Gulkand Benefits In Summer In Hindi: गुलकंद को गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जाता है। अधिकतर लोग पान में गुलकंद डालकर खाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इसका सेवन करते हैं। यह स्वाद में मीठा और अच्छी सुगंध वाला होता है। गर्मियों में गुलकंद का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इसे खाने से लू लगने का खतरा भी कम होता है। यह पेट की गर्मी को कम करता है और पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। गुलकंद में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों में फायदा मिलता है। तो आइए, विस्तार से जानते हैं गर्मियों में गुलकंद खाने के फायदे -
गर्मियों में गुलकंद खाने के फायदे - Benefits Of Gulkand In Summer In Hindi
शरीर को ठंडक पहुंचाए
गर्मियों में गुलकंद खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू से भी बचाव होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड और फ्रेश रखता है। गुलकंद गर्मी के कारण शरीर में होने वाली जलन को शांत करने में भी प्रभावी है। रोजाना इसे खाने से थकान, कमजोरी और शरीर में दर्द जैसी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
पाचन-तंत्र को स्वस्थ रखे
गुलकंद खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। अगर गर्मियों में अक्सर आपका पेट खराब रहता है, तो आपको गुलकंद का सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से गुलकंद का सेवन करने से पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
मुंह के छालों को दूर करे
गर्मी के मौसम में मुंह में छाले होना एक आम समस्या है। दरअसल, इसकी प्रमुख वजह पेट की गर्मी होती है। गुलकंद की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से यह पेट की गर्मी को शांत करने में प्रभावी होता है। गुलकंद खाने से छालों की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। साथ ही, मुंह की बदबू से भी छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में पिएं पान और गुलकंद से बना ये स्पेशल शरबत, शरीर को मिलेगी ठंडक और आएगी ताजगी
वजन घटाने में मददगार
अगर आप गर्मियों में वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना एक चम्मच गुलकंद का सेवन जरूर करें। इसमें लैक्सेटिव और ड्यूरेटिक गुण होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इससे बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
गुलकंद खाने से आंखें हेल्दी और फ्रेश रहती हैं। यह आंखों को ठंडक पहुंचाकर जलन को शांत करने में प्रभावी होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से मोतियाबिंद और कंजक्टिवाइटिस जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: गुलकंद से घटाएं वजन, इन 5 तरीकों से करें सेवन
इन सभी लाभों को प्राप्त करने के लिए आप भी गुलकंद को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। हालांकि, अगर आप किसी बीमारी या समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version