How To Choose Right Shoes: पैरों के लिए आरामदायक फुटवियर या जूते चुनना जरूरी है ताकि पैरों को सपोर्ट मिले और दर्द से राहत मिले। जूते चुनने से पहले अपने पैरों की लंबाई और चौड़ाई का माप लेना चाहिए। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि शाम के समय जूते खरीदने चाहिए क्योंकि दिनभर चलने के कारण पैरों में सूजन आ जाती है जिससे सही फिटिंग वाले जूते चुनने में मदद मिलती है क्योंकि सूजन से पैरों का साइज हल्का बढ़ जाता है। साथ ही, मेश फैब्रिक या हवादार सिंथेटिक मटेरियल से बने जूते चुनने चाहिए। जूते की सोल मजबूत और कुशनिंग गद्देदार होनी चाहिए। डॉक्टर से जानें पैरों के लिए सही जूते या फुटवियर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Akhilesh Yadav, Joint Specialist, Replacement Surgeon & Director At Department of Orthopaedic Max Hospital, Ghaziabad से बात की।
| ध्यान देने वाली बात | जूते खरीदते समय क्या करें? |
| जूते खरीदने का सही समय | शाम के समय जूते खरीदें, क्योंकि दिनभर की गतिविधियों के बाद पैरों में हल्की सूजन हो सकती है। इससे पूरे दिन आरामदायक रहने वाले जूते चुनने में मदद मिलती है। |
| नए जूते कब खरीदें? | अगर जूते पहनने से पैरों में दर्द होने लगे, मिडसोल दबकर चपटा हो जाए या बाहरी तलवा घिस जाए, तो नए जूते खरीदने पर विचार करें। |
| सही साइज का चुनाव | पैर की सबसे लंबी उंगली और जूते के अगले हिस्से के बीच लगभग आधा इंच जगह होनी चाहिए। |
| मोजे पहनकर ट्राई करें | जूते खरीदते समय उन मोजों को पहनकर ट्राई करें, जिनके साथ आप आमतौर पर जूते पहनते हैं। |
| सोल की मजबूती | जूते का बाहरी सोल इतना मजबूत होना चाहिए कि वह तलवों को नुकीली और तेज वस्तुओं से बचा सके। |
| कुशनिंग | पर्याप्त कुशनिंग वाले जूते चुनें, ताकि पैरों को आराम मिले और चलने के दौरान दबाव कम महसूस हो। |
| जूते का मटेरियल | मेश फैब्रिक या हवादार सिंथेटिक मटेरियल से बने जूते चुनें। ये पसीने एवं नमी को कम करने में मदद कर सकते हैं। |
| जूते की अंदरूनी सतह | जूते के अंदर की सतह नरम और चिकनी होनी चाहिए। कठोर सिलाई या उभरे हुए किनारों वाले जूते न खरीदें, क्योंकि इनसे रगड़ और छाले पड़ सकते हैं। |
| सही फिटिंग का महत्व | बहुत टाइट जूते पहनने से छाले, कॉर्न, नाखूनों में दर्द और चलने में परेशानी हो सकती है। वहीं, ढीले जूतों से पैर फिसलने और गिरने का खतरा बढ़ सकता है। |
| जूते का वजन | हल्के वजन वाले जूते चुनें, जिनका अगला हिस्सा पैर को स्वाभाविक रूप से मोड़ने की जगह दे। इससे चलने के दौरान पैरों को आराम मिल सकता है। |
पैरों की बनावट के अनुसार फुटवियर कैसे चुनें?
