Nerve Pain In Shoulder Home Remedies: कंधों में दर्द में जकड़न और दर्द की समस्या बहुत आम है। आमतौर पर कंधों में दर्द सूजन और कंधा उतरने या फ्रोजन शोल्डर के कारण होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, बहुत बार यह दर्द नसों में सूजन और ब्लॉकेज के कारण भी हो सकता है। नसों में सूजन के कारण आपके कंधों से लेकर गर्दन तक गंभीर दर्द की समस्या हो सकती है। लोग इसे आम दर्द समझकर इससे छुटकारा पाने के लिए पेन किलर्स, बाम आदि लगाते हैं। मांसपेशियों या हड्डियों में दर्द होने पर आपको बाम लगाने, सिकाई करने और दर्द निवारक दवाओं से आपको आसानी से राहत मिल जाती है, लेकिन नसों की सूजन और दर्द की समस्या में आपको बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
वॉकहार्ट हॉस्पिटल, नासिक के डॉ. विशाल सावले- सलाहकार न्यूरोलॉजिस्ट और स्ट्रोक स्पेशलिस्ट कंधों में नसों के दर्द की समस्या में आमतौर पर आपको डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही दवाएं और नुस्खों को आजमाना चाहिए। हालांकि नसों के दर्द के लिए कुछ घरेलू उपाय मौजूद हैं जिनका साइंस भी समर्थन करता है, जिनका उपयोग आप कंधे की नसों में दर्द से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। जिससे कि आप डॉक्टर के पास जाने के लिए थोड़ा आराम मिल सके। इस लेख में हम आपको कंधे की नसों में दर्द से छुटकारा पाने के 5 उपाय (kandhe ki naso me dard ke upay) बता रहे हैं।
कंधे की नसों में दर्द का घरेलू उपचार- Home Remedies For Nerve Pain In Shoulder
1. स्ट्रेचिंग करें
10-15 मिनट स्ट्रेचिंग करने से आपको गर्दन और कंधे की नसों स्ट्रेच करने में मदद मिलेगी। इससे सूजन कम होगी और ब्लड फ्लो भी बढ़ेगा। इससे दर्द में भी आराम मिलेगा। इसके लिए बस गर्दन और कंधे को को आगे-पीछे, दाएं-बाएं चारों दिशाओं में स्ट्रेच करें। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी।
इसे भी पढें: फिटकरी से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन, जानें इस्तेमाल का तरीका
2. अदरक, हल्दी का सेवन करें
हल्दी और अदरक दोनों ही एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं। नसों में सूजन से लड़ने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है। आप पानी में हल्दी और अदरक को उबालकर इसका सेवन करें या अपनी हर्बल टी में शामिल करें। और 2-3 बार पिएं। इससे भी बहुत आराम मिलेगा।
3. कंधे से लेकर गर्दन तक सिकाई करें
गर्म सिकाई करने से मांसपेशियों, नसों और हड्डियों के दर्द से भी राहत मिलती है। इसके लिए आप हॉट बॉटल या बैग का प्रयोग कर सकते हैं। या तवे को गर्म करके किसी सूती कपड़े की मदद से भी सिकाई कर सकते हैं। इससे सूजन कम होगी, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और दर्द में आराम मिलेगा।
4. गर्म तेल से मालिश करें
तेल को गर्म करके लगाने से सूजन और दर्द में बहुत आराम मिलता है। फ्रोजन शोल्डर और गर्दन में दर्द की समस्या में भी गर्म तेल से मालिश करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप सरसों के तेल में लहसुन या हल्दी डालकर गर्म करें और इससे कंधे की नसों और मांसपेशियों की मालिश करें। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा।
5. गर्म पानी से सिकाई करें
आप गर्म पानी में पुदीना का तेल, सेंधा नमक या फिटकरी डालकर इससे कंधे के दर्द वाले हिस्से पर सिकाई कर सकते हैं। आपको पानी को दर्द वाले हिस्से पर किसी बर्तन की मदद से ऊपर से धीरे-धीरे गर्म पानी डालना है, जैसे टूटी से पानी गिरता है। यह भी दर्द से छुटकारा पाने का एक प्रभावी उपाय है।
इसे भी पढें: करी पत्तों से करें सफेद बालों को नैुचरली काला, जानें लगाने के 5 तरीके
यह घरेलू उपाय आपको कुछ समय के लिए राहत प्रदान कर सकते हैं, इसके बाद डॉक्टर के पास जाएं और उनसे सही उपचार लें। क्योंकि नसों में दर्द की समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है या किसी अंतर्निहित स्थिति का संकेत भी हो सकती है।
All Image Source: freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version