Eating Hing Empty Stomach Benefits: खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर शरीर को हेल्दी रखने के लिए हींग (Asafoetida) का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लगभग हर भारतीय किचन में हींग का इस्तेमाल किसी न किसी रूप में किया जाता है। हींग में मौजूद गुण शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में भी फायदेमंद माने जाते हैं। पेट के लिए हींग का सेवन किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है। इसमें मौजूद गुण अपच, पेट में गैस और कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। खाली पेट हींग खाने के फायदे भी अनेकों हैं। अगर आप पेट से जुड़ी परेशानीय और डायबिटीज की समस्या से पीड़ित हैं, तो खाली पेट हींग खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। आइए विस्तार से जानते हैं खाली पेट हींग खाने के फायदे और तरीका।
खाली पेट हींग खाने के फायदे- Eating Hing Empty Stomach Benefits in Hindi
हींग में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन दर्द दूर करने के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। हींग के फायदों को लेकर किये गए कई शोध भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि इसमें मौजूद गुण पेट से लेकर डायबिटीज तक की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें: हींग से महिलाओं की ये 5 समस्याएं होंगी दूर, रोजाना ऐसे करें सेवन
खाली पेट हींग खाने से आपको ये फायदे मिलते हैं-
1. पाचन के लिए फायदेमंद
हींग का सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हींग में मौजूद गुण अपच की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। खाली पेट एक चुटकी हींग खाने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलेगा। अपच या पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर हींग का सेवन कर सकते हैं।
2. पेट दर्द में फायदेमंद
खाली पेट हींग खाने से पेट दर्द की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। हींग में मौजूद गुण ब्लोटिंग और पेट में गैस की समस्या दूर करने में भी फायदेमंद होते हैं। कई बार पेट में दर्द गैस या ब्लोटिंग की वजह से होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना चुटकी भर हींग का सेवन खाली पेट करना फायदेमंद माना जाता है।
3. ब्लड प्रेशर रेगुलेट करने में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर की समस्या में हींग का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका सेवन सिर्फ डॉक्टर की सलाह के आधार पर ही करना चाहिए। हींग में मौजूद गुण शरीर में ब्लड क्लॉट होने से रोकते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में फायदेमंद होते हैं। रोजाना सुबह के समय हींग का पानी पीने से ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में फायदा मिलता है।
4. सिरदर्द में फायदेमंद
सिरदर्द की समस्या में हींग का खाली पेट सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। हींग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सिरदर्द की समस्या कम करने और सूजन से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप डॉक्टर की सलाह लेकर हींग का सेवन कर सकते हैं।
5. सांस से जुड़ी परेशानियों में फायदेमंद
सांस से जुड़ी परेशानियों में हींग का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। हींग में एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। सांस लेने में परेशानी और जकड़न की समस्या में खाली पेट हींग का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
6. मेटाबॉलिज्म ठीक करने में फायदेमंद
मेटाबॉलिज्म ठीक करने के लिए हींग का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। हींग में मौजूद गुण चयापचय को बेहतर बनाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ हींग का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: रोजाना हींग का सेवन करने से सेहत को मिलेंगे ये 4 फायदे
कैसे करें हींग का सेवन?
हींग का सेवन खाली पेट करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। किसी भी बीमारी या समस्या में हींग का खाली पेट सेवन करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। हींग का सेवन आप गुनगुने पानी के साथ सुबह खाली पेट कर सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version