अपने पैर का निशान साथ लेकर जाएं। कागज पर अपने पैर की रूपरेखा बनाएं। जिस जूते को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, उसे इस निशान के ऊपर रखें। अगर जूता आपके पैर की रूपरेखा से ज्यादा संकरा या छोटा है, तो फुटवियर न चुनें।
| पैरों की बनावट या समस्या | किस तरह के जूते चुनें? |
| फ्लैट फुट (पैरों में आर्च कम होना) | आर्च सपोर्ट वाले जूते चुनें। |
| हाई आर्च (पैरों के बीच का हिस्सा ज्यादा उठा होना) | पर्याप्त कुशनिंग वाले जूते खरीदें। |
| चौड़े पंजे | आगे की ओर से चौड़े टो-बॉक्स वाले जूते चुनें। |
| रों में छाले पड़ना या रगड़ महसूस होने की समस्या | मुलायम सोल और आरामदायक फिटिंग वाले फुटवियर चुनें। |
फ्लैट फुट के लिए फुटवियर
जिन लोगों के पैरों के तलवों में प्राकृतिक आर्च यानी बीच का उठा हुआ हिस्सा कम होता है या नहीं होता, उन्हें ऐसे फुटवियर चुनने चाहिए जिनमें स्थिरता अच्छी हो। जरूरत के अनुसार आर्च सपोर्ट वाले जूते मददगार हो सकते हैं।
हाई आर्च के लिए फुटवियर
जिनके तलवों का बीच वाला हिस्सा ज्यादा उठा होता है, उनके पैरों पर दबाव कुछ हिस्सों में अधिक पड़ सकता है। ऐसे लोगों के लिए पर्याप्त कुशनिंग और दबाव को समान रूप से डिवाइड करने वाले जूते आरामदायक हो सकते हैं।
चौड़े पंजों के लिए फुटवियर
जिनके पैर आगे की ओर चौड़े होते हैं, उन्हें चौड़े टो-बॉक्स यानी जूते के अगले हिस्से में पर्याप्त जगह वाले फुटवियर चुनने चाहिए। इससे उंगलियों को दबाव से बचने में मदद मिलती है।
सेंसिटिव पैर के लिए फुटवियर
जिन लोगों के पैर सेंसिटिव होते हैं, जल्दी छाले पड़ते हैं या रगड़ महसूस होती है, तो ऐसे फुटवियर चुनें जो कठोर न हों और सोल मुलायम और आरामदायक हो।
यह भी पढ़ें- Hygiene Tips: घर के अंदर जूते पहनकर घूमने की न करें गलती, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर
डॉक्टर के अनुसार फुटवियर में क्या देखें?
how-to-choose-right-shoes
1. पैरों की लंबाई-चौड़ाई मापें
Harvard Medical School के मुताबिक, जूते खरीदने से पहले दुकान पर अपने पैरों की लंबाई के साथ-साथ चौड़ाई भी मापें। ध्यान रखें कि एक पैर दूसरे से थोड़ा बड़ा हो सकता है, इसलिए जूते का आकार बड़े पैर के अनुसार चुनें।
2. माेजे पहनकर नए जूते ट्राई करें
जूते खरीदते समय वे मोजे पहनें, जिन्हें आप आमतौर पर उन जूतों के साथ पहनेंगे, क्योंकि इससे जूतों की फिटिंग प्रभावित हो सकती है।
3. कैसे पता चलेगा कि जूते की फिटिंग सही है?
Mayo Clinic के मुताबिक, अगर जूते की फिटिंग सही है, तो पैर की सबसे लंबी उंगली और जूते के अगले हिस्से के बीच लगभग आधा इंच जगह होनी चाहिए। इससे उंगलियों को हिलाने-डुलाने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। कभी भी बहुत तंग जूते न खरीदें।
4. नए जूते कब खरीदें?
जूते के बीच वाले हिस्से (मिडसोल) और बाहरी तलवे (आउटसोल) पर ध्यान दें। अगर मिडसोल दबकर चपटा हो गया है या बाहरी तलवा घिस गया है, तो जूते बदलने का समय हो सकता है। अगर आपको पैरों की सेहत से जुड़ी कोई समस्या है या सही जूते चुनने को लेकर सवाल हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।
5. फुटवियर खरीदने का सही समय
दिनभर के काम के कारण पैरों में तरल पदार्थ जमा हो सकता है, जिससे पैरों में सूजन आ जाती है। इसलिए फुटवियर खरीदने के लिए शाम का समय बेहतर होता है। इस समय पैरों में सूजन अधिक होने की संभावना रहती है। इससे ऐसे जूते चुनने में मदद मिलती है, जो दिनभर पहनने पर भी आरामदायक रहें।
6. पैरों को आराम देने के लिए सही मटेरियल का चुनाव कैसे करें?
- जूते का ऊपरी हिस्सा सांस लेने लायक मटेरियल से बना होना चाहिए। मेश फैब्रिक या हवादार सिंथेटिक मटेरियल एयर वेंटिलेशन में मदद करते हैं, जिससे पसीना जमा होने की समस्या कम हो सकती है।
- जूते के अंदर की सतह नरम और चिकनी होनी चाहिए। कठोर सिलाई, उभरे हुए किनारे या खुरदरी लाइनिंग त्वचा पर रगड़ पैदा कर सकती है।
यह भी पढ़ें- क्या आपके पैर कमजोर हैं? डॉक्टर से जानें पैरों की ताकत कैसे तय करती है आपकी ओवरऑल हेल्थ
गलत साइज के जूते पहनने से होने वाली समस्याएं
- गलत साइज के जूते पहनने से पैरों में छाले पड़ सकते हैं और चलने में दर्द हो सकता है।
- गलत जूतों के कारण पैर की उंगलियों और तलवों की त्वचा कठोर हो सकती है, जिसे कॉर्न कहते हैं।
- गलत जूते पहनने से नाखूनों में दर्द, चाेट और अंदर की ओर बढ़ने वाले नाखूनों की समस्या हो सकती है।
- गलत फिटिंग वाले जूते चलने के दौरान पैरों पर दबाव बढ़ा सकते हैं। इससे एड़ी, पंजों और तलवों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है।
- बहुत ढीले जूते या फिसलने वाली सोल से बने फुटवियर को पहनने से गिरने का खतरा बढ़ा सकता है।
आर्च सपोर्ट और कुशनिंग का महत्व
आर्च सपोर्ट क्यों जरूरी है?
