Why Cholesterol Level Increases During Winters: खानपान में गड़बड़ी और खराब लाइफस्टाइल कई गंभीर बीमारियों का कारण बनती है। असंतुलित और अनहेल्दी डाइट का सेवन करने से शरीर कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है। जंक फूड्स, हाई फैट वाले फूड्स समेत अनहेल्दी चीजों का सेवन और निष्क्रिय जीवनशैली हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का कारण बन सकती है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों जैसे कि हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर आदि का खतरा रहता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जब आपके शरीर में बैड फैट बढ़ जाता है, तो यह नसों में जाकर जम जाता है। सर्दियों के मौसम में अक्सर कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ जाता है और इसे कम करने के उपाय।
सर्दियों में हाई कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है?- Why Cholesterol Level Increases During Winters in Hindi
सर्दी के मौसम में डाइट और लाइफस्टाइल दोनों में ही बदलाव होता है। आलस और सर्दी के चलते लोग शारीरिक रूप से कम एक्टिव हो जाते हैं। यही नहीं इस मौसम में खाने में तली-भुनी चीजें बढ़ जाती हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "सर्दियों के मौसम में चाय-पकौड़े समेत परांठे, मिठाई समेत कई ऐसी चीजों का सेवन बढ़ जाता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।" इन चीजों का सेवन ज्यादा करने और शारीरिक एक्टिविटी कम होने के कारण बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए पिएं इन सब्जियों का जूस, मिलेगा फायदा
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से रक्त वाहिकाओं में ब्लॉकेज होने लगती है, जिससे ब्लड फ्लो बाधित होता है। शरीर के सभी अंगों में ब्लड की ठीक ढंग से सप्लाई न होने के कारण कोरोनरी आर्टरी डिजीज समेत हाई बीपी और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि हार्ट के मरीजों को सर्दी के मौसम में डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- High Cholesterol Symptoms in Hindi
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको ये लक्षण दिख सकते हैं-
- स्किन के रंग में बदलाव
- सीने में दर्द और बेचैनी
- सांस लेने में परेशानी
- ब्लड प्रेशर बढ़ना
- अचानक से घबराहट होना
- अचानक दिल की धड़कन बढ़ना
- शरीर में लगातार थकान और सुस्ती बनी रहना
- अचानक से शरीर के बाएं हिस्से में दर्द होना
- मतली और उल्टी की समस्या
इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब
सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डाइट में हाई फाइबर फूड्स, ताजे फल और सब्जियों को शामिल करने से फायदा मिलता है। इसके अलावा रोजाना 40 मिनट के लिए वॉक, रनिंग या एक्सरसाइज का अभ्यास जरूर करना चाहिए। शारीरिक गतिविधि करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर इसे नजरअंदाज करने की जगह तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)