Doctor Verified

चेहरे पर तिल किसकी कमी से होते हैं? डॉक्टर से जानें कारण

Which Deficiency Causes Moles On Face: चेहरे और शरीर पर तिल या मस्से शरीर में विटामिन बी 12 की कमी से भी हो सकते हैं, जानें बचाव। 
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर तिल किसकी कमी से होते हैं? डॉक्टर से जानें कारण


Which Deficiency Causes Moles On Face: शरीर और चेहरे पर तिल होने को लेकर पुराने समय से ही कई मान्यताएं चली आ रही हैं। ज्योतिष और अन्य मान्यताओं में इसे शुभ और अशुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार शरीर के कुछ हिस्सों पर तिल होना शुभ मानते हैं और कुछ हिस्सों पर मौजूद तिल को अशुभ माना जाता है। लेकिन विज्ञान की भाषा में इसे दूसरे नजरिये से देखा जाता है। शरीर के किसी भी हिस्से पर तिल (Til Kiski Kami Se Hote Hai) हो सकता है। चेहरे पर मौजूद ज्यादा हाईलाइट होकर दिखते हैं। चेहरे पर बहुत ज्यादा तिल होने से व्यक्ति की खूबसूरती भी प्रभावित होने लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे और शरीर पर मौजूद तिल दरअसल आपके शरीर की कोशिकाओं से ही बनते हैं। कुछ जगहों पर मौजूद तिल समय के साथ खत्म हो जाते हैं या इनमें बदलाव दिखने लगता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आखिर शरीर पर तिल किस चीज की कमी से होते हैं?

चेहरे पर तिल किसकी कमी से होते हैं?- Which Deficiency Causes Moles On face in Hindi

विज्ञान की भाषा में समझें तो चेहरे और शरीर पर होने वाले तिल शरीर की ही कोशिकाओं के इकठ्ठा होने पर बनते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि, "तिल दरअसल मेलानोसाइट्स का कंसंट्रेशन होते हैं। मेलानोसाइट्स एक तरह की कोशिका ही होती है, जो स्किन के रंग को निर्धारित करने का काम करती है। जब ये मेलानोसाइट्स कोशिकाएं सही तरह से शरीर के हिस्से में फैल नहीं पाती हैं, तो एक जगह इकठ्ठा होकर तिल का रूप ले लेती हैं।" इसके अलावा जब अप सूरज की रोशनी में ज्यादा देर रहते हैं, तो आपके शरीर पर तिल बनने लगते हैं। दरअसल, मेलानोसाइट्स सूरज की यूवी किरणों की वजह से ट्रिगर होते हैं और इसकी वजह से तिल और मस्से बनने लगते हैं।

Which Deficiency Causes Moles On Face

इसे भी पढ़ें: तिल और मस्से हटाने के लिए करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल, जानें तरीका

इसके अलावा आपके शरीर में तिल बनने के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने पर भी तिल और मस्सों की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से स्किन से जुड़ी कई अन्य परेशानियों का खतरा भी रहता है। शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के कारण मेलानोसाइट्स कोशिकाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं।

चेहरे और शरीर के तिल कैसे हटाएं?- How To Get Rid Of Face Moles in Hindi

चेहरे से तिल हटाने के लिए आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा और बेकिंग सोडा जैसी चीजों का इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले आधा चम्मच बेकिंग सोडा में कैस्टर ऑयल की 2 से 3 बूंदे मिलाएं। इसका पेस्ट बनाकर अच्छे से तिल और मस्सों पर लगाकर कपडे या बैंडेज से ढक लें। इसे रात के समय में लगाएं और सुबह में पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल तिल और मस्सों को हटाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

चेहरे पर तिल क्यों होते हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version