Doctor Verified

ये 4 तरह एक्टिविटीज बनती हैं मिसकैरेज का कारण, प्रेग्नेंसी में बरतें पूरी सावधानी

What Activities Lead To Miscarriage In Hindi: धूम्रपान, हाई इंटेंस एक्सरसाइज मिसकैरेज का कारण बन सकती हैं। इसलिए, प्रेग्नेंट महिलाओं को इनसे दूरी बनाए रखनी चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
ये 4 तरह एक्टिविटीज बनती हैं मिसकैरेज का कारण, प्रेग्नेंसी में बरतें पूरी सावधानी


What Activities Lead To Miscarriage In Hindi: जब किसी गर्भवती महिला का 20 सप्ताह से पहले भ्रूण की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है, तो उसे मिसकैरेज कहा जाता है। किसी भी महिला के लिए मिसकैरेज किसी बुरी दुर्घटना से कम नहीं होता है। यह घटना महिला को शारीरिक और मानसिक, दोनों तरह से परेशान करती है। कई बार मिसकैरेज के बाद महिला को रिकवरी में सामान्य से अधिक समय लग जाता है। तो वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें मेंटली इससे रिकवर करने में काफी ज्यादा समय लगता है। बहरहाल, इस तरह की दुर्घटना न हो, इसीलिए डॉक्टर प्रेग्नेंट महिलाओं को सलाह देते हैं कि वे हमेशा अपनी सेहत का ध्यान रखें और ऐसी चीजें न करें, जिससे मिसकैरेज का रिस्क बढ़ जाता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी एक्टिविटीज के बारे में बता रहे हैं, जो मिसकैरेज का कारण बन सकती हैं। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

किस तरह की एक्टिविटीज बनती हैं मिसकैरेज का कारण- What Activities Lead To Miscarriage In Hindi

What-activities-lead-to-miscarriage-1

धूम्रपान

स्मोकिंग यानी धूम्रपान करना अपने आप में गंभीर समस्या है। जो भी महिला कंसीव करना चाहती है, तो उन्हें कभी भी धूम्रपान नहीं करना चाहिए। धूम्रपान करने से प्लेसेंटा से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है, बॉडी में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जो गर्भ में पल रहे भ्रूण के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। यही नहीं, धूम्रपान करने की वजह से शरीर में कई तरह के टॉक्सिंस पहुंच जाते हैं, जो बच्चे के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। जो महिलाएं कंसीव करने के बाद बहुत ज्यादा स्मोकिंग करती हैं, उन्हें मिसकैरेज होने का जोखिम बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्यों हो जाता है मिसकैरेज, जानें कारण, लक्षण और सावधानियां

ओवर एक्सरसाइज

प्रेग्नेंसी में माइल्ड एक्सरसाइज करना अच्छी बात होती है। इससे मसल्स रिलैक्स होती है, पेल्विक एरिया खुलता है, जिससे बॉडी डिलीवरी के लिए तैयार हो रही होती है। लेकिन, अगर कोई महिला ओवर एक्सरसाइज करती है, जिसमें हैवी वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज शामिल है, तो इससे मिसकैरेज का रिस्क बढ़ जाता है। यह बिल्कुल सही नहीं है। कुछ एक्सरसाइज ऐसे भी होते हैं, जिससे पेट पर दबाव बनता है। महिलाओं को एक्सरसाइज एक्सपर्ट से पूछकर करनी चाहिए। अगर स्वास्थ्य सही न हो, तो ऐसे में एक्सरसाइज करना नुकसानदायक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: किन कारणों से होता है गर्भपात, जानें कारण और बचाव के तरीके

वॉटर एक्टिविटीज

स्कूबा डाइविंग, सर्फिंग और डाइविंग जैसी एक्सरसाइजें किसी भी प्रेग्नेंट महिला के लिए घातक साबित हो सकती है। इस तरह की एक्सरसाइज बच्चे और गर्भ में पल रहे शिशु के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। महिलाओं को चाहिए कि कंसीव करने के बाद इस तरह की एक्टिविटीज से दूरी बना लें। यह बिल्कुल सही नहीं है।

सॉना बाथ

वैसे तो यह हैरानी का विषय लगता है कि प्रेग्नेंसी में सॉना बाथ लेने से किस तरह मिसकैरेज हो सकता है? विशेषज्ञों की मानें, तो कोई भी चीज जो बहुत गर्म है, प्रेग्नेंट महिलाओं को उसके संपर्क में नहीं आना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान हो सकता है, जैसे बच्चे को जन्मजात समस्याएं भी हो सकती हैं। हालांकि, यह स्पष्ट रूप में नहीं कहा जा सकता है कि सॉना बाथ के कारण मिसकैरेज होते हैं। लेकिन, यह तय है कि गर्म चीजों का संपर्क प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सही नहीं है। इसलिए, प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें सॉना बाथ भी नहीं लेना चाहिए।

All Image Credit: Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में मतली और मॉर्निंग सिकनेस के लिए आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer