Doctor Verified

हाई कोलेस्ट्रॉल में करें गुड़मार पाउडर का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Gurmar Powder Benefits in High Cholesterol: गुड़मार में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रॉल में करें गुड़मार पाउडर का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे


Gurmar Powder Benefits in High Cholesterol: खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट की वजह से शरीर कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण ही होती है। शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल या बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक आदि का भी खतरा रहता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। बहुत ज्यादा फैटी फूड्स का सेवन, निष्क्रिय जीवशैली के कारण इसका खतरा बढ़ जाता है। शरीर में बढ़े हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए गुड़मार पाउडर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। 

हाई कोलेस्ट्रॉल में गुड़मार पाउडर के फायदे- Gurmar Powder Benefits in High Cholesterol in Hindi

गुड़मार एक तरह की जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में पुराने समय से ही किया जाता है। इसका सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज समेत कई गंभीर बीमारियों में फायदा मिलता है। शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाने के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गुड़मार का वैज्ञानिक नाम जिम्नेमा सिल्वेस्ट्रे है, इसका इस्तेमाल दवाओं को बनाने में भी किया जाता है।

Gurmar Powder Benefits in High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए करें जौ के पानी का सेवन, जल्दी कम होगा फैट

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एसके पांडेय कहते हैं, "गुड़मार में मौजूद शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद टार्टरिक एसिड, गुरमारिन, कैल्शियम ऑक्सालेट, ग्लूकोज, सैपोनिन जैसे तत्व शरीर को कई बीमारियों में फायदा पहुंचाते हैं।" इसका सेवन करने से शरीर में इन्सुलिन प्रोडक्शन और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें गुड़मार का सेवन?- How To Consume Gurmar Powder in High Cholesterol in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल में गुड़मार की पत्तियों के पाउडर का सेवन करने से फायदा मिलता है। इसमें मौजूद फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से गुड़मार पाउडर का सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। लेकिन ध्यान रहे, गुड़मार पाउडर का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। किसी भी समस्या में गुड़मार पाउडर का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए आप रडाइट और लाइफस्टाइल को कंट्रोल में रखें। रेग्युलर एक्सरसाइज करने से भी एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

मुंह की बदबू दूर करने में मदद करेगा सेब के सिरके से बना माउथवॉश, जानें घर पर बनाने का तरीका

Disclaimer