सुबह खाली पेट सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) पीने से सेहत को मिल सकते हैं ये 5 फायदे

सेब के सिरके का खाली पेट में सेवन करने से आपको वजन तेजी से कम करने में मदद मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह खाली पेट सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) पीने से सेहत को मिल सकते हैं ये 5 फायदे

सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर) सुबह खाली पेट में पीने के कई फायदे हैं। इसकी मदद से आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। सेब सिरका सुबह पीने से डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल की समस्या में भी आराम मिलता है। इसके अलावा सेब सिरका के इस्तेमाल से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। दरअसल सेब सिरका में एसिटिक एसिड और साइट्रिक एसिड होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी और सी भी पाया जाता है। इन तत्वों का उपयोग कई समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि सुबह खाली पेट में सेब का सिरका पीने के फायदे और इसका उपयोग कैसे करें।

सुबह खाली पेट में सेब सिरका पीने के फायदे

1. वजन कम करने में सहायक 

सेब का सिरका पीने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। सेब सिरका में एसिटिक एसिड पाया जाता है, जो बॉडी फैट को कम करने में सहायक होता है। साथ ही यह शरीर में फैट जमने भी नहीं देता है। इससे वजन को आसानी से कम कर सकते हैं लेकिन इसके साथ सही डाइट और व्यायाम करना भी बेहद महत्वपूर्ण है।

Apple-cider-vinegar-benefits

Image Credit- Freepik 

2. पाचन समस्या से छुटकारा

कई लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं। खाना ठीक से न पचने के कारण गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में सेब का सिरका पाचन के लिए काफी लाभकारी होता है। सुबह खाली में सेब के सिरके का सेवन डाइजेस्टिव जूस को उत्तेजित कर सकता है, जिससे पाचन में मदद मिलती है। इसलिए रोज सुबह उठकर सेब के सिरके के सेवन से आप पूरा दिन हल्का भी महसूस करते हैं।

3. इम्यून सिस्टम बनाए मजबूत

सेब के सिरके के सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। सेब के सिरके में एसिटिक एसिड और फ्लेवोनोइड पाए जाते हैं, जो आपके शरीर की रोगों से रक्षा करते हैं। इसके एंटी-माइक्रोबियल गुण बैक्टीरिया से लड़कर शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। संतुलित मात्रा में इसके सेवन से काफी लाभ होता है।

इसे भी पढ़ें-  सेब के सिरके का सेवन करते समय कभी न करें ये 5 काम, हो सकते हैं पेट के रोग

4. कोलेस्ट्रोल कम करे

कोलेस्ट्रोल का बढ़ा हुआ स्तर आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हार्ट अटैक और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड (अलग-अलग तरह के फैटी एसिड का मिश्रण) को कम करने में सहायक हो सकता है। साथ ही सेब के सिरके का खाली पेट सेवन करने से एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) का स्तर कम करने और एचडीएल (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके सेवन से हृदय रोग का खतरा भी कम होता है।

5. डायबिटीज को करें कंट्रोल 

डायबिटीज के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। सिरका के सेवन से ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा एसिटिक एसिड में एंटी-डायबिटीक और एंटी-ग्लाइसेमिक तत्व पाए जाते हैं, जिसकी मदद से डायबिटीज की समस्या में आराम मिलता है।

Apple-cider-vinegar-benefits

Image Credit- Freepik

6. दांतों का पीलापन दूर करे

कई बार दांतों के पीलेपन के कारण आपको शर्मिंदा होना पड़ता है। सेब का सिरका एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है, जिससे दांतों का पीलापन दूर रखने में मदद मिलती है। हालांकि आपको इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए।

7.  जोड़ों के दर्द में आराम

सेब के सिरके में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द या परेशानी को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा इसमें एंटिनोसाइसेप्टिव गुण पाए जाते हैं, जो जलन से राहत प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें- एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका) प्रयोग करने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें

सेब के सिरके का कैसे उपयोग करें

1. इसे सुबह के जूस में मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको विटामिन सी की भरपूर मात्रा मिलती है।

2. डॉक्टर की सलाह के बाद एक या दो चम्मच सिरका सुबह उठकर खाली पेट में पी सकते हैं।

3. एक या डेढ़ चम्मच सेब का सिरका गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से तेजी से वजन कम हो सकता है।

4. इसके अलावा अगर आप सुबह सलाद का सेवन करते हैं, तो सलाद में भी सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Apple-cider-vinegar-benefits

Image Credit- Freepik 

सावधानियां

1. इसके अधिक सेवन से भूख की समस्या में कमी हो सकती है।

2. इसका अनियमित तरीके से सेवन करने से मतली और उल्टी जैसी परेशानियां हो सकती है।

3. ज्यादा एसिटिक एसिड के इस्तेमाल से दांतों खराब हो सकते हैं।

4. साथ ही अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो आपको सेब के सिरके के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

सेब के सिरके का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें। अगर आपको कोई समस्या है, तो आपको इसके सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए या गर्भावस्था में भी सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

Read Next

घर पर बनाएं वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन पाउडर, डायटीशियन से जानें बनाने और सेवन का तरीका

Disclaimer