Exercise Karne Ke Baad Sona Chahiye: एक्सरसाइज करने के बाद ज्यादातर लोग थकान और कमजोरी महसूस करते हैं। इसलिए, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि एक्सरसाइज के बाद कुछ देर के लिए रेस्ट करना चाहिए। किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी से बचना चाहिए। इससे थकान बढ़ सकती है। यहां लोगों के मन में यह सवाल उठ सकता है कि क्या एक्सरसाइज के बाद नींद आना सामान्य है? इस संबंध में विशेषज्ञों की राय है कि ऐसा होना बिल्कुल सामान्य है। खासकर, इंटेंस वर्कआउट के कारण इस तरह की परेशानी हो सकती है। आज इस लेख में हम जानेंगे कि एक्सरसाइज के तुरंत बाद सोने से किस तरह के नुकसान हो सकते हैं। (Kya Exercise Karne Ke Baad Sona Chahiye)
एक्सरसाइज के तुरंत बाद क्यों नहीं सोना चाहिए?- Is It Okay To Sleep Immediately After A Workout In Hindi
1. खराब नींद की क्वालिटी
एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होता है। यह ऐसा हार्मोन है, जो हमारे शरीर को जगाए रखने में मदद करता है। वहीं, एक्सरसाइज के बाद शरीर में थकान और कमजोरी बढ़ जाती है। ऐसे में नींद ट्रिगर होती है। अगर एक्सरसाइज के तुरंत बाद थकान के कारण कोई सोने को महत्व देता है, तो यह सही नहीं है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि एक्सरसाइज के बाद सोने के कारण नींद कम समय के लिए आती है। इस दौरान आने वाली नींद की क्वालिटी सही नहीं होती है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें: सोने से पहले क्यों नहीं करनी चाहिए एक्सरसाइज? जानें इसके 3 कारण
2. सुस्ती बढ़ना
एक्सरसाइज के बाद सोने के कारण शरीर में सुस्ती बढ़ जाती है। माना जाता है कि एक्सरसाइज के बाद बॉडी एनर्जेटिक महसूस करती है। लेकिन, एक्सरसाइज के बाद थकान के कारण कोई व्यक्ति सो जाता है, तो नींद से उठने के बाद व्यक्ति में सुस्ती छा जाती है। इस तरह की स्थिति व्यक्ति की प्रोडक्टिविटी को प्रभावित करता है। यहां तक कि एक्सरसाइज के बाद सोने की वजह होने वाली सुस्ती व्यक्ति को दिन किसी भी तरह के काम को फोकस होकर करने नहीं देती हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या सोने से पहले एक्सरसाइज करने से नींद प्रभावित होती है? डॉक्टर से जानें
3. रात की नींद में बढ़ा आना
अगर व्यक्ति एक्सरसाइज के बाद सो जाता है, तो इससे रात की नींद बाधित होती है। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि जो व्यक्ति दिन में सो जाता है, रात को उसे नींद नहीं आती है। ऐसे लोग रात भर मोबाइल फोन पर अपना समय बिताते हैं। कुछ लोग आधी रात को उठकर स्नैकिंग करने लगते हैं। इस तरह की स्थिति के कारण व्यक्ति में मोटापा और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। यहां तक कि रात को नींद पूरी न होने पर सुबह के समय व्यक्ति कमजोरी और थकान अधिक महसूस कर सकता है।
एक्सरसाइज के बाद कितनी लंबी नींद लेना सही है?
वैसे तो एक्सरसाइज के बाद नींद नहीं लेनी चाहिए। लेकिन, अगर आप एक्सरसाइज के बाद अपनी नीदं को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं और थोड़ी देर के लिए सोना चाहते हैं। ऐसे में यह जान लेना जरूरी हो जाता है कि एक्सरसाइज के बाद कितनी लंबी नींद लेना सही होता है? एक्सरसाइज के बाद सिर्फ 20 मिनटका पॉवर नैप लें। थोड़ी-सी देर की पॉवर नैप आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद कर सकती है। ध्यान रखें कि एक्सरसाइज के बाद 30 मिनट से लेकर एक घंटे की नींद आपको बोझिल कर सकती है और आराम करने के बावजूद आपकी थकान बनी रह सकती है।
All Image Credit: Freepik