Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

क्‍या झाड़ू-पोंछा जैसे घरेलू काम करके भी बर्न कर सकते हैं जिम जितनी कैलोरीज? एक्‍सपर्ट से जानें

अक्‍सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है क‍ि क्‍या केवल ज‍िम जाकर ही वेट लॉस कर सकते हैं या घरेलू काम करके भी फ‍िट होना संभव है? एक्‍सपर्ट से जानें फ‍िट बनने के ल‍िए घरेलू काम करना क‍ितना असरदार हो सकता है?

बहुत से लोग ज‍िम जाकर पसीना बहाते हैं और फ‍िट रहते हैं जबक‍ि बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो फ‍िट होना चाहते हैं पर उन्‍हें ज‍िम जाना पसंद नहीं होता। वे हमेशा फ‍िट रहने के ल‍िए बीच का व‍िकल्‍प ढूंढते रहते हैं और अक्‍सर उनके मन में यह सवाल उठता है क‍ि क्‍या फ‍िटनेस ज‍िम के बाहर भी संभव है? बहुत से लोग फ‍िटनेस के ल‍िए घर से बाहर नहीं जाना चाहते और साेचते हैं क‍ि क्‍या घर के काम जैसे झाड़ू-पोंछा करके भी ज‍िम जाने ज‍ितनी कैलोरी बर्न क‍ी जा सकती हैं? इस सवाल का जवाब जानने के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

घरेलू काम करके ज‍िम ज‍ितनी कैलोरी बर्न कर सकते हैं?

home-chores-vs-gym-for-fitness

Fitness Coach Payal Asthana ने बताया क‍ि घरेलू काम जैसे बर्तन धोना, सफाई करना या कपड़े धोना भले ही फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटीज हैं, लेक‍िन इन्‍हें ज‍िम जाकर की जाने वाले एक्‍सरसाइज से कंपेयर नहीं क‍िया जा सकता क्‍योंक‍ि दोनों का असर अलग-अलग होता है। ज‍िम में वर्कआउट करके स्‍ट्रेंथ बढ़ती है, मांसपेश‍ियां मजबूत होती हैं और फ‍िटनेस में सुधार आता है जबक‍ि घरेलू काम करके शरीर एक्‍ट‍िव जरूर रहता है, लेक‍िन शरीर को एक्‍सरसाइज ज‍ितनी तीव्रता नहीं म‍िलती। ऐसा नहीं है क‍ि घरेलू काम करना सेहत के ल‍िए खराब हैं, लेक‍िन अगर इसके साथ हल्‍की वॉक, एक्‍सरसाइज वगैरह को भी शाम‍िल करेंगे, तो वेट लॉस या फ‍िटनेस लक्ष्‍य को पूरा करना आसान हो जाएगा।

साल 2013 में BMC Public Health नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, घर के काम करने से वजन घटने पर कुछ खास असर नहीं देखा गया। स्‍टडी यह भी सुझाव देती है क‍ि वेट लॉस के ल‍िए घर के काम करने के साथ-साथ फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी या एक्‍सरसाइज करना भी जरूरी है।

घर बैठे कैलोरी बर्न बढ़ाने के लिए क्या करें?

  • जो भी फ‍िजि‍कल काम आप करें, उसे लगातार और तेज गत‍ि से करने का प्रयास करें।
  • केवल एक ही काम करने के बजाय अलग-अलग एक्‍ट‍िव‍िटीज को द‍िनचर्या में शाम‍िल करें। इससे आप ज्‍यादा एक्‍ट‍िव रहेंगे और कैलोरी बर्न बढ़ाने में मदद म‍िलेगी।
  • संतुल‍ित आहार को अपनाएं। कैलोरी बर्न कर रहे हैं, तो प्रोटीन, कैल्‍श‍ियम, फाइबर वगैरह को डाइट का ह‍िस्‍सा बनाएं।

न‍िष्‍कर्ष:

अगर आप पूरे द‍िन बैठे रहते हैं, तो फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी के रूप में घर के काम करना अच्‍छा व‍िकल्‍प हो सकता है। हालांक‍ि इससे ज‍िम ज‍ितनी कैलोरी बर्न करने में मुश्‍क‍िल होगी और यह लगभग नामुमक‍िन है। फ‍िटनेस के ल‍िए ज‍िम जाना जरूरी नहीं है, लेक‍िन घरेलू काम के साथ-साथ एक्‍सरसाइज को रूटीन में शाम‍िल करना जरूरी है।

FAQ

  • घर पर क‍िन एक्‍सरसाइज से वजन घटाएं?

    घर बैठे वजन घटाने के ल‍िए जप‍िंग जैक, स्क्वैट्स, बर्पीज, रस्‍सी कूदना, माउंटेन क्लाइंबर जैसी एक्‍सरसाइज कर सकते हैं। 
  • घर पर वेट लॉस के ल‍िए कौन से योग करें?

    वेट लॉस के ल‍िए नौकासन, भुजंगासन, सेतु बंधासन, उत्कटासन और सूर्य नमस्‍कार जैसे योग कर सकते हैं। 

Read Next

तेज गर्मी में 'हॉट योग' से क्यों बचना चाहिए? जानें इसके नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 21, 2026 21:48 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 21, 2026 21:48 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content