Doctor Verified

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए करें बरगद की छाल का काढ़ा, जानें सही तरीका

Banyan Bark Kadha Benefits in High Cholesterol: बरगद की छाल में मौजूद औषधीय गुण शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए करें बरगद की छाल का काढ़ा, जानें सही तरीका


Banyan Bark Kadha Benefits in High Cholesterol: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से हार्ट फेलियर, हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट जैसी स्थितियों का खतरा कई गुना ज्यादा रहता है। शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में नसों या धमनियों में ब्लॉकेज हो जाती है और इसके कारण ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। इसी वजह से हार्ट अटैक का खतरा रहता है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और दूसरा एचडीएल कोलेस्ट्रॉल। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को ही बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बरगद के पेड़ की छाल का काढ़ा पीना बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, हाई कोलेस्ट्रॉल में बरगद की छाल का काढ़ा पीने के फायदे और सही तरीका।

हाई कोलेस्ट्रॉल में बरगद की छाल का काढ़ा पीने के फायदे- Banyan Bark Kadha Benefits in High Cholesterol in Hindi

बरगद का पेड़ सैकड़ों वर्षों तक जीवित रहता है। भारत में लोग बरगद के पेड़ की पूजा भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस पेड़ के छाल का इस्तेमाल कई गंभीर समस्याओं और परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए भी किया जा सकता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल शक्तिशाली औषधि के रूप में किया जाता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "बरगद की छाल में मौजूद औषधीय गुण शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसकी छाल से बने काढ़े का नियमित रूप से सेवन करने से हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है।"

Banyan Bark Kadha Benefits in High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से

कैसे बनाएं बरगद की छाल का काढ़ा- How To Make Banyan Bark Kadha in Hindi

बरगद की छाल का काढ़ा तैयार करने के लिए 1 लीटर पानी लें। अब इस पानी को सामान्य आंच पर चढ़ाएं। इसके बाद इसमें 2 से 3 चम्मच बरगद की छाल का चूर्ण डालें। इस पानी को करीब 5 से 7 मिनट उबलने दें। इसके बाद इसे आंच से उतार लें। इस काढ़े को पीने के लिए आप अपने स्वाद के अनुसार शहद या चीनी मिक्स कर सकते हैं। सुबह-शाम चाय की तरह इस काढ़े को पीने से लाभ मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में हाई कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें कम करने के टिप्स

हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए बरगद की छाल के काढ़े का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आप इसका सेवन सुबह या शाम के समय कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, हाई कोलेस्ट्रॉल या किसी अन्य परेशानी में इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट या आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर लें। गलत तरीके या अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए बरगद की छाल का काढ़ा पीने के अलावा आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

मुंह में मेटालिक जैसा स्वाद आता है, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version