Doctor Verified

प्रेग्नेंसी के दौरान कौन-सी गलतियां मिसकैरेज का कारण बन सकती हैं? जानें डॉक्टर से

What Mistake can Cause Miscarriages : प्रेग्नेंसी के दौरान की जाने वाली कुछ गलतियां मिसकैरेज का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं कि ये कौन-सी आदतें हैं?  
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी के दौरान कौन-सी गलतियां मिसकैरेज का कारण बन सकती हैं? जानें डॉक्टर से

What Mistake can Cause Miscarriages : किसी भी महिला के लिए प्रेग्नेंसी भावनाओं के रोलर कोस्टर से कम नहीं होती है। इस 9 महीने की अवधि में महिलाएं बहुत खुश भी होती हैं और कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं का भी सामना कर रही होती हैं। इसके बावजूद किसी भी महिला के लिए मां बनना बहुत गर्व की बात होती है। वह अपने गर्भ में पल रहे बच्चे से एक बहुत मजबूत रिश्ता बना लेती हैं। दुनिया में कोई भी मां अपने बच्चे को हर तरह की परेशानी से बचाने की कोशिश करती हैं। वह जानबूझकर अपने बच्चे की सेहत के साथ समझौता नहीं करती हैं। हालांकि, कई बार कुछ अनजाने में हुई कोई गलती उनकी सबसे बड़ी खुशी को छीन लेती है। आज के इस आर्टिकल में हम कुछ आदतों के बारे में जानेंगे, जो मिसकैरेज यानी गर्भपात का कारण बन सकती है। बता दें कि मिसकैरेज से जुड़ी ये जानकारियां हमें डॉ. निक्की यादव, सलाहकार - प्रसूति रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ और उन्नत स्त्री रोग विशेषज्ञ लेप्रोस्कोपिक सर्जन (Dr. Nikky Yadav, Consultant - Obstetrician, Gynecologist & Advanced Gynae Laparoscopic Surgeon) ने दी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

मिसकैरेज क्या है?- What is Miscarriage

miscarriage risk

गर्भावस्था के पहले 20 हफ्तों में भ्रूण के विकास रुक जाने या यूं कहें कि नेचुरल डेथ की स्थिति को मिसकैरेज कहते हैं। इसे हिन्दी में गर्भपात कहा जाता है। अगर महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान किसी तरह के कॉम्प्लिकेशन का सामना करती हैं या अपना सही तरह से ध्यान नहीं रख पाती हैं, तो गर्भपात की स्थिति किसी भी गर्भवती महिला के साथ हो सकती है। गर्भपात को 2 भागों में बांटा जाता है, जिसे फर्स्ट ट्राइमेस्टर मिसकैरेज और सेकंड ट्राइमेस्टर मिसकैरेज कहते हैं। आइए अब जानते हैं कि मिसकैरेज यानी गर्भपात के क्या रिस्क फैक्टर्स होते हैं?

इसे भी पढ़ें- ये 4 तरह एक्टिविटीज बनती हैं मिसकैरेज का कारण, प्रेग्नेंसी में बरतें पूरी सावधानी

किन गलतियों के कारण बढ़ सकता है मिसकैरेज का खतरा?- Which Mistakes Increase the Risk of Miscarriage

ओबेसिटी यानी मोटापा है कारण

अगर महिला ओबेसिटी यानी मोटापे की समस्या का समाना कर रही है, तो मिसकैरेज का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से मिलकर प्रेग्नेंसी के लिए हेल्दी वेट के बारे में जानकारी ले सकती हैं।

बहुत कम वजन होना

कई महिलाओं का वजन जरूरत से ज्यादा कम होता है। इस स्थिति में पहले उन्हें कंसीव करने में समस्या होती है। अगर वह कंसीव करने में सफल हो जाती हैं, तो मिसकैरेज होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में महिलाओं को डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की मदद लेनी चाहिए।  

ज्यादा उम्र होने के कारण 

प्रेग्नेंसी के दौरान अगर महिला की उम्र ज्यादा होती है, तो मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है। बता दें कि अगर महिला की उम्र 35 से कम है, तो मिसकैरेज का खतरा 10 प्रतिशत रहता है। वहीं, अगर महिला की उम्र 40 वर्ष से ज्यादा है, तो मिसकैरेज का खतरा 45 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। ऐसे में आपको कंसीव करने के लिए सही उम्र का पता होना चाहिए।  

मिसकैरिज की हिस्ट्री के बाद चांस बढ़ना

अगर महिला के साथ मिसकैरेज की हिस्ट्री रही है, तो चांस है कि यह रिपीट भी हो सकती है। बता दें कि एक मिसकैरेज होने के बाद महिला का दूसरा मिसकैरेज होने के चांस 14 प्रतिशत बढ़ जाते हैं। वहीं, दूसरी बार मिसकैरेज होने के बाद ये चांस 26 प्रतिशत बढ़ जाते हैं।

स्मोकिंग और अल्कोहल के कारण 

स्मोकिंग और अल्कोहल पीने की आदत सेहत के लिए हानिकारक होती है। इससे शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। वहीं, अगर प्रेग्नेंट महिला इस तरह के नशीले पदार्थों का सेवन करती हैं, तो उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान हो सकता है। इससे मिसकैरेज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।  

दवाइयों और रेडिएशन के कारण

बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में महिलाओं को किसी भी दवाई का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा, महिलाओं को रेडिएशन वाली चीजों से बचना चाहिए। जैसे कि एक्स-रे मशीन से निकलने वाली रेडिएशंस से भी मिसकैरिज का खतरा बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान अगर महिला गिर जाए, तो क्या करना चाहिए? जानें डॉक्टर से

महिलाओं को जाने-अनजाने में इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। साथ ही, आपको डॉक्टर की सलाह लिए बिना कुछ भी काम करने से बचना चाहिए। इससे महिला और बच्चे दोनों को नुकसान हो सकता है।

Read Next

क्या मेनोपॉज के कारण मुंह सूखने की समस्या हो सकती है? जानें इनके बीच क्या है कनेक्शन

Disclaimer