मटके के पानी को अक्सर फ्रीज के पानी के मुकाबले सुरक्षित को स्वस्थ माना जाता है। गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मटके का पानी पीना पसंद करते हैं। मटके का पानी पीने से पाचन बेहतर रहता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है। गर्मी के बाद बरसात का मौसम आने के बाद भी कई लोग मटके का पानी ही पीना पसंद करते हैं। लेकिन आपने देखा होगा, बरसात के मौसम में मटके के ऊपर कई बार एक सफेद रंग की परत जमने लगती है, या आपका मटका पानी कम ठंडा करने लगता है। वहीं, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि बरसात के मौसम में मटके का पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसे में आइए नोएडा के सेक्टर-12 में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ. अनंत त्रिपाठी से जानते हैं कि बरसात में मटके का पानी पीना चाहिए या नहीं?
क्या बारिश के मौसम में मटका का पानी पी सकते हैं? - Can We Drink Matka Water in Rainy Season in Hindi?
आयुर्वेदिक डॉ. अनंत त्रिपाठी के अनुसार, मानसून यानी बरसात के मौसम में मिट्टी के घड़े का पानी पीना हानिकारक हो सकता है। दरअसल, मानसून में मिट्टी के घड़े में शीत वीर्य यानी ठंडी तासीर वाला होता है, जो इस मौसम में ज्यादा बढ़ जाता है। इसके कारण शरीर में वात दोष असंतुलित होने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए, आयुर्वेद में बारिश के मौसम में मटके का पानी पीना सही नहीं माना जाता है। इतना ही नहीं बरसात के मौसम में बैक्टीरिया बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है, जिससे घड़े पर फफूंदी और बैक्टीरिया के कारण पानी खराब हो सकता है और अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो ये सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
इसे भी पढ़ें: लाल या काला मटका? गर्मियों में किसमें पानी रखना ज्यादा फायदेमंद होता है
बरसात में मटके का पानी पीना पीने के नुकसान - Matke Ka Pani Peene Ke Nuksan in Hindi
बरसात के मौमस में मिट्टी के घड़े पर बैक्टीरिया या फफूंदी लगने की संभावना बढ़ जाती है, जो आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है जैसे-
- खराब पानी पीने के कारण पेट से जुड़ी परेशानी, जैसे दस्त, पेट दर्द और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।
- बरसात में मटके का पानी पीने से वात दोष बढ़ने पर शरीर में ठंडक और कमजोरी महसूस हो सकती है।
- घड़े पर अगर बैक्टीरिया या फंगस लग जाए तो पानी संक्रमित हो सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
- बरसात के मौसम में वात दोष ज्यादा बढ़ने पर मटके का ठंडा पानी पीने से जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: मटके या घड़े में रखा पानी पीते हैं तो इन 4 तों का रखें खास ध्यान, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान
मानसून में मटके का पानी कैसे पिएं? - How To Drink Matka Water in Rainy Season in Hindi?
अगर आप फिर भी मानसून में मटके का पानी पीना चाहते हैं तो जरूरी है कि इन बातों का ध्यान रखें-
- रोज अपने घड़े के पानी को बदले और घड़े को साफ करें। अंदर से अच्छी तरह ब्रश या स्क्रब करें, फिर धूप में सुखाएं।
- घड़े को अच्छी तरह ढककर रखें, ताकि इसमें किसी तरह के कीड़े, धूल और बैक्टीरिया अंदर नहीं जाएं।
- मटके में पानी हमेशा फिल्टर करके उपयोग करें, ताकि हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो सके।
निष्कर्ष
गर्मियों के मौसम में मटके का पानी ठंडा और स्वस्थ हो सकता है, जो पाचन में मदद कर सकता है। लेकिन, मानसून में मटके का पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए अगर मुमकिन हो तो आप मटके के पानी के स्थान पर अन्य बर्तनों के विकल्पों को अपनाने की कोशिश करें।
Image Credit: Freepik