
आप अपने आज के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए जरूर उत्सुक होंगे। हर व्यक्ति सिर्फ करियर या पैसों का भविष्य जानने के लिए ही उत्सुक नहीं होता है। बल्कि लोग स्वास्थ्य के बारे में भी भविष्य जानना चाहते हैं। आज के दिन मेष, मिथुन और कन्या राशि के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। वहीं, मीन, सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों को थोड़ी बहुत दिक्कतों से परेशान होना पड़ सकता है। 1 नवंबर के दिन यानी आज आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, बता रहे हैं न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार।
मेष राशि
इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा और पुरानी दिक्कतें दूर होंगी। स्वस्थ रहने के लिए आहार का खास ख्याल रखें। रेगुलर एक्सरसाइज करने से हेल्थ बेहतर रहेगी।
वृष राशि
आज के दिन आपको अपनी डाइट की क्वालिटी का ध्यान रखना चाहिए। आप तनाव से घिर सकते हैं। ऐसे में योग और मेडिटेशन से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि
शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। अगर आप पुरानी बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि, बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन जरूर करें।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों को छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है। ऐसे में आपको थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है। इश दौरान अपनी डाइट का खास ख्याल रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज में अच्छा होगा। डाइट की क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए। रेगुलर एक्सरसाइज और ध्यान लगाएं। इससे तनाव और चिंता भी दूर होगी।
तुला राशि
ऑफिस में चल रहे विवाद की वजह से आपका तनाव बढ़ सकता है। हालांकि, शारीरिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। आज आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। इसके लिए ध्यान का सहारा लें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को बदलते मौसम में थोड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। अपनी प्रतिरोधक क्षमता पर ध्यान दें। इसके लए विटामिन सी युक्त आहारा का सेवन करें।
धनु राशि
परिवार में किसी का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको दिक्कत हो सकती है। इसकी वजह से आपका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे में योग का सहारा लें।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको सिर्फ डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है। रेगुलर एक्सरसाइज को भी अपनी रूटीन में शामिल करें।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में सामान्य होगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होगा और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान लगाएं।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों की समस्याएं थोड़ी बढ़ सकती है। ऐसे में डॉक्टर के दिशा-निर्देशों का जरूर पालन करें। मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए ध्यान लगाना अच्छा विकल्प हो सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version