Does Menopause Cause Dry Mouth In Hindi: मेनोपॉज उस स्थिति को कहा जाता है, जब महिला को पीरियड्स पूरी तरह बंद हो जाते हैं। मेनोपॉज के बाद महिला की प्रजनन क्षमता पूरी तरह बंद हो जाती है। ध्यान रखें कि पीरियड्स होना इस बात का संकेत है कि महिला यौन संबंध के बाद कंसीव कर सकती है। इसके अलावा, पीरियड्स के कारण महिला के शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर संतुलित बना रहता है, जो उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, मेनोपॉज की बात करें, तो इस अवस्था के बाद महिला के शरीर में हार्मोनल अंसतुलन होने लगता है, जो कई तरह की समस्याओं का कारण बनता है। इसमें मूड स्विंग, वजन बढ़ना या घटना, भूख का प्रभावित होना आदि। कुछ महिलाओं को लगता है मेनोपॉजके बाद मुंह सूखने यानी ड्राई माउथ की समस हो जाती है। सवाल है, क्या यह वाकई सच है? या फिर यह महज एक मिथक है? आइए, जानते हैं इस संबंध में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता का क्या कहना है।
क्या मेनोपॉज के कारण मुंह सूखने की समस्या हो सकती है?- Does Menopause Cause Dry Mouth In Hindi
ड्राई माउथ को जेरोस्टोमिया भी कहा जाता है। वैसे तो यह एक आम समस्या है। जेरोस्टोमिया होने पर मुंह में पर्याप्त मात्रा में लार नहीं बनता है। यही कारण है कि मुंह में सूखापन यानी जेरोस्टोमिया हो जाता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि मेनोपॉज के दौरान मुंह सूखने की समस्या हो सकती है? इस बारे में डॉक्टर का कहना है, "मेनोपॉज के कारण महिला में ड्राई माउथ की समस्या हो सकती है। यहां यह जान लेना भी जरूरी है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? दरअसल, मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है। इसका जिक्र हमने पहले भी किया है। एस्ट्रोजन का स्तर कम होने की वजह से सलाइवा प्रोडक्शन यानी लार का उत्पादन कम हो जाता है। ऐसे में ड्राई माउथ की समस्या होने लगती है।" कुल मिलाकर आप कह सकते हैं कि मेनोपॉज के कारण मुंह सूखने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- अधिक वजन वाली महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान होती हैं ज्यादा दिक्कतें, जानें क्या कहती है स्टडी
मेनोपॉज के कारण ड्राई माउथ होने पर क्या करें- Things To Do If You Have Dry Mouth In Menopause In Hindi
मेनोपॉज के बाद ड्राई माउथ की समस्या होना कोई असामान्य बात नहीं है और न ही यह कोई चिंता की बात है। इसके बावजूद, कभी-कभी बहुत ज्यादा मुंह सूखने पर असहजता हो सकती है। इसे मैनेज करने के लिए जरूरी है कि आप यहां बताए गए कुछ टिप्स को अपनाएं-
थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें
बहुत जरूरी है कि मेनोपॉज के बाद ड्राई माउथ की समस्या होने पर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। इससे गला सूखने की समस्या दूर होती है और प्यास भी कम लगती है।
इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में सूखता है बार-बार गला? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा आराम
कैफीन से दूर रहें
मेनोपॉज के बाद गला सूखने की समस्या से बचने के लिए आवश्यक है कि आप कैफीन, चाय और शराब का सेवन न करें। इसे ड्राई माउथ की समस्या बढ़ सकती है। यहां तक कि यह स्थिति आपको अधिक डिस्कंफर्ट स्थिति में डाल सकती है।
ओरल हाइजीन का ध्यान रखें
कई बार प्रॉपर ओरल हाइजीन का ध्यान न रखने की वजह से भी लार का प्रोडक्शन प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति आपके साथ न हो, इसके लिए आवश्यक है कि आप ओरल हाइजीन का ध्यान रखें। ओरल हाइजीन का ध्यान रखते हुए दिन में दो बार ब्रश करें और दांतों को सड़न से बचाएं।
All Image Credit: Freepik
Read Next
लाइफ के अलग-अलग फेज में महिलाओं के हेल्थ पर हार्मोनल बदलाव का क्या प्रभाव पड़ता है? डॉक्टर से जानें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version