Health Benefits Drinking Mint Leaves Juice in Hindi: गर्मियों में बीमारियों से बचाव के लिए सही खानपान की जरूरत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर गर्मी में ऐसे फूड्स और ड्रिंक का सेवन करने की सलाह देते हैं, जो न सिर्फ पोषण दें, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखने में भी मदद करें। यही वजह है कि गर्मी के मौसम में पुदीने की पत्तियों की डिमांड बढ़ जाती है। पुदीने की पत्तियों की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण लोग इसका इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। आपने भी कई बार पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल ड्रिंक्स और चटनी को बनाने के लिए किया होगा, लेकिन आज हम आपको पुदीने की पत्तियों के एक स्पेशल रस के बारे में बताने जा रहे हैं। गर्मी में इस रस का सेवन करने से आपको ताजगी और ठंडक का एहसास होगा।
गर्मियों में पुदीने की पत्तियों का रस पीने के फायदे- Health Benefits Drinking Mint Leaves Juice
1. शरीर को रखता है हाइड्रेट
पुदीने के तासीर ठंडी होती है। गर्मी में पुदीने का रस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही, यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। गर्मियों में जिन लोगों को बार-बार प्यास लगती है, उन्हें रोजाना दिन में एक बार पुदीने की पत्तियों का रस पीने की सलाह दी जाती है।
2. पाचन क्रिया को बनाता है मजबूत
पुदीने की पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नियासिन, विटामिन ए, विटामिन सी, सोडियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व गर्मियों के मौसम में होने वाली पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट में दर्द, गैस, उल्टी और जी मिचलाना से राहत दिलाते हैं। गर्मी में अगर आपको खाना खाने के बाद पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, तो पुदीने की पत्तियों के रस में हींग मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
3. स्किन के लिए है फायदेमंद
गर्मी के मौसम में कई लोगों को चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और कई तरह की प्रॉब्लम होती है। ऐसे लोगों के लिए भी पुदीने का रस काफी फायदेमंद होता होता है। पुदीने के रस पीने से स्किन को मॉश्चराइज होती है। साथ ही, यह स्किन को फ्रेश फील करवाने में भी मदद कर सकता है। आप चाहें तो गर्मी में होने वाली स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए पुदीने के रस भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी के दौरान बार-बार करता है कुछ खाने का मन? जानें प्रेग्नेंसी क्रेविंग क्या है और कैसे करें कंट्रोल
4. वजन घटाने में मददगार
पुदीने के रस में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है। गर्मी के मौसम में जो लोग मोटापा और वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद साबित होता है। पुदीने के रस का सेवन करने से मेटाबॉल्जिम को बूस्ट होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
5. जलन और सूजन को करता है ठीक
गर्मी में कई लोगों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में जलन और सूजन महसूस होती है। इस तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी पुदीने के पत्तों का रस काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण आपके शरीर की सूजन और जलन को कम कर सकते हैं। हमने पुदीने के पत्तियों का रस पीने के फायदों के बारे में तो जान लिया, आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
पुदीने की पत्तियों का रस बनाने की रेसिपी- Mint Leaves Juice Recipe in Hindi
सामग्री की लिस्ट
- पुदीने के पत्ते- 250 ग्राम
- चीनी या गुड़ का बुरादा- स्वादानुसार
- नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
- पानी- आधा लीटर
- नमक- स्वादानुसार
- बर्फ के टुकड़े- सर्विंग के लिए
पुदीने का रस बनाने की विधि – Pudina Ka Ras Banane ki Vidhi
- सबसे पहले में पुदीने के पत्तों को अच्छी तरह धो लीजिए।
- अब मिक्सर ग्राइंडर में पुदीने के पत्तों को पीस लें।
- इसी में आधा लीटर पानी, गुड़ या चीनी, नमक और नींबू का रस डालकर मिलाएं।
- अब एक गिलास में बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर पुदीने की पत्तियों का रस छानकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Image Credit: Freepik.com