Expert

क्या गर्मी के दिनों में पेट की समस्या से बचने के लिए पुदीना का सेवन फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट से

Is Mint Good For Summer In Hindi: गर्मी के दिनों में पेट की समस्या से बचने के लिए पुदीना का सेवन लाभकारी हो सकता है। लेकिन, ऐसा क्यों कहा जाता है और इसके अन्य क्या फायदे हैं? आइए, जानते हैं इस बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्मी के दिनों में पेट की समस्या से बचने के लिए पुदीना का सेवन फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट से

Mint Benefits In Summer In Hindi: पुदीना का इस्तेमाल लगभग हमारे देश के हर घर में होता है। विशेषकर गर्मी के दिनों में पुदीने की चटनी का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है। बड़े-बुजुर्गों का मानना है कि पुदीना के सेवन से कई तरह के लाभ मिलते हैं। जैसे इससे पाचन संबंधी समस्या में सुधार होता है, ओरल हेल्थ बेहतर होती है, स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। यही नहीं, नियमित रूप से पुदीना का सेवन करने से इम्यूनिटी में भी सुधार होता है। इसका मतलब है कि पुदीना का सेवन करने से बीमार होने का खतरा भी टलता है। मगर यहां यह सवाल उठता है कि क्या वाकई पुदना गर्मी के दिनों में हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है? इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की क्या राय है? वैसे भी आपने नोटिस किया होगा कि गर्मी के दिनों में ज्यादातर लोग पेट की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसा बासी खाना खाने से हो सकता है। ऐसे में क्या सच में पुदीना का सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं? आइए, जानते हैं इस बारे में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी का क्या कहना है।

क्या गर्मी के दिनों में पुदीना का सेवन करने से पेट की समस्या दूर होती है?

Is it beneficial to consume mint 1 (2)

गर्मी के दिनों में पेट खराब (Stomach Upset In Hindi) होना एक सामान्य समस्या बनकर उभरती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन दिनों खाना कम समय में खराब हो जाता है। चूंकि, इन दिनों तापमान बहुत ज्यादा होता है, ऐसे में पाचन क्षमता भी कमजोर हो जाती है। वहीं, अगर कोई ओवर ईटिंग कर बैठता है, तो इसकी वजह से पेट में दर्द, डायरिया और उल्टी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए जरूरी है कि गर्मी के मौसम में आप ओवर ईटिंग न करें। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई गर्मी के दिनों में पुदना का सेवन करने से पेट की समस्याएं दूर हो सकती हैं? इस बारे में एक्सपर्ट की राय है, "गर्मी के दिनों में पेट की समस्या (Stomach Problems In Hindi) दूर करने के लिए पुदीना का सेवन (Mint Benefits In Hindi) करना बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। ऐसा क्यों? आयुर्वेद में पुदीना की तासीर ठंडी मानी जाती है। इसका मतलब है कि पुदीना के सेवन से बॉडी टेंप्रेचर ठंडा रहता है, जिससे पाचन क्षमता में सुधार होता है।" एक्सपर्ट आगे बताते हैं, "पुदीना का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं, जैसे ब्लोटिंग, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या आदि। यही नहीं, पुदीना में मेंथॉल कंपाउंड पाया जाता है। इसकी मदद से पेट की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं। इस तरह, आईबीएस जैसी परेशानियां भी सहज हो जाती हैं।"

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में पिएं पुदीने की पत्तियों का रस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

गर्मी में पुदीना का सेवन कैसे करें

गर्मी के दिनां में पुदीना का सेवन करने के कई तरीके हो सकते हैं, जैसे-

  1. पुदीना की मदद से नींबू पानी बनाएं। यह बेहतरीन पेय बनता है, जिसे भरी दोपहरी में घर लौटने पर पी सकते हैं।
  2. दही और पुदीना की मदद से लस्सी बनाई जा सकती है। यह भी शरीर के तापमान को ठंडा रखने में उपयोगी साबित होता है।
  3. पुदीना को अपने सलाद का हिस्सा बनाया जा सकता है।
  4. पुदीना की चटनी का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

गर्मी में पुदीना खाने के फायदे- Mint Leaves Benefits In Hindi

  1. ब्लोटिंग दूर होती हैः पुदीना में रिलैक्सिंग इफेक्ट होता है। अगर गर्मी की वजह से ब्लोटिंग हो रही है, तो इसका सेवन करने से इस तरह की समस्या को कम किया जा सकता है।
  2. पेट की समस्या दूर होती हैः जैसा कि आप जानते ही हैं कि गर्मी के दिनों में पेट की समस्या बहुत कॉमन होती है। इसका सेवन करने से जी-मचलाना और पेट खराब होने जैसी परेशानियों में सुधार होता है।
  3. आईबीएस के लक्षणों में कमीः आईबीएस यानी इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम होने पर व्यक्ति को गैस, पेट दर्द और ब्लोटिंग की दिक्कत होती है। पुदीना का सेवन करने से इस समस्या से भी राहत मिलती है।
All Image Credit: Freepik

Read Next

गर्मियों में ठेले और रेहड़ी पर मिलने वाले फूड्स खाने से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

Disclaimer