Why Does My Cold Feel So Much Worse at Night : आपने कई लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि दिन भर में उनकी तबियत ठीक रहती हैं, लेकिन सूरज ढलने के साथ ही उनकी स्वास्थ्य समस्याएं दोबारा वापस आने लगती हैं। यह स्थिति सर्दी-जुकाम के लक्षणों में बहुत आम होती है। अगर आप सर्दी-जुकाम की समस्या से जूझ रहे हैं, तो शाम से आपकी तबीयत सुबह के मुकाबले ज्यादा खराब होने लगती है। ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसा आखिर होता क्यों है? आइए इसका जवाब डॉ. अक्षय चुघ, सलाहकार - आंतरिक चिकित्सा, मेट्रो अस्पताल, नोएडा (Dr. Akshay Chugh, Consultant - Internal Medicine, Metro Hospital, Noida) से जान लेते हैं।
रात में क्यों बढ़ते हैं सर्दी-जुकाम के लक्षण?- Why Do Cold and Cough Symptoms Increase at Night
रात में सर्दी-जुकाम बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें सबसे जरूरी कारण सर्कैडियन लय (हमारे शरीर में 24 घंटे चलने वाली आंतरिक घड़ी) रात में इम्यून सेल्स को ज्यादा सक्रिय होने का संकेत देती है। जब ये सेल्स कीटाणुओं की पहचान करते हैं, तो वे सूजन पैदा करके इनसे लड़ने का काम करते हैं। इससे रात के समय लक्षण बदतर हो सकते हैं। इसके अलावा, कोर्टिसोल हार्मोन जो शरीर की तनाव प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करता है, यह भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है। दरअसल, सुबह के समय कोर्टिसोल का स्तर बढ़ता है, जिससे सूजन को दबाने और सर्दी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, रात में कोर्टिसोल का निम्न स्तर लक्षणों को फिर से बढ़ा सकता है। आखिर में जब व्यक्ति सोने के लिए लेटता है, तो आंख बंद करने की क्रिया भी गले के पीछे बलगम को जमा होने देती है। इससे सर्दी के लक्षण ज्यादा बिगड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के साथ हो रहा है बुखार तो डाइट में इस तरह शामिल करें करेला, मिलेगा आराम
टॉप स्टोरीज़
रात में सर्दी के लक्षण बढ़ने के अन्य कारण- Other Reasons for Cold Symptoms Increasing at Night
रात में जुकाम बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शारीरिक, पर्यावरणीय और चिकित्सीय कारण शामिल हैं।
1. शरीर का तापमान और सर्कैडियन रिदम
शरीर का तापमान पूरे दिन में बदलता रहता है और रात में यह सामान्य रूप से गिर जाता है। यह हमारे सर्कैडियन रिदम (Circadian Rhythm) के कारण होता है, जो नींद को कंट्रोल करता है। जैसे ही रात होती है, तो शरीर की ऊर्जा का इस्तेमाल कम हो जाता है और तापमान गिरने लगता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ जाती है।
2. मेटाबॉलिज्म स्लो होना
बता दें कि रात में शरीर की गतिविधियां कम हो जाती हैं। ऐसे में मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है। इससे शरीर कम ऊर्जा पैदा करता है, जिससे शरीर का तापमान कम हो सकता है। इस स्थिति में भी व्यक्ति के लक्षण ज्यादा खराब हो सकते हैं।
3. आयरन या विटामिन की कमी
अगर आपके शरीर में आयरन, विटामिन B12, या अन्य पोषक तत्वों की कमी है, तो ब्लड सर्कुलेशन पर इसका बुरा असर हो सकता है। इस स्थिति में भी व्यक्ति को ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है। यह स्थिति एनीमिया (खून की कमी) वाले लोगों में ज्यादा हो सकती है।
4. पर्यावरणीय कारण
बता दें कि रात में तापमान कम हो जाता है, जिससे घर या कमरा ठंडा हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को सर्दी लगने की वजह से भी लक्षणों के बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको कपड़े और कंबल जैसी गर्म चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।
5. थायरॉयड और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं
अगर आपको अक्सर रात में ज्यादा ठंड लगती है, तो यह हाइपोथायरायडिज्म, डायबिटीज, लो ब्लड प्रेशर या नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है। ऐसे में भी तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है।
बचाव और समाधान के लिए टिप्स- Tips for Prevention and Solution
- आपको सोने से पहले हल्का गर्म ड्रिंक पीने चाहिए। जैसे हर्बल टी या गर्म दूध का सेवन कर सकते हैं।
- तापमान के हिसाब से शरीर को गर्म रखने के लिए पर्याप्त कपड़े पहनें और मोटा कंबल लें।
- आयरन और विटामिन-B12 युक्त आहार लें, जैसे हरी सब्जियां, अंडे, नट्स और मछली का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
- रोजाना एक्सरसाइज करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है।
- अगर आपकी समस्या लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम की समस्या में इन 3 गलतियों से बचें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर
अगर रात के समय आपको ज्यादा समस्या हो रही है, तो यह किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। आपको इस तरह की परेशानियों को आम समझ कर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।