Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Deepak Kumar Arora , Orthopaedics & Joint Replacement

रात में कंधे का दर्द क्यों बढ़ जाता है? सोते समय इन कारणों को न करें नजरअंदाज

रात में कंधे का दर्द बढ़ना सिर्फ सोने की गलत पोजीशन का संकेत नहीं है। यहां डॉक्टर से जानिए, रात में कंधे का दर्द बढ़ने के संभावित कारण, कौन से लक्षण गंभीर हो सकते हैं और कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

रात को बिस्तर पर जाते ही अगर कंधे का दर्द बढ़ने लगे और करवट बदलना भी मुश्किल हो जाए, तो इसे सिर्फ दिनभर की थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई लोगों में रात के समय कंधे का दर्द इतना परेशान करता है कि नींद बार-बार खुल जाती है। खासकर जिस कंधे में दर्द होता है, उसी तरफ लेटने पर तकलीफ और ज्यादा महसूस हो सकती है। Max Hospital Patparganj के ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉक्टर दीपक अरोड़ा के अनुसार, रात में बढ़ने वाले कंधे के दर्द के पैटर्न पर ध्यान देना जरूरी है। क्या दर्द केवल एक कंधे में है? क्या हाथ ऊपर उठाने में परेशानी हो रही है? क्या कंधे पर करवट लेने से दर्द बढ़ता है? इन सवालों के जवाब समस्या की वजह समझने में मदद कर सकते हैं।

रात में कंधे का दर्द क्यों बढ़ जाता है?

ऑर्थोपेडिक डॉक्टर दीपक अरोड़ा बताते हैं कि दिनभर हम अलग-अलग एक्टिविटीज में बिजी रहते हैं, जिससे कंधे के दर्द पर ध्यान कम जाता है लेकिन रात में शरीर आराम की अवस्था में होता है और आस-पास का वातावरण शांत रहता है। ऐसे में दर्द की फीलिंग ज्यादा होने लगती है। इसके अलावा, सोते समय कंधे पर दबाव पड़ने से भी दर्द बढ़ सकता है।

1. फ्रोजन शोल्डर

ऑर्थोपेडिक डॉक्टर दीपक अरोड़ा के अनुसार, फ्रोजन शोल्डर की समस्या में कंधे के जोड़ के आस-पास के कैप्सूल में जकड़न और सूजन आ जाती है।

  • इसकी वजह से कंधे को घुमाने या हाथ ऊपर उठाने में परेशानी होती है।
  • इस समस्या में रात के समय दर्द ज्यादा महसूस होना एक सामान्य लक्षण माना जाता है।
  • कई मरीजों को दर्द के कारण ठीक से नींद भी नहीं आती।

2. रोटेटर कफ की चोट

कंधे में मौजूद मसल्स और टेंडन के ग्रुप को रोटेटर कफ कहा जाता है। किसी चोट, उम्र बढ़ने या बार-बार एक जैसी एक्टिविटीज करने से इसमें सूजन या डैमेज हो सकता है। डॉक्टर दीपक अरोड़ा के अनुसार, रोटेटर कफ की समस्या वाले लोगों में रात के समय दर्द बढ़ना आम बात है, खासकर जब वे प्रभावित कंधे की तरफ करवट लेकर सोते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्दन दर्द के साथ हाथों में होती है झुनझुनी? भूलकर भी न करें नजरअंदाज

why shoulder pain worse at night

3. सोने की गलत पोजीशन

कई बार समस्या किसी बीमारी की नहीं बल्कि सोने की आदतों की होती है। डॉक्टर दीपक अरोड़ा के अनुसार, लंबे समय तक एक ही करवट सोना या कंधे पर शरीर का पूरा वजन डालना दर्द को बढ़ा सकता है। बहुत ऊंचा या बहुत नीचा तकिया लगाने से भी गर्दन और कंधे की मसल्स पर तनाव बढ़ सकता है, जिससे रात में दर्द महसूस हो सकता है।

