Kombucha Tea Benefits in High Cholesterol: निष्क्रिय जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गड़बड़ी के कारण शरीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल भी खानपान और जीवनशैली में खराबी के कारण होने वाली परेशानी है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों जैसे कि हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर आदि का खतरा रहता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कोम्बुचा की चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल कोम्बुचा की चाय के फायदे- Kombucha Tea Benefits in High Cholesterol in Hindi
कोम्बुचा कई औषधीय गुणों से युक्त फायदेमंद चाय है। यह एक तरह की फर्मेंटेड चाय है, जिसका सेवन सिर्फ हाई कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बल्कि शरीर के कई अंगों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने से लेकर लिवर और किडनी जैसे अंगों को बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है। इसका सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को भी कम करने में फायदेमंद माना जाता है। कोम्बुचा में मौजूद गुण शरीर पोशाक तत्व मोटापा कम करने से लेकर शरीर को डायबिटीज जैसी बीमारी से भी बचाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए पिएं इन सब्जियों का जूस, मिलेगा फायदा
आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "कोम्बुचा की चाय में कई तरह के शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट पे जाते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इस चाय का रोजाना सेवन करने से शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है।" ग्रीन टी की तरह से ही इसका सेवन किया जाता है और इसका सेवन शरीर को बीमारियों से बचाने व हेल्दी रखने में मदद करता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें कोम्बुचा चाय का सेवन?- How to Drink Kombucha Tea in High Cholesterol in Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल में कोम्बुचा चाय का सेवन रोजाना सुबह के समय करना फायदेमंद होता है। इसका सेवन दिन में एक से दो बार ही करना चाहिए। बहुत ज्यादा कोम्बुचा चाय का सेवन करने से शरीर को कई गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। किसी भी बीमारी या समस्या में बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में हाई कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें कम करने के टिप्स
हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version