Doctor Verified

गर्मियों में काढ़ा पीना सेहत के लिए अच्छा है या नहीं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Is it Safe to have Kadha During Summer : सर्दियों में होने वाली आम समस्याओं से बचने के लिए लोग काढ़ा पीते हैं, लेकिन क्या इस आयुर्वेदिक नुस्खे का इस्तेमाल गर्मियों में भी किया जा सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में काढ़ा पीना सेहत के लिए अच्छा है या नहीं? आयुर्वेदाचार्य से जानें


Is it Safe to have Kadha During Summer : भारतीय घरों में सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बिमारियों से बचाव के लिए काढ़ा दिया जाता है। हालांकि, अब मौसम बदल गया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या गर्मियों में भी व्यक्ति काढ़े का सेवन कर सकता है? दरअसल, कई लोगों का मानना है कि गर्मियों में काढ़े का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसे बनाने के लिए जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। इन हर्ब्स की तासीर गर्म होती है, जिससे शरीर से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आइए Dr. Hitendra Singh Gautam B.A.M.S. (D.U.) से जानते हैं कि आपको गर्मियों में काढ़े का सेवन करना चाहिए या नहीं? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

काढ़ा शरीर के लिए क्यों है फायदेमंद- Why is Decoction Beneficial for the Body

summer kadha

बता दें कि लोग अक्सर मौसमी समस्याओं से बचाव और इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए काढ़े का सेवन करते हैं। बता दें कि यह एक आयुर्वेदिक उपाय है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। काढ़े को गिलोय, गुडुची, मुलेठी, लौंग, तुलसी जैसी औषधीय गुणों वाली अलग चीजों को मिलकर बनाया जाता है। इसमें दालचीनी, अदरक जैसे कई मसालों का भी इस्तेमाल किया जाता है। काढ़ा पीकर गठिया, सिरदर्द, अस्थमा, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, ब्रोंकाइटिस और लिवर से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए पीया जाता है।

इसे भी पढ़ें- अदरक और मिश्री का काढ़ा पीने से मिलता है इन समस्याओं में आराम, जानें बनाने का तरीका

गर्मियों में काढ़े का सेवन करें या नहीं?- Is it Safe to have Kadha During Summer

जैसा हमने आपको बताया कि काढ़ा बनाने में इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें गर्म तासीर वाली होती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या गर्मी के दौरान काढ़ा पीना चाहिए? तो इसका जवाब है कि आप गर्मियों में काढ़े का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, काढ़ा बनाते हुए आपको इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर ध्यान देना होगा। गर्मियों के मौसम में आपको ज्यादा गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए हम जानते हैं कि आप गर्मियों में किन चीजों से इम्यूनिटी बूस्टर काढ़े को बना सकते हैं।

गर्मियों में किन चीजों से बनाएं काढ़ा?- With which Things to make Decoction in Summer

गर्मियों में काढ़ा बनाना चाहते हैं, तो आपको तासीर में गर्म चीजों का इस्तेमाल बिलकुल नहीं या फिर कम मात्रा में करना चाहिए। आइए जानें काढ़े में किन चीजों का इस्तेमाल करना है:
1/2 चम्मच सौंफ
1/2 चम्मच धनिया बीज
4-5 पुदीने की पत्तियां
1/2 चम्मच मुलेठी
आप ऊपर बताई सभी चीजों को मिलाकर 1 कप पानी में अच्छी तरह से पका लें। इसके बाद पानी को ठंडा होने दें। ध्यान रखें आपको इस पानी को छानने और ठंडा होने के बाद ही पीना है। इस काढ़े को गर्म-गर्म न पिएं। ध्यान रखें कि आप इस काढ़े का सेवन हफ्ते में 2 से 3 बार करें। 

इसे भी पढ़ें- सर्दी-खांसी का रामबाण इलाज हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े, जानें बनाने का तरीका

बता दें कि सौंफ पाचन-तंत्र में सुधार करती है, धनिये के बीज वजन और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं, पुदीने की पत्तियां सिरदर्द और मैग्रे से राहत दिलाती हैं और मुलेठी सर्दी-जुकाम या गले की खराश से राहत दिलाती हैं। ये सभी चीजें इम्यून सिस्टम को मजबूती देती हैं। आप इस काढ़े को गर्मियों में भी पी सकते हैं। हालांकि, जरूरत से ज्यादा सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Read Next

कब और कैसे लेना चाहिए त्रिकटु चूर्ण? आयुर्वेदिक डॉक्टर अनंत त्रिपाठी से जानें

Disclaimer