आपने पान में गुलकंद डालकर कई बार सेवन किया होगा लेकिन क्या आपको पता है कि पान और गुलकंद से बने शरबत का सेवन किया है। गर्मियों के लिए ये बेहद फायदेमंद होता है। चिलचिलाती धूप में पान और गुलकंद का शरबत आपको ठंडक पहुंचाता है और पूरे दिन तरोताजा और एनर्जेटिक बनाए रखता है। इससे गर्मी का एहसास भी नहीं होता है। साथ ही पना और गुलकंद सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं, सौंदर्य, शरीर में जलन और आंखों के लिए भी यह काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल पान और गुलकंद में विटामिन सी, बी, ई, प्रोटीन, आयरन और फाइबर पाए जाते हैं, यह दांतों के लिए भी काफी अच्छा होता है। गर्मियों में इसका शरबत आप कई तरीके से बना सकते हैं।
पान और गुलकंद के फायदे (Paan and Gulkand benefits)
1. गुलकंद और पान प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। यह आपकी त्वचा को साफ रखने में मदद कर सकते हैं। यह त्वचा की खुजली और जलन को कम करने में मदद करते हैं। इससे त्वचा के मुहांसे भी ठीक हो सकते हैं।
2. लगातार एसिडिटी वाले लोगों के लिए, यह एंटासिड पर आपकी निर्भरता को कम करने में मदद कर सकता है।
3. गर्मियों में गुलकंद और पान शरबत का सेवन आपकी ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह आपकी सुस्ती और थकान को कम कर तरोताजा बनाए रखता है।
4. पान और गुलकंद का शरबत बेहतर नींद के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे स्ट्रेस दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप रात में भी गुलकंद और पान का सेवन कर सकते हैं।
5. ये कब्ज सूजन से छुटकारा पाने में भी मदद कर सकता है। इसे सीने में जलन की शिकायत भी नहीं होती है।
6. गुलकंद और पान खाने से मुंह में होने वाले छालों को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही दांतों की समस्या को भी ठीक कर सकता है।
Image Credit- Freepik
कैसे बनाएं पान और गुलकंद शरबत (Paan Gulkand drink recipe)
गर्मियों में पान और गुलकंद का शरबत आप घर पर बना सकते हैं। यह स्वाद और एनर्जी में काफी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- शरीर के लिए कैसे लाभकारी है गुलकंद खाना, जानें इसके जबरदस्त फायदे
1. पान गुलकंद और तुलसी शेक
1. इसके लिए आप 6-7 पान के पत्ते, 4 कप बादाम का दूध, तुलसी बीज, 4 चम्मच गुलकंद और कटे हुए मेवे को ले लें।
2. पान के पत्तों को पानी में अच्छी तरह से धो लें।
3. फिर ब्लेंडर में पान के पत्तों को थोड़े से पानी के साथ पीस लें।
4. एक कटोरी या जार में, पान के पत्तों की प्यूरी और बादाम का दूध मिलाएं।
5. अब भीगे हुए सब्जा के बीजों को छान कर डाल दीजिए।
6. आप चाहे तो गुलाब की चाशनी या रूह अफज़ा में मिलाएँ।
7. अब इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और इसका सेवन करें।
Image Credit- Freepik
2. पान और गुलकंद शरबत
इसके लिए आप 4 चम्मच गुलकंद, 2 चम्मच शहद, ठंडा दूध, बादाम, पिस्ता, 4-5 पान के पत्ते और बर्फ के टुकड़े ले लें।
1. पान गुलकंद शरबत बनाने के लिए सबसे पहले पान के पत्तों को लें और उनका पेस्ट बना लें।
2. अब एक बाउल में पान के पेस्ट में 4 कप ठंडा दूध मिला दें।
3. फिर इस मिश्रण में गुलकंद, शहद और बारीक कटे बादाम और पिस्ता को डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
4. पान गुलकंद शरबत को ठंडा सर्व करने के लिए आखिर में इसमें बर्फ के टुकड़े डाल दें ।
5. इसका स्वाद सभी को खूब पसंद आता है।
Main Image Credit- Zee Zest
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version