Thing That Can Affect Digestion: खराब पाचन या कमजोर पाचन संबंधित परेशानियां कई लोगों में दिखने को मिलती हैं।खाना ठीक से न पचना, भूख न लगना, पेट खराब रहना, कब्ज, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं खराब पाचन केलक्षण हैं। लोग इन परेशानी को दूर करने के लिए कई तरह की दवाईयां और सप्लीमेंट या जड़ी-बूटी का सेवन शुरू कर देते हैं, लेकिन फिर भी आराम नहीं मिल पाता है। आपको बता दें, पाचन खराब होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार खाना खाते समय हम अनजाने में कई तरह की गलतियां कर बैठते हैं। जिस कारण पाचन-तंत्र को नुकसान होता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन मानसी पेडेचिया से। उन्होंने हमें बताया कि खराब आदतों और गलत लाइफस्टाइल का सीधा असर हमारे पाचन-तंत्र पर पड़ता है। गलत आदतों की वजह से पाचन-तंत्र खराब होने के साथ कई तरह की बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में मानसी पेडेचिया से जानेंगे कि किन गलतियों की वजह से पाचन-तंत्र खराब हो सकता है।
जल्दी में खाना
अगर आप भी लंबे समय से जल्दी में खाना खा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ऐसा करने से खाना ठीक से नहीं पचता है। जल्दी में खाने से शरीर का वजन तेजी से बढ़ सकता है और कई बार ऐसा करने से डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसा करने से अपच भी हो सकती है।
कम पानी
कम पानी पीने की वजह से भी पाचन-तंत्र खराब हो सकता है। बहुत से लोग दिनभर में काफी कम पानी पीते हैं। इससे कब्ज की समस्या होने के साथ, गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पिएं।
तनाव में रहना
तनाव में रहने के कारण पाचन-तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। तनाव में रहने की वजह से भूख कम लगने के साथ, पेट दर्द, कब्ज और गैस की समस्या भी हो सकती हैं। तनाव पेट में एसिड को बढ़ाता है। इसकी वजह से पेट में अपच की समस्या भी होती है।
इसे भी पढ़ें- क्या खराब खान-पान के कारण आंखें होने लगती हैं ड्राई? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
मीठा का ज्यादा सेवन
मीठे के ज्यादा सेवन से भी पाचन-तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इसके ज्यादा सेवन से ब्लोटिंग होने के साथ पेट में गैस भी बन सकती है। ज्यादा मीठा खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में पाचन-तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए मीठे का सेवन कम ही करें।
पेन किलर का ज्यादा सेवन
जी हां, पाचन तंत्र का खराब होने का यह भी एक कारण हो सकता है। इसके ज्यादा सेवन से पेट में कब्ज, ऐंठन, दर्द और सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में पाचन खराब रहने का ये भी एक कारण हो सकता है।
पाचन खराब होने के ये कारण हो सकते हैं। पाचन को दुरुस्त रखने के लिए पानी ज्यादा पिएं, मीठे का सेवन कम करें और आराम से बैठकर खाना खाएं।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version