पैर के तलवे के बीच का उठा हुआ हिस्सा आर्च कहलाता है। जूतों में दिया गया आर्च सपोर्ट इस हिस्से को सहारा देने के लिए होता है। सही सपोर्ट कुछ लोगों में पैर के दर्द और असहजता को कम करने में मदद कर सकता है।
कुशनिंग क्यों जरूरी है?
जूतों की सोल में मौजूद कुशनिंग चलने या दौड़ने के दौरान लगने वाले झटकों को कम करने में मदद करती है।
जूते की सोल और कुशनिंग कैसी होनी चाहिए?
जूते के तलवों की जांच करें। देखें कि तलवे नुकीली या तेज वस्तुओं से पैरों की सुरक्षा करने के लिए पर्याप्त मजबूत हैं या नहीं। उनमें कुशनिंग यानी गद्देदार सहारा भी होना चाहिए। दुकान में जूते पहनकर चलते समय उनके आराम पर ध्यान दें।
निष्कर्ष:
फ्लैट फुट हैं, तो आर्च सपोर्ट वाले जूते खरीदें, हाई आर्च वाले लोग पर्याप्त कुशनिंग वाले जूते खरीदें, चौड़े पंजों के लिए आगे की ओर से चौड़े टो-बॉक्स शूज अच्छे होते हैं, पैरों में छाले पड़ते हैं या रगड़ महसूस होती है, तो मुलायम सोल वाले फुटवियर चुनें। शाम के समय जूते या फुटवियर खरीदें। शाम में दिनभर की एक्टिविटी के कारण सूजन हो सकती है और इसलिए इस समय ऐसे जूते चुनने में मदद मिलती है जो दिनभर पहनने पर भी आरामदायक लगें। गलत साइज के जूते पहनने से पैरों में छाले पड़ सकते हैं, दर्द हो सकता है, कॉर्न की समस्या हो सकती है, नाखून टूट सकते हैं या दर्द हो सकता है, पैरों में दबाव बढ़ने से चलने में परेशानी हो सकती है, ढीले जूते पहनने से गिरने या चोट लगने का खतरा रहता है। जूते की सोल तलवों को नुकीली या तेज वस्तुओं से सुरक्षा देने लायक मजबूत होना चाहिए। साथ ही कुशनिंग कद्देदार होनी चाहिए। पैरों की लंबाई के साथ-साथ चौड़ाई भी मापें और फिर जूता खरीदें। मोजे पहनकर जूते ट्राई करें, इससे फिटिंग का पता चलेगा। अगर जूते की फिटिंग सही है, तो पैर की सबसे लंबी उंगली और जूते के अगले हिस्से के बीच लगभग आधा इंच जगह होनी चाहिए। अगर पैरों में दर्द है या मिडसोल दबकर चपटा हो गया है या बाहरी तलवा घिस गया है, तो जूते बदलने का समय हो सकता है। मेश फैब्रिक या हवादार सिंथेटिक मटेरियल से बने जूते या फुटवियर चुनें क्योंकि ये एयर वेंटिलेशन में मदद करते हैं जिससे पसीना कम निकलता है। जूते के अंदर की सतह नरम और चिकनी होनी चाहिए। कठोर सिलाई या उभरे हुए किनारे वाले जूते खरीदने से बचें।
image credit: magnific
FAQ
ज्यादा चलने के लिए कौन से जूते सही रहते हैं?
ज्यादा चलने के लिए हल्के, आरामदायक और मजबूत ग्रिप वाले जूते चुनें। जूते पहनने के बाद, वे पैर में ठीक से फिट होने चाहिए और उंगलियों के आगे पर्याप्त जगह होनी चाहिए।लंबे समय तक खड़े रहने वालों को कैसे जूते पहनने चाहिए?
जिन लोगों को काम के दौरान लंबे समय तक खड़ा रहना पड़ता है, उन्हें अच्छी कुशनिंग, स्थिर तलवे और पर्याप्त चौड़ाई वाले जूते चुनने चाहिए। ऐसे जूते चुनें, जो एड़ी और पंजों पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 21, 2026 18:46 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Akhilesh Yadav
