Expert

हाई कोलेस्ट्रॉल में भुने हुए चने का सेवन कितना फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें

हाई कोलेस्ट्रॉल में धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के कण जमा होने लगते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। इससे दिल पर प्रेशर पड़ता है और हाई बीपी की समस्या हो सकती है। ऐसे में भुने हुए चने खाना कितना फायदेमंद है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रॉल में भुने हुए चने का सेवन कितना फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें

हाई कोलेस्ट्ऱॉल की समस्या से आजकल लोग बहुत परेशान रहते हैं। दरअसल, खराब डाइट की वजह से लोगों में यह दिक्कत तेजी से बढ़ती जा रही है। ऑयली फूड्स या स्ट्रीट फूड्स, जिनमें ट्रांस फैट या बैड फैट लिपिड्स ज्यादा होते हैं, इनका सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का कारण बन सकता है। दरअसल, यह लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन धमनियों से जाकर चिपकने लगते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करते हैं। इससे दिल पर प्रेशर बढ़ता है और हाई बीपी की समस्या बढ़ सकती है। इतना ही नहीं लंबे समय में यह हार्ट अटैक का भी कारण बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जो कि कोलेस्ट्रॉल कम कर सकते हैं और धमनियों में जमा फैट लिपिड्स की मात्रा में कमी ला सकते हैं। तो इसी कड़ी में हमने Dr. Sanjay Bhat, Sr. Consultant-Interventional Cardiology, Aster CMI Hospital, Bangalore से बात की और जाना कि क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में भुने हुए चने का सेवन कितना फायदेमंद है?


इस पेज पर:-


हाई कोलेस्ट्रॉल में भुने हुए चने का सेवन कितना फायदेमंद है?

Dr. Sanjay Bhat बताते हैं कि ''भुने हुए चने एक सेहतमंद नाश्ता हैं जो उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी हो सकते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं, खासकर घुलनशील फाइबर, जो रक्त में खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।''

भुने हुए फाइबर पाचन तंत्र में कोलेस्ट्रॉल से जुड़ जाता है और उसे अवशोषित होने से रोकता है, जिससे समय के साथ कुल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है। चने प्लांट बेस्ड आधारित प्रोटीन का भी एक अच्छा स्रोत हैं और इनमें लगभग कोई अनहेल्दी सैचुरेटेड फैट नहीं होती है। यह उन्हें तले हुए या अनप्रोसेस्ड स्नैक्स का एक स्मार्ट विकल्प बनाता है जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकते हैं। चिप्स या मिठाइयों की बजाय भुने हुए चने खाने से आहार में अतिरिक्त कैलोरी और अनहेल्दी फैट कम हो सकती है। इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल में भुने हुए चने खाने के फायदे (Roasted chickpeas benefits) कई हैं, जैसे कि

bhune_chane_in_high_cholesterol

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं

हाई कोलेस्ट्रॉल में भुने हुए चने खाने का एक फायदा यह है कि भुने चने में मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे जरूरी खनिज होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखकर हृदय स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो हृदय और रक्त वाहिकाओं को क्षति से बचाते हैं।

इसे भी पढ़ें: छाछ कैसे कोलेस्ट्रॉल कम कर सकती है? दिल के मरीजों के साथ रोज पिज्जा-बर्गर खाने वाले जरूर जान लें

तेजी से पेट भरने वाला

भुने हुए चने पेट भरने वाले होते हैं, इसलिए ये भूख को नियंत्रित करने और ज्यादा खाने से रोकने में मदद करते हैं। यह फाइबर से भरपूर होते हैं जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह फाइबर, मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार है। यह वजन प्रबंधन के लिए उपयोगी है, जो कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

बेस्ट स्नैक्स है यह

भुने हुए चने आप जैसे भी खाएं आपको शरीर में फैट बढ़ने की चिंता नहीं होगी। यह बिना मसाले के, बिना ज्यादा तेल या नमक के भी खाए जा सकते हैं। भोजन के बीच नाश्ते के रूप में एक छोटी कटोरी भुने हुए चने खा सकते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने, हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने और अस्वास्थ्यकर स्नैक्स की जगह लेने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में इसबगोल का सेवन करना फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ, ये कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। तो आप इसे डाइट में शामिल करें और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कंट्रोल करें। इसके अलावा अगर आप डायबिटीज या हाई बीपी के मरीज भी हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

Read Next

क्या अखरोट लिवर को रिपेयर करने के लिए अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS