Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Doctor Verified

गैस के कारण हो रहा है कंधे में दर्द, तो राहत के ल‍िए अपनाएं डॉक्‍टर के बताए ये 5 ट‍िप्‍स

Shoulder Pain: गैस के कारण कंधे में होने वाले दर्द को दूर करने के ल‍िए कुछ आसान ट‍िप्‍स की मदद लें। इन ट‍िप्‍स से कंधे की मसल्‍स को आराम म‍िलेगा।

Gas pain in shoulder: क्‍या आपको पता है पेट की गैस का दर्द पेट के अलावा बाक‍ि अंगों में भी हो सकती है? जी हां, गैस शरीर में इधर-उधर चली जाती है ज‍िसके कारण दर्द महसूस होता है। कई बार गैस कंधे की ओर चली जाती है ज‍िससे कंधे में दर्द होने लगता है। यह दर्द आपको ज्‍यादातर बाएं कंधे में महसूस हो सकता है। गैस के कारण कंधे में दर्द होने पर द‍िनचर्या प्रभाव‍ित होती है और सामान्‍य काम करने में भी दर्द होता है। गैस के कारण कंधे में होने वाले दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे- इंडाइजेशन, गॉलब्‍लैडर की समस्‍या या फ‍िर पाचन क्र‍िया से संबंध‍ित श‍िकायत। आगे लेख में आपको बताएंगे गैस के कारण होने वाले कंधे के दर्द को कम करने के ट‍िप्‍स। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। 

shoulder pain treatment

1. हीट थेरेपी की मदद लें- Heat Therapy For Shoulder Pain

कंधे में गैस के कारण होने वाले दर्द को दूर करने के ल‍िए हीट थेरेपी की मदद ले सकते हैं। हीट थेरेपी के ल‍िए पानी को गर्म करें। इसमें सूती कपड़े को भ‍िगोएं। अब सूती कपड़े से कंधे की स‍िंकाई करें। स‍िंकाई से कंधे की मसल्‍स को गर्माहट म‍िलेगी और दर्द ठीक हो जाएगा। स‍िंकाई के ल‍िए हीट‍िंग पैड का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। सिंकाई के ल‍िए मैं नमक की पोटली का इस्‍तेमाल करती हूं। आप चाहें, तो यह तरीका भी ट्राई कर सकते हैं।      

2. हेल्‍दी आदतों को फॉलो करें- Follow Healthy Lifestyle Habits  

कंधे में दर्द का इलाज करने के ल‍िए पेट की गैस का इलाज करना जरूरी है। इसके ल‍िए आप लाइफस्‍टाइल की आदतों पर गौर करें। हल्‍का खाना खाएं, फैटी फूड्स से बचें और ज्‍यादा से ज्‍यादा पानी का सेवन करें। इन तरीकों से डाइजेशन इंप्रूव होगा और गैस की समस्‍या दूर हो जाएगी। गैस का इलाज होते ही कंधे के दर्द से छुटकारा म‍िलेगा। 

3. स्‍ट्रेच‍िंग एक्‍सरसाइज करें- Stretching Exercise For Shoulder Pain

  • कंधे का दर्द दूर करने के ल‍िए स्‍ट्रेच‍िंग करें। इससे मसल्‍स को आराम म‍िलेगा और गैस का दर्द दूर हो जाएगा। कंधे का दर्द दूर करने के ल‍िए र‍िवर्स शोल्‍डर स्‍ट्रेच की मदद लें।
  • रिवर्स शोल्डर स्‍ट्रेच को करने के ल‍िए सीधे बैठ जाएं या खड़े हो जाएं।
  • हाथों को पीछे ले जाकर उंगल‍ियों को क्रॉस करके फसाएं।  
  • इस दौरान कोहनी सीधी होनी चाह‍िए।
  • अब हथेल‍ियों को उल्‍टी द‍िशा में स्‍ट्रेच करें और हाथों को ऊपर की तरफ लाने की कोश‍िश करें।
  • करीब 30 सेकेंड्स के ल‍िए होल्‍ड करें।
  • इस तरह कंधों की मसल्‍स स्‍ट्रेच हो जाएंगी और दर्द से आराम म‍िलेगा।    

इसे भी पढ़ें- कंधे का दर्द दूर करते हैं ये 5 एसेंशियल ऑयल्स, जानें इस्तेमाल का तरीका

4. योग की मदद लें- Yoga For Shoulder Pain

  • कंधे में होने वाले दर्द को दूर करने के ल‍िए चाइल्‍ड पोज योग या बालासन की मदद लें।
  • योग करने के ल‍िए घुनों के बल बैठ जाएं।
  • टखनों और एड़ियों को आपस में जोड़ें।
  • अपने घुटनों को बाहर की तरफ फैलाएं।
  • गहरी सांस खींचकर आगे की तरफ झुकें।
  • पेट को दोनों जांघों के बीच लेकर जाएं और सांस छोड़ दें।
  • ह‍िप्‍स को स‍िकोड़ें और नाभ‍ि की तरफ खींचें।  
  • स‍िर को गर्दन के थोड़ा पीछे से उठाने की कोशिश करें।  
  • हाथों को सामने की तरफ लाएं और उन्हें अपने सामने रख लें।
  • अब कंधों से फर्श को छूने की कोश‍िश करें।
  • इसी स्थिति में 30 सेकेंड तक बने रहें।
  • फ‍िर सामान्‍य अवस्‍था में आ जाएं।
  • इस योग के 10 से 20 बार करें।  

5. तेल से माल‍िश करें- Oil Massage For Shoulder Pain

दर्द को दूर करने के ल‍िए गर्म तेल से कंधे की माल‍िश करें। माल‍िश के ल‍िए अदरक, लौंग, सरसों, लहसुन, हल्दी और नीलग‍िरी जैसे एसेंश‍ियल ऑयल्‍स का प्रयोग कर सकते हैं। इनमें से क‍िसी एक तेल की कुछ बूंदों को कर‍ियर ऑयल जैसे बादाम या नार‍ियल तेल के साथ म‍िलाएं। इसके बाद तेल को हल्‍का गर्म करके कंधे की माल‍िश करें। सुबह-शाम तेल की माल‍िश करने से जल्‍दी आराम म‍िलेगा।  

ऊपर बताए ट‍िप्‍स से कंधे का दर्द ठीक न हो, तो डॉक्‍टर की सलाह पर दवाओं का सेवन करें और फ‍िज‍ियोथेरेपी की मदद लें। उम्‍मीद करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख को शेयर करना न भूलें।    

Read Next

चेहरे पर तिल किसकी कमी से होते हैं? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 04, 2023 18:30 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content