लोग तरह-तरह की डाइट प्लान इसलिए चुनते हैं, जिससे कि वह सुंदर फिट और आकर्षक दिख सकें। कोई फिटनेस के लिए महंगे-महंगे जिम जा रहा है तो कोई सुबह जल्दी उठकर रनिंग या साइकिलिंग कर रहा है। कुछ लोग तो शाम के बाद खाना ही नहीं खाते यह सोच कर कि कहीं उनका वजन न बढ़ने लगे। अगर आप भी इन लोगों की कैटेगरी में आते हैं तो आपको बता दें कि फिट, हेल्दी और आकर्षक दिखने के लिए इत सब पर समय नष्ट करने की जरूरत नहीं है। आप एप्पल विनेगर की मदद से खूबसूरत व आकर्षक बन सकते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि सेब के सिरके का सेवन किस प्रकार किया जाए, जिससे आपको फायदा मिले। पढ़ते हैं आगे...
सेब के सिरके से बढ़ाएं मेटाबॉलिज्म
अगर आप वेट लॉस करने के लिए मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना चाहते हैं तो आप अपने नाश्ते में सबसे पहले एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म पर प्रभाव पड़ता है और यह गुड बैक्टीरिया को शरीर में पैदा करता है। बता दें कि गुड बैक्टीरिया से पीएच बैलेंस रखा जा सकता है।
टॉप स्टोरीज़
सेब के सिरके के सेवन से भूख लगती है कम
एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से जल्दी पेट भर जाता है। ऐसे में लोग कम खाना खाते हैं इसीलिए इसे वेट लॉस में फायदेमंद माना जाता है। सवाल यह है कि इसे खाली पेट लेना ही क्यों जरूरी है। एक्सपर्ट बताते हैं कि एप्पल साइडर विनेगर को सलाद में फ्लेवर लाने के लिए प्रयोग किया जाता है। लेकिन लोग इसका सेवन खाली पेट भी कर सकते हैं क्योंकि 8 घंटे की नींद के बाद हमारा शरीर जल्दी किसी भी चीज को एब्जॉर्ब कर सकता है। ऐसे में हम सुबह उठकर खाली पेट जो भी चीज खाते हैं वह शरीर को ज्यादा प्रभावित करती है इसीलिए खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर लेना फायदेमंद होता है।
ग्लूकोज लेवल को करें नियंत्रित
आजकल डाइट में प्रोसेस्ड फूड की मात्रा ज्यादा दिखती है। ऐसे में शरीर जल्दी थकान महसूस करता है। वह हाइड्रेशन के दौरान बनने वाले ग्लूकोस को संभाल नहीं पाता है। जो लोग सेब के सिरके का सेवन करते हैं उनके शरीर में ग्लूकोस के प्रोडक्शन को मैनेज करने की क्षमता बढ़ जाती है क्योंकि सेब का सिरका इंसुलिन के प्रति हमारी सक्रियता को बढ़ाता है। वहीं किसी का ब्लड शुगर लेवल ज्यादा बढ़ जाए तो सेब का सिरका बहुत असरदार साबित होता है।
इसे भी पढ़ें- एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान? आपके किचन में छिपे हैं 15 उपचार
इनमें बैक्टीरिया और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है
सेब के सिरके का सेवन करने से शरीर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। ऑर्गेनिक और अनफिल्टर्ड सेब के सिरके में फ्रेंडली बैक्टीरिया और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यही कारण होता है की विनेगर का रंग थोड़ा धुंधला नजर आता है। इन्हीं तत्वों के कारण सेब का सिरका ज्यादा हेल्थी बनता है। हालांकि इस पर अभी कोई शोध सामने नहीं आया है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में गुड़ के साथ इन 5 चीजों का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, कई समस्याओं को रख सकेंगे दूर
इन बातों का रखें ध्यान
- एक्सपर्ट इसे रात में पीने की सलाह नहीं देते हैं।
- गर्भवती महिलाएं सेब के सिरके का सेवन ना करें।
- किसी भी चीज की अति शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसे में एप्पल साइडर विनेगर भी ज्यादा मात्रा में ना लें।
- सेब को सीरके को डाइल्यूट करके लें।
एक्सपर्ट कहते हैं की सेब के सिरके के यह फायदे अनुभव के आधार पर हैं। अभी तक इनको लेकर कोई शोध सामने नहीं आया है। ऐसे में न्यूट्रीशनिस्ट की सलाह लेना बेहद जरूरी है।
ये लेख आकाश हेल्थकेयर की न्यूट्रीशनिस्ट अनुजा कौर से बातचीत पर आधारित है।)
Read More Articles on Healthy diet in hindi