साल 2022 में Journal of International Medical Research में प्रकाशित स्टडी से यह साफ होता है कि कंधे की समस्याओं (जैसे फ्रोजन शोल्डर या रोटेटर कफ फटने) से पीड़ित मरीजों को नींद न आने या नींद से जुड़ी परेशानियां होने का खतरा लगभग पांच गुना ज्यादा होता है। इस स्टडी के अनुसार, बीमारी की कम अवधि और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कमर दर्द या डायबिटीज जैसी बीमारियां इन स्लीप डिसऑर्डर की गंभीरता को और बढ़ा सकती हैं। भविष्य में ऐसे मरीजों की समय पर पहचान करने और उनका सही इलाज करने के लिए और ज्यादा रिसर्च की जाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: गर्दन दर्द के साथ हाथों में कमजोरी या झुनझुनी क्यों होती है? डॉक्टर से जानें संभावित कारण

कंधे के दर्द का घरेलू इलाज क्या है?

साल 2024 में NIH की Bookshelf में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, कंधे के तेज दर्द से राहत पाने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • कंधे को थोड़ा आराम दें और सिर के ऊपर हाथ ले जाने वाले कामों या स्पोर्ट्स से बचें।
  • सूजन और दर्द कम करने के लिए बर्फ से सिकाई करें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से आइबूप्रोफेन जैसी पेन किलर दवाएं 1-2 हफ्तों के लिए ली जा सकती हैं। ज्यादा तेज दर्द होने पर स्टेरॉइड इंजेक्शन भी डॉक्टर की सलाह अनुसार लगाए जा सकते हैं।
  • कंधे को पूरी तरह स्थिर न रखें। फिजियोथेरेपी के हल्की एक्सरसाइज लगातार करते रहें, इससे कंधे की ताकत और लचीलापन वापस आता है।
  • सही देखभाल और नियमित एक्सरसाइज से कंधे के दर्द से जल्द छुटकारा मिल सकता है।

कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

ऑर्थोपेडिक डॉक्टर दीपक अरोड़ा सलाह देते हैं कि अगर कंधे का दर्द कई दिनों तक बना रहे, हाथ उठाने में दिक्कत हो, सूजन दिखाई दे या दर्द के कारण रोजाना के काम प्रभावित होने लगें, तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। दर्द के साथ कमजोरी, झुनझुनी या हाथ में सुन्नपन महसूस हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच से समस्या की सही वजह पता लगाई जा सकती है और इलाज शुरू किया जा सकता है।

निष्कर्ष

रात में कंधे का दर्द बढ़ना सिर्फ थकान के कारण नहीं होता है। इसके पीछे फ्रोजन शोल्डर, रोटेटर कफ की चोट, सूजन या सोने की गलत पोजीशन जैसी कई वजहें हो सकती हैं। यदि दर्द बार-बार हो रहा है या आपकी नींद और डेली एक्टिविटीज को प्रभावित कर रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सही समय पर इलाज से दर्द को कंट्रोल किया जा सकता है और कंधे के फंक्शन को बेहतर बनाए रखा जा सकता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या कंधे का दर्द हाथ तक फैल सकता है?

    कंधे से जुड़ी कुछ समस्याओं में दर्द ऊपरी बांह तक महसूस हो सकता है। अगर दर्द के साथ हाथ में सुन्नपन, झुनझुनी या कमजोरी भी हो तो डॉक्टर से जांच जरूरी है।
  • क्या जिम करने से कंधे का दर्द बढ़ सकता है?

    भारी वजन उठाने या गलत तरीके से एक्सरसाइज करने पर कंधे की मसल्स और टेंडन पर खिंचाव आ सकता है।
  • क्या कंधे का दर्द बिना चोट के भी हो सकता है?

    कंधे का दर्द हमेशा चोट लगने के बाद ही नहीं होता। उम्र से जुड़े बदलाव, सूजन, जकड़न और लंबे समय तक एक ही पोजीशन में रहने जैसी वजहें भी दर्द पैदा कर सकती हैं।

Read Next

बारिश में सर्दी-जुकाम और बुखार को न समझें मामूली, इन 7 बीमारियों का हो सकता है संकेत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 21, 2026 15:00 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Aug 21, 2026 15:00 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Deepak Kumar Arora

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content