Soaked or Unsoaked Raisins: किशमिश एक ड्राई फ्रूट है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। किशमिश में आयरन, पोटैशियम, मैग्निशियम, कॉपर और कई अन्य मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, किशमिश कई विटामिन्स का भी अच्छा सोर्स है। किशमिश कई रंगों में पाई जाती हैं। इसमें लाल और काली सबसे आम है। हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन अधिकतर लोगों के मन में सवाल होता है कि भिगोए हुए या बिना भीगे हुए, कौन से किशमिश सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं? आइए, जानते हैं आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से-
भिगोकर या बिना भीगे हुए किशमिश, क्या है ज्यादा फायदेमंद?- Soaked or Unsoaked Raisins Which is More Beneficial
डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, “भीगे हुए किशमिश आसानी से डाइजेस्ट हो जाते हैं। इनमें जीआई (glycemic index) भी कम होता है। ऐसे में डायबिटीज रोगी भी भीगे हुए किशमिश का सेवन कर सकते हैं। अगर बात की जाए भीगे हुए या बिना भीगे हुए, कैसे-से किशमिश ज्यादा फायदेमंद होते हैं? तो आपको बता दें कि भीगे हुए किशमिश सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं।”
इसे भी पढ़ें- किशमिश खाने का सही समय क्या है? जानें किशमिश के सेवन से जुड़ी 5 जरूरी बातें
भीगे हुए किशमिश खाने के फायदे- Soaked Raisins Benefits in Hindi
- भीगे हुए किशमिश सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप भी इनका सेवन कर सकते हैं।
- भीगे हुए किशमिश खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलता है।
- शरीर भीगे हुए किशमिश से पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है।
- भीगे हुए किशमिश की तासीर भी ठंडी हो जाती है। ऐसे में पित्त प्रकृति के लोग भी भीगे हुए किशमिश खा सकते हैं।
- भीगे हुए किशमिश में जीआई लेवल कम होता है। ऐसे में डायबिटीज रोगी भी इनका सेवन कर सकते हैं।
- भीगे हुए किशमिश में फाइबर अधिक सक्रिय हो जाता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर बनती है।
- भीगे हुए किशमिश खाने से गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
- किशमिश में पोटैशियम और विटामिन बी होता है। भीगे हुए किशमिश खाने से इनमें मौजूद पोषक तत्वों को शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है।
- भीगे हुए किशमिश शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है।
इसे भी पढ़ें- रोज दूध के साथ खाएं किशमिश, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
भीगे हुए किशमिश का सेवन कैसे करें?- How to Consume Soaked Raisins in Hindi
- भीगे हुए किशमिश का सेवन सुबह के समय करना बेहद लाभकारी होता है।
- इसके लिए आप 5-6 किशमिश लें।
- इन्हें रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- सुबह खाली पेट इन भीगे हुए किशमिश का रोज सेवन करें।
किशमिश सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी डाइट में किशमिश जरूर शामिल करने चाहिए। वैसे तो आप भिगोए या बिना भीगे हुए, किसी भी तरह के किशमिश खा सकते हैं। लेकिन भीगे हुए किशमिश खाने से शरीर को ज्यादा लाभ मिलता है।
images: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version