Is Red Wine Really Good For The Heart: शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, यह बात सभी ने सुनी होगी। लेकिन शराब का सेवन दुनियाभर में धड़ल्ले से किया जा रहा है। शराब कई तरह की होती है, इनमें से ही एक है रेड वाइन। ऐसा कहा जाता है रेड वाइन पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लोग ऐसा मानते हैं कि रेड वाइन पीने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इस बात को मानकर लोग रेड वाइन का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अल्कोहल किसी भी तरह का हो शरीर के लिए नुकसानदायक ही होता है। लोग इंटरनेट, सोशल मीडिया पर मौजूद बातों को सच मानकर इसपर भरोसा कर लेते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं, क्या वाकई रेड वाइन पीने से हार्ट को फायदे मिलते हैं या इसका सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।
रेड वाइन पीने से हार्ट हेल्दी रहता है?- Is Red Wine Really Good For The Heart in Hindi
रेड वाइन को लोग हेल्दी ड्रिंक मानते हैं और इसका खूब सेवन करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि रेड वाइन पीने से हार्ट हेल्दी रहता है और शरीर में बढ़े बैद कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है। लेकिन सवाल यह उठता है कि रेड वाइन में भी तो अल्कोहल की मात्रा होती है और अल्कोहल तो शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "रेड वाइन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है, जब इसका सेवन सही तरीके से और संतुलित मात्रा में किया जाए। रेड वाइन में रेस्वेराट्रोल (Resveratrol) नाम का पॉलीफेनोल होता है, जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट प्रोपर्टीज पायी जाती हैं। पॉलीफेनोल हार्ट वेसल्स को डैमेज होने से बचने और धमनियों में ब्लड फ्लो ठीक रखने में मदद करता है।" लेकिन रेड वाइन का ज्यादा सेवन शरीर और हार्ट दोनों के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। हार्ट की बीमारी में इसका सेवन जानलेवा माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: हार्ट के लिए रामबाण है हिमालयन गोल्ड 'कीड़ा जड़ी', जानें कैसे करें सेवन
एक दिन में एक ड्रिंक से ज्यादा रेड वाइन का सेवन शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। रेड वाइन में मौजूद केमिकल और अल्कोहल हार्ट के पास मौजूद ब्लड वेसल के रिसेप्टर्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे शरीर का ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। बहुत ज्यादा रेड वाइन पीने से हार्ट रेट यानि दिल की धड़कन बढ़ जाती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक रिपोर्ट में कहा गया है, 'रेड वाइन को कम मात्रा में ही पीना चाहिए। एक दिन में एक ड्रिंक से ज्यादा रेड वाइन का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। ज्यादा रेड वाइन पीने से हार्ट, किडनी, लिवर और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा बहुत ज्यादा रेड वाइन पीने से स्ट्रोक और मोटापा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।"
हार्ट के लिए कैसे नुकसानदायक हो सकती है रेड वाइन?
कार्डियोमायोपैथी, ब्लड प्रेशर और कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसी स्थितियों में रेड वाइन का सेवन बहुत नुकसानदायक होता है। इन स्थितियों में थोड़ी मात्रा में भी शराब गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। बहुत ज्याद रेड वाइन पीने से इसमें मौजूद अल्कोहल और अन्य केमिकल्स दिल की धड़कन बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा इसका बहुत ज्यादा सेवन हाई ब्लड प्रेशर का भी कारण बन सकता है। संतुलित मात्रा में यानी एक दिन में एक से दो ड्रिंक रेड वाइन शरीर और हार्ट के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
इसे भी पढ़ें: सोने से पहले 1 ग्लास रेड वाइन पिएं, जिम में 1 घंटे एक्सरसाइज के बराबर मिलेंगे फायदे: रिसर्च
अधिक मात्रा में किसी भी तरह की शराब का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। एक बार में दो ड्रिंक से ज्यादा शराब का सेवन शरीर के लिए बहुत गंभीर हो सकता है। लंबे समय तक ऐसा करने से लिवर, किडनी समेत शरीर के कई अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचता है। शराब पीते समय तली-भुनी और मसालेदार चीजों को खाने से भी हार्ट और पाचन तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version