
Things to do Before Bed for Healthy Gut : आजकल खराब लाइफस्टाइल और बिगड़ी हुई फूड चॉइस के कारण व्यक्ति की गट हेल्थ को नुकसान हो सकता है। अगर आप गट को सुधारना चाहते हैं, तो लाइफस्टाइल की कुछ आदतों में बदलाव कर सकते हैं। इससे शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है। ऐसे में आज के आर्टिकल में हम आपको रात को सोने से पहले करने वाले कुछ कामों के बारे में बताएंगे, जिनसे गट हेल्थ में सुधार किया जा सकता है। आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डायटिशियन एवं न्यूट्रिशियनिस्ट अर्चना जैन से इस बारे में विस्तार से जानते हैं कि आप गट हेल्थ के लिए सोने से पहले कौन-से काम कर सकते हैं?
हेल्दी गट के लिए सोने से पहले करें ये काम- Do these Things Before Sleeping for a Healthy Gut
सोने से पहले स्क्रीन टाइम अवॉयड करें
बता दें कि व्यक्ति को सोने से कम से कम 3 घंटे पहले से स्क्रीन देखना बदन कर देना चाहिए। इससे स्लीप साइकिल में सुधार होगा और स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक रेडिएशन नींद पर बुरा असर भी नहीं डाल पाएंगी। दरअसल, नींद का सीधा कनेक्शन गट हेल्थ से होता है। अगर आपकी नींद अच्छी तरह से पूरी होती है, तो गट सही तरह से काम करता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा कम हो सकता है।
सोने से पहले करें स्ट्रेचिंग
व्यक्ति को सोने से पहले हल्कि एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे गट हेल्थ में सुधार हो सकता है। अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं, तो कुछ देर के लिए स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। बता दें कि फिजिकल एक्टिविटी करने की वजह से व्यक्ति को अच्छी नींद आती है। इससे गट हेल्थ में भी सुधार हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- क्यों जरूरी है गट का डिटॉक्सिफिकेशन? जानें इसे घर पर करने का सही तरीका
हर्बल टी का सेवन फायदेमंद
हर्बल टी गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। आप सोने से पहले इसका सेवन कर सकते हैं। हर्बल टी में कई पोषक-तत्व पाए जाते हैं, जो गट को सुधारने में मदद करते हैं। आप रात के समय में कैमोमाइल टी, अजवाइन-सौंफ की चाय, पुदीना चाय जैसी हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।
डाइट का ख्याल रखना है जरूरी
अगर आप गट हेल्थ में सुधार करना चाहते हैं, तो आपको बड़े और बार-बार भोजन खाने से बचना चाहिए। रात में हैवी खाना खाने से गट हेल्थ को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, आपको रात के समय कैफीन, चीनी युक्त भोजन और शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे गट हेल्थ में सुधार होता है।
हाइड्रेशन का ख्याल रखना है जरूरी
अगर आप गट हेल्थ में सुधार करना चाहते हैं, तो दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। इससे आप खुद को गट से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकते हैं। पानी पीने से शरीर को कई अन्य समस्याओं से भी बचाया जा सकता है। इससे गट हेल्थ को फायदा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए ट्राई करें ये 3 प्रोबायोटिक रेसिपीज, रहेंगे स्वस्थ
अगर आप दिनभर में अपनी डाइट, फिजिकल एक्टिविटी, हाइड्रेशन का ध्यान रखते हैं, तो गट हेल्थ में सुधार हो सकता है। इससे शरीर को कई अन्य समस्याओं से भी बचाया जा सकता है। आप ऊपर बताई इन आदतों में सुधार करके शरीर को ढेरों फायदे पहुंचा सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version