशि एक जल राशि है, इसलिए स्वस्थ रक्त, मस्तिष्क, यकृत के कामकाज को बढ़ावा देने वाले खाद्य पखाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। प्रोटीन और आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे जौ, अंडे और सूखे मेवे मीन राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
राशि के अनुसार इन फूड्स को डाइट में शामिल करने से आपको मानसिक और शारीरिक रूप से फायदा मिलता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version