गुलकंद से घटाएं वजन, इन 5 तरीकों से करें सेवन

Weight Loss With Gulkand : वजन घटाने के लिए गुलकंद का सेवन स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें सेवन?  
  • SHARE
  • FOLLOW
गुलकंद से घटाएं वजन, इन 5 तरीकों से करें सेवन

Weight Loss With Gulkand :  गुलकंद का नाम सुनते ही सबसे पहले हमें पान की मिठास याद आ जाती है। लेकिन पान के अलावा गुलकंद का इस्तेमाल कई अन्य चीजों में किया जाता है। शरीर के लिए गुलकंद काफी हेल्दी माना जाता है। यह आपके मूड को फ्रेश करने के साथ-साथ कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकता है। गुलकंद में नैचुरल रूप से शीतलक गुण पाया जाता है, जो आपकी नींद को बेहतर कर सकता है। अगर आप वजन कम करने के दौरान गुलकंद का सेवन करना चाहते हैं तो कई तरह से इसका सेवन कर सकते हैं। वेट लॉस जर्नी के दौरान गुलकंद का सेवन करने से मीठा खाने की इच्छा कम होती है, जिससे कई तरह की समस्याओं को कम किया जा सकता है। आज हम इस लेख में आपको वजन कम करने के लिए गुलकंद का सेवन करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं वजन घटाने के दौरान कैसे करें गुलकंद का (how to eat gulkand for weight loss) सेवन? 

वजन घटाने के लिए कैसे करें गुलकंद का सेवन

वजन घटाने के लिए गुलकंद का सेवन स्वास्थ्य के लिए हेल्दी माना जाता है। इसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं, जैसे-

इसे भी पढ़ें - बवासीर में गुलकंद के फायदे, एक्सपर्ट से जानें खाने का तरीका

1. दूध के साथ गुलकंद

दूध के साथ गुलकंद का सेवन वजन कम करने में प्रभावी हो सकता है। खासतौर पर रात में सोने से पहले पहले 1 गिलास दूध के साथ चीनी या फिर कोई अन्य चीजों के अलावा गुलकंद का सेवन करें। यह आपकी नींद को बेहतर करता है। साथ ही पाचन में भी सुधार लाता है, जिससे वजन कम हो सकता है। 

2. गर्म पानी के साथ गुलकंद

दिन के समय गर्म पानी के साथ गुलकंद का सेवन किया जा सकता है। गर्म पानी के साथ गुलकंद का सेवन करने से वजन कम हो सकता है। इसके लिए दिन में कम से कम 2 बार गर्म पानी के साथ गुलकंद लें। इससे आप ओवरईटिंग से बचेंगे, साथ ही अगर आपको मीठा खाने की इच्छा ज्यादा होती है, तो यह आपकी मीठे खाने की क्रेविंग्स को कम कर सकता है। 

3. लस्सी के साथ गुलकंद

लस्सी में अगर आप काफी ज्यादा चीनी डालकर गुलकंद का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर का वजन बढ़ा सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि लस्सी में चीनी के बजाय गुलकंद डालकर इसका सेवन करें। इससे आप ज्यादा मीठा खाने से बचेंगे। इससे आपको वजन भी कम होगा। 

4. प्रोटीन लड्डू के साथ

प्रोटीन बार या फिर लड्डू बनाने के दौरान गुलकंद का यूज करें। यह काफी बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे आपके शरीर का वजन कम होगा। साथ ही आपको मीठा खाने की क्रेविंग कम होगी।

5. इलायची के साथ 

गुलकंद और इलायची के सेवन से भी आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। यह आपके लिए माउथ फ्रेशनर की तरह कार्य करता है। साथ ही ओवरईटिंग से भी बचाव कर सकता है। इससे वजन कम होने में मदद मिल सकती है। 

वजन कम करने के लिए आप गुलकंद का इन तरीकों से सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही गुलकंद का सेवन करें। ताकि इससे होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

 

Read Next

Weight Management: घी खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer