Expert

कब्ज से राहत पाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट से बताए ये 6 हैक्स, जानें इनके बारे में

क्या आपको भी अक्सर कब्ज की समस्या रहती है? क्या आप भी कई दवाएं और रेमेडीज ट्राई करके परेशान हो चुके हैं? जानें कब्ज से राहत के लिए असरदार हैक्स।  
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज से राहत पाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट से बताए ये 6 हैक्स, जानें इनके बारे में


How To Clean Out Bowels Quickly: अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। जंक फूड ज्यादा खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर प्रेशर पड़ता है। रिफाइंड में बनी ये चीजें शरीर में टॉक्सिन बढ़ाती हैं और पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ाती हैं। डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी कोई भी समस्या आपको दिनभर परेशान करके रख सकती है। एसिडिटी, अपच, पेट दर्द जैसी कोई समस्या होने पर आपकी डेली एक्टिविटीज पर असर पड़ सकता है। इसी तरह कई लोगों को कब्ज की समस्या ज्यादा रहती है। डाइट में फाइबर कम लेने या बॉडी डिहाइड्रेट होने के कारण बार-बार कब्ज की समस्या हो सकती है। लेकिन अगर आप कुछ हैक्स फॉलो करते हैं, तो आपको कब्ज से जल्द राहत मिल सकती है। डायटिशियन अनुषी जैन ने कब्ज से राहत के लिए कुछ हैक्स शेयर किये हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानें  इनके बारे में। 

constipation

कब्ज से राहत पाने के लिए अपनाएं ये हैक्स- Hacks To Get Relief From Constipation

मलासन में बैठकर पानी पिएं- Malasana

कब्ज से राहत के लिए मलासन में बैठकर पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। आपको मलासन में बैठकर सुबह खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करना है। इससे पाचन तंत्र को आराम मिलेगा और कब्ज की समस्या दूर होगी।  

इसबगोल का सेवन करें- Isabgol 

इसबगोल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसके रोज सेवन से आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी। यह मल को नरम बनाकर पेट साफ करने में मदद करता है। इसे आप रोज गुनगुने पानी या दूध में 1 चम्मच मिलाकर सोने से पहले पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- कब्ज के लिए ये 4 घरेलू उपाय हैं वाकई कारगर, डॉक्टर ने खुद शेयर की जानकारी

अजवाइन का पानी पिएं- Ajwain Drink

अजवाइन को पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके रोज सेवन से पेट साफ होता है और एसिडिटी व कब्ज से राहत मिलती है। अगर आप रोज सोने से पहले आधा चम्मच अजवाइन गुनगुने पानी के खाते हैं, तो इससे आपके लिए सुबह मलत्याग करना आसान होगा। 

कैस्टर ऑयल का सेवन करें- Castor Oil

अगर किसी भी रेमेडी के बावजूद कब्ज से राहत नहीं मिल रही, तो आप कैस्टर ऑयल का सेवन कर सकते हैं। यह तेल काफी गाढ़ा होता है जिसके सेवन से मल नरम होता है। यह मलत्याग को आसान बनाने और पेट साफ करने में मदद कर सकता है। इस्तेमाल के लिए आप सप्ताह में दो बार गर्म पानी में 2-3 बूंदे कैस्टर ऑयल की डालकर ले सकते है। 

इसे भी पढ़ें- कब्ज से रहते हैं परेशान? ट्राई करें एक्सपर्ट के बताए ये 3 असरदार घरेलू नुस्खे

प्रोबायोटिक्स एड करें- Add Probiotics

डाइट में प्रोबायोटिक्स एड करने से आपको कब्ज से जल्दी राहत मिलेगी। प्रोबायोटिक्स के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। इससे आपको पेट दर्द, अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। प्रोबायोटिक्स में आप दही, फर्मेंटेड चीजें व ढोकला को डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

काली किशमिश और आलूबुखारा खाएं- Black Raisins and Prunes

कब्ज से राहत देने के लिए आलूबुखारा और काली किशमिश दोनों फायदेमंद होंगे। इस नुस्खे के लिए 3-4 काली किशमिश या 1 आलूबुखारा रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इनका सेवन करें और फर्क देखें। 

इन हैक्स को फॉलो करने से आपको कब्ज की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। इनके बावजूद अगर आपको आराम नहीं मिलता है, तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nutri Maven (@dt.anushijain)

Read Next

ग्लास स्किन पाने के लिए रोजाना करें ये 4 काम, स्किन पर दिखेगा बेहतर रिजल्ट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version