गर्मियों में शरीर को ठंडा रखेगा ताड़गोले का फल, जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे

Ice Apple Benefits In Summer: गर्मियों में ताड़गोला खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। जानें इसके 5 फायदे -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Apr 24, 2023 10:00 IST
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखेगा ताड़गोले का फल, जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Ice Apple Benefits In Summer In Hindi: गर्मियों में कई ऐसे फल मिलते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। ताड़गोला या आइस एप्पल भी ऐसा ही एक फल है। यह फल सबसे ज्यादा दक्षिण भारतीय राज्यों में गर्मी के दिनों में मिलता है। यह दिखने में काफी हद तक लीची की तरह लगता है और इसका स्वाद नारियल के समान होता है। ताड़गोले के फल की तासीर ठंडी होती है। इसमें पानी अधिक मात्रा में होता है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम जिंक, पोटेशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। ताड़गोले का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। तो आइए, विस्तार से जानते हैं ताड़गोला खाने के फायदों के बारे में -

गर्मियों में ताड़गोला खाने के फायदे - Ice Apple Benefits In Summer In Hindi

शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखे

गर्मी के दिनों में अक्सर शरीर में पानी की कमी होने लगती है। डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए ताड़गोला का सेवन लाभकारी हो सकता है। इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है। इसको खाने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनता है 

ताड़गोला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती हैं। इसे खाने से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से खुद को बचा सकते हैं।

Ice-Apple-Benefits

लिवर को स्वस्थ रखे

ताड़गोला का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। इसे खाने से लिवर की फंक्शनिंग को सुधारने में मदद मिलती है। इसमें पोटैशियम पाया जाता है, जो लिवर को डैमेज होने से बचाता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में खूब खाएं ककड़ी, वजन होगा कम और मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

शरीर को एनर्जी दे

गर्मी के मौसम में शरीर से ज्यादा पसीना निकलने के कारण थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में ताड़गोले के सेवन से शरीर के एनर्जी लेवल को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। इसमें कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स के साथ ही अधिक मात्रा में कैलोरी मौजूद होती है। इससे यह तुरंत एनर्जी देने के साथ ही शरीर को फ्रेश रखने में मदद करता है।

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखे 

ताड़गोले का सेवन पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज की परेशानी को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी12 मौजूद होता है, जो एसिडिटी की समस्या को दूर करता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रोज पिएं गन्ने का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

गर्मियों में ताड़गोला खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। हालांकि अगर आप किसी बीमारी है समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।

Disclaimer