Fri Oct 16, 2026 | 09:38 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akhilesh Rathi , Orthopaedic and Joint Replacement Surgeon

सुबह उठते ही कमर दर्द क्यों होता है? सोने की पोजिशन से जुड़ी हो सकती है वजह

सुबह उठते ही कमर दर्द गलत सोने की स्थिति, गद्दे या मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हो सकता है। सही पोस्चर, आरामदायक गद्दा और नियमित एक्सरसाइज इसे रोकने में मदद कर सकते हैं।
सुबह उठते ही कमर दर्द क्यों होता है? सोने की पोजिशन से जुड़ी हो सकती है वजहसुबह उठते ही कमर दर्द क्यों होता है? सोने की पोजिशन से जुड़ी हो सकती है वजह

कई लोगों को सुबह उठते ही कमर में दर्द और अकड़न होने लगती है। जिसके कारण बिस्तर से उठते समय कमर में खिंचाव महसूस होने लगता है। अक्सर लोग इसको गलत सोने के कारण होने वाली परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार होती है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आइए इस बारे में Dr. Darsh Goyal, Director, Robotic Joint Replacement, Orthopaedics & Sports Injuries, Sri Balaji Action Medical Institute, Delhi और Dr. Akhilesh Rathi, Director, Sri Balaji Action Medical Institute, Delhi से जानें।

सुबह उठने पर कमर दर्द के कारण

Dr. Darsh Goyal के अनुसार, सुबह उठते ही कमर में दर्द होना कई कारणों से हो सकता है। जैसे- गलत पोस्चर में सोने, गलत गद्दे का इस्तेमाल करने, सोते समय रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों में खिंचाव होने।

Dr. Akhilesh Rathi के अनुसार, कई बार गलत पोजिशन में सोने, फिजिकल एक्टिविटी न करने, मांसपेशियों में खिंचाव होने, गलत तकिए और गद्दे का इस्तेमाल करने, प्रेग्नेंसी या किसी अन्य मेडिकल कंडीशन के कारण व्यक्ति को सुबह उठने पर कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

1. सोने की गलत पोजिशन

रात को गलत स्थिति में सोने से व्यक्ति को कमर दर्द की समस्या हो सकती है। अगर सोते समय रीढ़ की हड्डी नेचुरल स्थिति में नहीं रहती, तो कमर की मांसपेशियों और आसपास के टिश्यूज पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। इसके कारण सुबह उठने पर दर्द या खिंचाव महसूस हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: सोने की पोजीशन भी हो सकती है पाचन और सांस की परेशानी का कारण, डॉक्टर से समझें कनेक्शन

2. गलत गद्दे का इस्तेमाल

सोने के लिए गलत गद्दे का इस्तेमाल करने के कारण भी व्यक्ति को कमर दर्द की समस्या हो सकती है। सोने के लिए बहुत नरम या ज्यादा सख्त गद्दे का इस्तेमाल करने से भी सुबह के समय कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।

why does lower back pain occur right after waking up sleeping position can cause problem 1why does lower back pain occur right after waking up sleeping position can cause problem 1

3. एक ही स्थिति में रहना

रात को सोते समय रीढ़ की हड्डी के एक ही स्थिति में रहने या नेचुरल स्थिति में न रहने के कारण भी व्यक्ति को मांसपेशियों में अकड़न और कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

4. मांसपेशियों में खिंचाव

लंबे समय तक एक ही करवट में सोने या पेट के बल सोने से भी कमर की मांसपेशियों पर दबाव पड़ सकता है। रातभर एक ही स्थिति में रहने के कारण मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न आ सकती है, जिससे सुबह उठते समय कमर में दर्द महसूस होता है।

5. रीढ़ की हड्डी या डिस्क की समस्या

हर बार कमर दर्द के पीछे सोने की पोजिशन ही जिम्मेदार नहीं होती है। कई मामलों में मांसपेशियों में खिंचाव, रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या, डिस्क में परेशानी या गठिया भी इसकी वजह हो सकती है।

