Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Gopal Jee Sharma , Sr. Consultant – Internal Medicine

क्या वैक्सीन लगने के बाद कंधे में दर्द सामान्य है? जानें किन संकेतों के दिखने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं

टीका लगने के बाद हाथ और कंधे में दर्द होना एक नॉर्मल रिएक्शन हो सकता है, लेकिन लंबे समय तक दर्द या हाथ उठाने में परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यहां डॉक्टर से जानिए, दर्द कब सामान्य है और कब डॉक्टर से सलाह जरूरी है।

वैक्सीन लगवाने के बाद कंधे या बांह में दर्द होना एक आम समस्या है, टीका लगने के बाद कई लोगों को इंजेक्शन वाली जगह पर हल्का दर्द, भारीपन, सूजन या छूने पर सेंसिटिविटी महसूस हो सकती है। कैलाश अस्पताल, देहरादून के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. गोपाल जी शर्मा के अनुसार, आमतौर पर ये लक्षण शरीर के इम्यून रिस्पॉन्स का हिस्सा होते हैं और कुछ समय बाद धीरे-धीरे कम हो जाते हैं लेकिन अगर वैक्सीन लगने के बाद कंधे का दर्द सामान्य दर्द की तरह कम होने के बजाय बढ़ता जाए, हाथ उठाने में परेशानी होने लगे या रोजमर्रा के काम प्रभावित होने लगें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

क्या वैक्सीन लगने के बाद कंधे में दर्द सामान्य है?

डॉ. गोपाल जी शर्मा के अनुसार, वैक्सीन आमतौर पर ऊपरी बांह की डेल्टॉइड मसल्स में लगाया जाता है। इंजेक्शन के बाद उस जगह पर शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया यानी इम्यून रिस्पॉन्स शुरू होती है, जिसके कारण दर्द, हल्की सूजन या लालिमा हो सकती है।

  • यह दर्द आमतौर पर हल्का या मध्यम होता है और धीरे-धीरे कम हो जाता है।
  • डॉक्टर गोपाल जी शर्मा के अनुसार, अगर दर्द केवल इंजेक्शन वाली जगह तक सीमित है और हर दिन धीरे-धीरे कम हो रहा है, तो आमतौर पर चिंता की जरूरत नहीं होती।
  • अगर दर्द बढ़ता जा रहा है या कंधे की नॉर्मल एक्टिविटी प्रभावित होने लगी हैं, तो इसकी जांच कराना जरूरी हो सकता है।

साल 2022 में The Ochsner Journal में प्रकाशित Case Report के अनुसार, गलत तरीके से डेल्टॉइड मांसपेशी में टीका लगाए जाने के कारण होने वाली कंधे की चोट (SIRVA) एक समस्या है, जिससे मरीज को गंभीर दर्द और परेशानी हो सकती है। इस मामले में, 49 वर्षीय व्यक्ति को फ्लू का टीका लगने के ठीक एक दिन बाद कंधे में तेज दर्द और इंजेक्शन वाली जगह पर सेंसिटिविटी महसूस हुई।

एमआरआई (MRI) जांच से यह स्पष्ट हो गया कि सुई गलत जगह पर लगने के कारण कंधे की हड्डी (ह्यूमरल हेड) में सूजन आ गई थी। मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, फिजिकल चेकअप और इमेजिंग रिपोर्ट के आधार पर इस स्थिति की पुष्टि "SIRVA" के रूप में पूरी सटीकता के साथ की गई। यह मामला इस बात पर जोर देता है कि डॉक्टरों और टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को इस समस्या के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के जोखिमों से बचा जा सके और सही समय पर उचित इलाज किया जा सके।

इसे भी पढ़ें: 5 वैक्सीन जिन्हें प्रेग्नेंसी में लगवाना है जरूरी, डॉक्टर से जानें मां और शिशु को कैसे मिलती है सुरक्षा

कितने समय तक कंधे में दर्द सामान्य माना जाता है?

