Doctor Verified

क्या नीम की पत्तियां चबाने से गर्भपात हो सकता है? डॉक्टर से जानें इस बात की सच्चाई

Can chewing neem leaves cause miscarriage : पुराने जमाने में जब इतनी टेकनॉलजी और विज्ञान आगे नहीं था, तब ऐसा माना जाता है कि महिलाएं गर्भपात के लिए नीम की पत्तियां चबाती थी। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नीम की पत्तियां चबाने से गर्भपात हो सकता है? डॉक्टर से जानें इस बात की सच्चाई

प्राचीन काल से ही भारतीय समाज में जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक उपचारों का विशेष महत्व रहा है। इनमें से एक है नीम, जिसे अपनी औषधीय गुणों के कारण आयुर्वेद में अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। पुराने जमाने में जब इतनी टेकनॉलजी और विज्ञान आगे नहीं था, तब ऐसा माना जाता है कि महिलाएं गर्भपात के लिए नीम की पत्तियां चबाती थी। नीम की पत्तियां चबाने से महिलाओं को अनचाहे गर्भधारण से छुटकारा मिल जाता था।

क्या यह केवल एक लोककथा है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण भी है? इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे। नीम की पत्तियां चबाने से गर्भपात होता है या नहीं, इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल से बात की।

इसे भी पढ़ेंः 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होने पर क्यों पड़ती है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत? बता रही हैं डॉक्टर

Can-chewing-neem-leaves-cause-miscarriage-inside

क्या नीम गर्भपात का कारण बन सकता है?

डॉ. आस्था दयाल का कहना है कि कुछ पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, नीम की अधिक मात्रा लेने से गर्भाशय में संकुचन (Uterine Contractions) हो सकते हैं, जिससे गर्भपात की संभावना बढ़ सकती है। नीम की अत्यधिक कड़वाहट और इसकी औषधीय प्रकृति के कारण यह शरीर में विषाक्त प्रभाव डाल सकता है, जिससे गर्भाशय प्रभावित हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान ज्यादा मात्रा में नीम की पत्तियां चबाने और नीम का तेल इस्तेमाल करने से गर्भाशय में संकुचन पैदा हो सकता है, जो गर्भपात का कारण बन सकता है। पहले जब मेडिकल साइंस इतना अडवांस नही था, तब महिलाएं गर्भपात के लिए पपीते के बीज और नीम की पत्तियों पर निर्भ रहती थीं। पीढ़ी दर पीढ़ी यह ज्ञान प्रचलित होता गया।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट महिलाओं को सोनम कपूर ने दी अनार का जूस पीने की सलाह, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

नीम की पत्तियों से गर्भपात पर क्या कहता है विज्ञान

डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, नीम की पत्तियां चबाने से गर्भपात हो सकता है, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। नीम की पत्तियों पर हुई अब तक की रिसर्च में यह बात सामने आई है कि इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जिससे प्रजनन प्रणाली प्रभावित हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या ब्रेस्टफीडिंग कराने से स्तन ढीले हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें स्तनों में कसाव लाने के टिप्स

amniotic-fluid-in-pregnancy-main

क्या गर्भवती महिलाओं को नीम का सेवन करना चाहिए?

चूंकि नीम में औषधीय गुण होते हैं और यह शरीर के लिए लाभकारी होता है, लेकिन गर्भावस्था के दौरान इसके सेवन को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बिना इसका अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। हल्के मात्रा में नीम का उपयोग, जैसे त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए, सुरक्षित हो सकता है, लेकिन गर्भावस्था में इसका सेवन करने की सलाह बिल्कुल नहीं दी जाती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में 8 से 10 घंटे का ट्रैवल करना सुरक्षित है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

निष्कर्ष

नीम की पत्तियों को गर्भपात से जोड़ना एक परंपरागत धारणा हो सकती है, लेकिन इसके पीछे वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं। अगर आप गर्भवती हैं और नीम की पत्तियों का सेवन करने के बारे में सोच रही हैं तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

Read Next

क्या वजन बढ़ाने वाली दवाएं सेहत के लिए सुरक्षित होती हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

TAGS