Cleveland Clinic के अनुसार, गलत पोजिशन में सोने, घंटों तक पड़े रहने, सहारा न देने वाला गद्दा या तकिया, अधिक वजन, प्रेग्नेंसी या स्पाइन अर्थराइटिस और साइटिका जैसी मेडिकल कंडीशन्स के कारण सुबह उठने पर कमर के निचले हिस्से दर्द की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: देर रात तक जागने का दिल पर पड़ सकता है बुरा असर, डॉक्टर से समझें कनेक्शन

सुबह उठते ही कमर दर्द से बचने के लिए क्या करें?

Dr. Darsh Goyal के अनुसार, कमर दर्द की समस्या से बचने के लिए रोज की कुछ आदतों में बदलाव किया जा सकता है।

  • सोते समय रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने वाली पोजिशन अपनाएं।
  • करवट लेकर सोते समय दोनों घुटनों के बीच एक तकिया रखना फायदेमंद हो सकता है।
  • पीठ के बल सोने पर घुटनों के नीचे तकिया रखने से भी कमर पर दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।
  • सुबह उठते समय अचानक झटके से उठने के बजाय पहले करवट लें और फिर धीरे-धीरे उठें।
  • नियमित रूप से हल्की एक्सरसाइज और वॉकिंग करें।
  • सही तरीके से बैठने-उठने की आदत भी कमर दर्द से बचाव में मदद करती है।
  • आरामदायक गद्दों का चुनाव करें।

साल 2025 में Musculoskeletal Care में प्रकाशित सिस्टेमेटिक रिव्यू के अनुसार, पीठ दर्द (LBP) से राहत पाने के लिए सोने का तरीका बहुत मायने रखता है। पीठ के बल सीधे या करवट लेकर सही सहारे के साथ सोना रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद माना गया है, जबकि पेट के बल सोने से दर्द बढ़ सकता है इसलिए इससे बचना चाहिए। इसके अलावा, पीठ दर्द से बचने के लिए सही गद्दे (बिस्तर) का इस्तेमाल करने और सोने का सही तरीका अपनाने की सलाह दी जाती है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

अगर दर्द लगातार बना रहे, बढ़ता जाए या पैरों में सुन्नपन, कमजोरी पेशाब पर नियंत्रण में परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

निष्कर्ष

सुबह उठने पर होने वाले कमर दर्द और अकड़न के पीछे गलत पोस्चर, गलत गद्दे का इस्तेमाल, मांसपेशियों में खिंचाव, एक ही स्थिति में रहने या रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं मुख्य वजह हो सकती हैं। इससे राहत के लिए सुबह अचानक झटके से उठने के बजाय धीरे-धीरे उठना, सही गद्दे का चुनाव कर और नियमित रूप से हल्की एक्सरसाइज करना इस समस्या से बचाव में मदद कर सकता है। हालांकि, अगर दर्द लगातार बना रहे या पैरों में सुन्नपन जैसे गंभीर लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • कमर दर्द कौन सी बीमारी का लक्षण है?

    कमर दर्द की समस्या होने पर मांसपेशियों, हड्डियों या रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं का लक्षण हो सकता है। जैसे- साइटिका, स्लिप डिस्क, गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस, किडनी की समस्या और स्पाइनल स्टेनोसिस।
  • कमर दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए?

    कमर दर्द की समस्या में सूजन और पाचन को बेहतर करने वाले फास्ट फूड, तले-भुने, प्रोसेस्ड मीट, रिफाइंड शुगर, मीठी चीजें, रिफाइंड कार्ब्स, कैफीन, अल्कोहल और रेड मीट को खाने से बचना चाहिए।

Read Next

→ प्लास्टिक की बोतल और डिब्बे से कैंसर होने का डर कितना सही है? डॉक्टर से जानें सच

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 16, 2026 20:40 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Akhilesh Rathi