डॉ. गोपाल जी शर्मा बताते हैं कि वैक्सीन के बाद दर्द या बांह में भारीपन आमतौर पर 1 दिन से लेकर हफ्तेभर तक रह सकता है। इस दौरान हाथ को बिल्कुल स्थिर रखने के बजाय अपनी क्षमता के अनुसार हल्की एक्टिविटी करते रहना मददगार हो सकता है। दर्द और सूजन वाली जगह पर ठंडी, साफ पट्टी रखने से भी असहजता कम हो सकती है।

shoulder pain after vaccination

गलत जगह टीका लगने से भी हो सकती है समस्या

डॉ. गोपाल जी शर्मा बताते हैं कि वैक्सीन लगाने की सही जगह और टेक्नीक जरूरी होती है। अगर इंजेक्शन मांसपेशी के बजाय कंधे की गहरी संरचनाओं के बहुत करीब या गलत स्थान पर चला जाए, तो दुर्लभ मामलों में लंबे समय तक दर्द और कंधे की एक्टिविटी प्रभावित हो सकती है। इसलिए वैक्सीन के बाद होने वाले हर दर्द को गंभीर बीमारी समझने की जरूरत नहीं है, लेकिन लंबे समय तक बने रहने वाले या बढ़ते दर्द को नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: वैक्सीन के बावजूद चिकनपॉक्स हो जाए, तो क्या दोबारा टीका लगवाना चाहिए? जानें डॉक्टर की सलाह

ये संकेत दिखें तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं

डॉ. गोपाल जी शर्मा सलाह देते हैं कि अगर वैक्सीन लगने के बाद दर्द कुछ दिनों में कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

  • खासतौर पर जब हाथ ऊपर उठाने, कपड़े पहनने या रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होने लगे। अगर दर्द बहुत तेज हो, कंधे की मूवमेंट लगातार सीमित होती जाए, हाथ में कमजोरी महसूस हो या दर्द कई दिनों तक बना रहे, तो इसे सामान्य इंजेक्शन साइट दर्द मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • वैक्सीन से संबंधित कंधे की चोट को SIRVA कहा जाता है, कंधे का दर्द और हाथ की मूवमेंट कम होना इसके लक्षण हो सकते हैं।
  • इंजेक्शन वाली जगह पर असामान्य रूप से बढ़ती लालिमा, ज्यादा सूजन या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई देने पर भी डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
  • सांस लेने में परेशानी, चेहरे या गले में सूजन, पूरे शरीर पर पित्ती जैसे लक्षण हों तो यह गंभीर एलर्जी का संकेत हो सकता है और तुरंत मेडिकल सहायता लेनी चाहिए।

निष्कर्ष

वैक्सीन लगने के बाद कंधे या बांह में हल्का दर्द, सूजन और सेंसिटिविटी होना सामान्य प्रतिक्रिया हो सकती है और अधिकतर मामलों में यह कुछ दिनों में ठीक हो जाती है लेकिन दर्द लगातार बढ़ रहा हो, हाथ उठाने में दिक्कत हो, कमजोरी महसूस हो या दर्द लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर से जांच कराना बेहतर है। समय पर जांच कराने से वैक्सीन से संबंधित कंधे की समस्या की पहचान और उचित उपचार में मदद मिल सकती है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या वैक्सीन के बाद कंधे में जकड़न होना भी सामान्य है?

    हल्की जकड़न कुछ लोगों में अस्थायी रिएक्शन के रूप में हो सकती है लेकिन अगर जकड़न लगातार बढ़ रही है या कंधे की मूवमेंट कम हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना उचित है।
  • क्या वैक्सीन के बाद कंधे में गांठ बन सकती है?

    इंजेक्शन वाली जगह पर हल्की कठोरता या गांठ जैसी महसूस हो सकती है। यदि यह बढ़ती जाए, बहुत दर्दनाक हो या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से जांच जरूरी हो सकती है।
  • क्या वैक्सीन के बाद हाथ सुन्न होना सामान्य है?

    हल्का अस्थायी असहजपन हो सकता है, लेकिन लगातार सुन्नपन, झनझनाहट या कमजोरी को सामान्य मानकर नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसे लक्षणों में डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

कंधे से चटकने की आवाज क्यों आती है? डॉक्टर से जानें यह कब सामान्य है और कब नहीं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 28, 2026 20:00 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Gopal Jee Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content