कंधे का दर्द दूर करते हैं ये 5 एसेंशियल ऑयल्स, जानें इस्तेमाल का तरीका

Shoulder Pain Treatment: कंधे में दर्द का इलाज करने के ल‍िए एसेंश‍ियल ऑयल्‍स की मदद ले सकते हैं। इनमें मौजूद गुणों से दर्द जल्‍दी दूर हो जाता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कंधे का दर्द दूर करते हैं ये 5 एसेंशियल ऑयल्स, जानें इस्तेमाल का तरीका


Shoulder Pain Treatment With Essential Oil: प‍िछले हफ्ते मेरी बहन के कंधे में तेज दर्द उठा। घर से दूर होने के कारण उसके पास हॉस्‍प‍िटल जाने की सुव‍िधा नहीं थी। एक फैम‍िली डॉक्‍टर से पूछा, तो उन्‍होंने बताया क‍ि एसेंश‍ियल ऑयल से माल‍िश करने से दर्द ठीक हो जाएगा। मेरी बहन ने ऐसा ही क‍िया और दर्द शाम तक ठीक हो गया। एसेंश‍ियल ऑयल्‍स हमारे शरीर और स्‍क‍िन से जुड़ी कई समस्‍याओं को दूर करने में मदद करते हैं। कंधे के दर्द के अलावा एसेंश‍ियल ऑयल्‍स की मदद से मसल्‍स का दर्द, नसों का दर्द, स‍िर दर्द और कमर दर्द में भी आराम म‍िलता है। ज‍िन लोगों को अर्थराइट‍िस होता है उनके जोड़ों में भी दर्द रहता है। इसका इलाज करने के ल‍िए भी एसेंश‍ियल ऑयल फायदेमंद माना जाता है। चल‍िए जानते हैं कंधे का दर्द दूर करने वाले ऐसे 5 एसेंश‍ियल ऑयल्‍स के फायदे और उसे इस्‍तेमाल करने का तरीका।

shoulder pain home remedies

1. कंधे का दर्द का इलाज है नीलग‍िरी तेल- Eucalyptus Oil For Shoulder Pain  

मैं जब भी दर्द के ल‍िए एसेंश‍ियल ऑयल्‍स की बात करती हूं, नीलग‍िरी तेल का नाम सबसे पहले होता है। नीलग‍िरी तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इस तेल की मदद से कंधों के दर्द को दूर करने में मदद म‍िलेगी। नीलग‍िरी का तेल आपको आसानी से बाजार में म‍िल जाएगा। इस तेल को चोट के अलावा क‍िसी भी तरह के दर्द के ल‍िए इस्‍तेमाल क‍िया जा सकता है। नीलग‍िरी तेल में कोकोनट ऑयल म‍िलाएं। इस म‍िश्रण को हल्‍का गर्म करके कंधे पर लगाएं। हल्‍के हाथ से 10 से 15 म‍िनट माल‍िश करें। दर्द ठीक हो जाएगा।           

2. इलायची का तेल- Cardamom Essential Oil For Pain

बहुत कम लोगों को पता होगा क‍ि इलायची की मदद से भी मसल्‍स के दर्द को दूर करने में मदद म‍िलती है। इलायची ऑयल आपको बाजार में म‍िल जाएगा। इसे आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं। इलायची का तेल बनाने के ल‍िए इलायची के छ‍िलके और दानों को नार‍ियल तेल के साथ उबालें। जब तेल में इलायची का अर्क म‍िल जाए, तो तेल को ठंडा होने दें। इसके बाद तेल को एक एयरटाइट कंटेनर में भर लें। आयुर्वेद की मानें तो, आयुर्वेद में इलायची को वातकल्प माना जाता है। इसका अर्थ है यह वात दोष को बैलेंस करता है जो दर्द का मुख्‍य कारण हो सकता है। 

3. अदरक का तेल- Ginger Oil For Pain Relief

ज‍िंजर ऑयल में ज‍िंजरॉल पाया जाता है। इससे मांसपेश‍ियों का दर्द दूर करने में मदद म‍िलती है। ज‍िंजर ऑयल कई तरह के बॉडी पेन को दूर करने में भी मदद करता है। उदाहरण के ल‍िए- कमर दर्द, हाथ-पैरों का दर्द, नसों का दर्द और शोल्‍डर पेन आद‍ि। अदरक के तेल को बादाम तेल के साथ म‍िलाकर कंधे की माल‍िश करें। इससे जल्‍दी आराम म‍िलेगा। अदरक की तासीर गर्म होती है इसल‍िए इस तेल का सीम‍ित इस्‍तेमाल ही करें।       

4. लैवेंडर ऑयल- Lavender Oil For Shoulder Pain

लैवेंडर ऑयल की मदद से शोल्‍डर पेन को ठीक करने में मदद म‍िलती है। लैवेंडर के फूल में एंटीसेप्‍ट‍िक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इस तेल से रोज कंधों की माल‍िश करेंगे, तो जल्‍दी आराम म‍िलेगा। लैंवेंडर ऑयल को सीधे त्‍वचा पर लगाने से पहले उसे बादाम के तेल के साथ म‍िला लें।    

इसे भी पढ़ें- कंधे की नसों में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

5. प‍िपरमिंट ऑयल- Peppermint Oil For Shoulder Pain

प‍िपरम‍िंट ऑयल में मेंथॉल होता है। इससे मसल्‍स का तनाव दूर करने में मदद म‍िलती है। गर्मी के द‍िनों में इस तेल से माल‍िश करने से मांसपेश‍ियों को आराम‍ म‍िलता है क्‍योंक‍ि तेल में मेंथॉल की ठंडक मौजूद है। प‍िपरम‍िंट ऑयल को भी ताजा तैयार क‍िया जा सकता है। प‍िपरम‍िंट की पत्ति‍यों को कर‍ियर ऑयल के साथ उबालकर कंधे पर लगाने से दर्द जल्‍दी ठीक हो जाएगा।

उम्‍मीद करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

यूरिक एसिड बढ़ने पर इन 4 तरीकों से करें मेथी का सेवन, दर्द और सूजन में मिलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version