Natural Coolers For Summer Diet: गर्मी का मौसम आते ही पसीना, डिहाइड्रेशन और पेट की समस्याएं जैसे गैस, अपच, जलन और एसिडिटी आम हो जाती हैं। ऐसे में लोग अक्सर दवाओं या ठंडे ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं, जो कुछ समय के लिए राहत तो देते हैं, लेकिन शरीर के अंदरूनी संतुलन को बिगाड़ सकते हैं। इसकी जगह अगर आप अपनी डाइट में ऐसे नेचुरल कूलिंग फूड्स को शामिल करें जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पेट की सेहत को भी सुधारें, तो बिना साइड इफेक्ट्स के समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बहुत से लोग सिर्फ ठंडा पानी या आइसक्रीम को राहत का जरिया मानते हैं, लेकिन असल में कुछ देसी चीजें जैसे छाछ, बेल शरबत, खीरा, तरबूज और पुदीना पेट को ठंडक देने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स भी करती हैं। खास बात ये है कि ये चीजें न सिर्फ सस्ती और आसानी से उपलब्ध हैं, बल्कि इन्हें रोजाना की डाइट में शामिल करना भी बेहद आसान है। आइए अब जानते हैं ऐसे 10 नेचुरल कूलर्स के बारे में जो गर्मियों में आपके पेट को ठंडा और खुश रख सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
1. खीरा- Cucumber
खीरा लगभग 95 प्रतिशत पानी से भरपूर होता है। यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ पेट की सूजन और गैस की समस्या से लड़ता है। इसे सलाद या स्मूदी के रूप में गर्मियों में खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए डाइट में करें ये 5 बदलाव, गर्मी से मिलेगी राहत
2. ककड़ी- Kakdi
ककड़ी पानी से भरपूर होता है और यह शरीर को ठंडा रखने वाली सबसे सस्ती और असरदार चीजों में से एक है। इसे काला नमक डालकर खाना पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और पाचन में मदद करता है।
3. दही- Curd
दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं जो पेट की सेहत के लिए बेहतरीन हैं। इसे रायता या लस्सी के रूप में लिया जा सकता है। यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है।
4. पुदीना- Mint
पुदीना में मेंथॉल होता है जो पेट को ठंडक देता है। इसे छाछ, नींबू पानी या चटनी के रूप में डाइट में शामिल किया जा सकता है। यह गैस और एसिडिटी में भी राहत देता है।
5. तरबूज- Watermelon
तरबूज न केवल हाइड्रेशन बढ़ाता है, बल्कि इसमें फाइबर और पानी की ज्यादा मात्रा पेट को हल्का और साफ रखने में मदद करती है। यह एक अच्छा स्नैक ऑप्शन है।
6. बेल शरबत- Bael Juice
बेल फल में पाचन तंत्र को शांत करने वाले गुण होते हैं। इसका शरबत कब्ज और पेट दर्द में फायदेमंद है। इसमें ठंडक देने वाले तत्व मौजूद होते हैं जो गर्मी में शरीर के तापमान को संतुलित रखते हैं।
7. छाछ- Buttermilk
छाछ गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पेट की पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करती है। यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है, जो गट हेल्थ को सुधारती है। दिन में एक बार नमक, भुना जीरा और पुदीना मिलाकर पीने से पेट की जलन और भारीपन में राहत मिलती है।
8. नींबू पानी- Lemon Water
नींबू पानी में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पेट को साफ रखने और गर्मी से राहत देने में मदद करते हैं। इसे हल्के गुनगुने या ठंडे पानी में पिया जा सकता है।
9. पपीता- Papaya
पपीता में पेपेन नाम का एंजाइम होता है जो पाचन में बहुत मदद करता है। यह कब्ज (Constipation), अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत देता है। गर्मियों में इसे सुबह या शाम को स्नैक की तरह खाना फायदेमंद होता है।
10. मौसंबी- Sweet Lime
मौसंबी विटामिन-सी और पानी से भरपूर होता है। इसका सेवन शरीर को ठंडक देता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है। यह एसिडिटी और गैस की समस्या में राहत देता है और लिवर को भी हेल्दी बनाए रखता है। मौसंबी को सीधा खाना या नमक के साथ लेना दोनों ही फायदेमंद है।
ये 10 नेचुरल कूलिंग फूड्स न सिर्फ शरीर को ठंडा रखते हैं, बल्कि आपके डाइजेशन को भी दुरुस्त रखते हैं। इन्हें अपनी डेली डाइट में शामिल करें और गर्मियों को हेल्दी और फ्रेश बनाएं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।