Alum Benefits For Dark Underarms: काली अंडरआर्म्स के कारण बहुत से लोगों को काफी असजता होती है। वे न तो अपने पसंद के कपड़े पहन पाते हैं, साथ ही उन्हें अपने हाथों को ऊपर उठाने में भी शर्म महसूस होती है, खासकर महिलाओं को। अंडरआर्म्स में कालेपन की समस्या कई कारणों से हो सकती है। साफ-सफाई का ध्यान न रखना, अंडरआर्म्स में परफ्यूम या स्प्रे का इस्तेमाल, बाल साफ करने के लिए रेजर का प्रयोग, पसीना और गंदगी आदि अंडरआर्म्स के कालेपन के कुछ आम कारण हैं। कालेपन को दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू उपाय और कालापन दूर करने वाली क्रीम्स का प्रयोग करते हैं, लेकिन कुछ खास फायदा नहीं मिलता है।
अब सवाल यह उठता है कि अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आप क्या कर सकते हैं? क्या आप जानते हैं, अंडरआर्म्स कालापन दूर करने के लिए फिटकरी का प्रयोग बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है! फिटकरी की मदद से आप काली अंडरआर्म्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं, बस आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए। इस लेख में हम आपको अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए फिटकरी के फायदे और इस्तेमाल का तरीका बता रहे हैं।
कालापन दूर करने में कैसे फायदेमंद है- Alum For Dark Underarms Benefits In Hindi
- फिटकरी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद और सुरक्षित मानी जाती है। फिटकरी में एंटीबायोटिक, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसके ये औषधीय गुण त्वचा की कई समस्याओं के लिए एक रामबाण उपाय है- खासकर काली त्वचा, दाग-धब्बे और निशान आदि साफ करने में।
- फिटकरी त्वचा की रंगत में सुधार करने में मदद करती है और रंगत में निखार लाती है। यह आपकी त्वचा को हल्का करने में भी मदद करता है। पिगमेंटेशन, कालेपन को कम करने में यह बहुत लाभकारी है। इसके अलावा फिटकरी के औषधीय गुण त्वचा के घाव आदि को भरने और उनके निशानों को साफ करने में भी बहुत लाभकारी हैं।
- अगर आप अंडरआर्म्स की सफाई फिटकरी से करते हैं, तो इससे आपकी अंडरआर्म्स काली नहीं पड़ेंगी। साथ ही अगर आप अंडरआर्म्स को शेव करने के बाद भी फिटकरी का प्रयोग करते हैं, तो इससे भी त्वचा को काली पड़ने से बचाने में मदद मिलेगी।
- यह त्वचा पर जमा गंदगी, बैक्टीरिया को साफ करने और डेड स्किन आदि को हटाने में भी मदद करती है, जो पिगमेंटेशन या कालेपन का कारण बनते हैं।
इसे भी पढें: कंधे और पसलियों में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय
इसे भी पढें: पीठ की नसों में दर्द से परेशान हैं? डॉक्टर से जानें इलाज और 5 घरेलू उपाय
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए कैसे करें फिटकरी का प्रयोग- How To Use Alum For Dark Underarms
कालापन दूर करने के लए आपको बस एक कटोरी लेनी है और उसमें 2 बड़े चम्मच फिटकरी पाउडर डालना है। इसमें जरूरत के अनुसार पानी या गुलाब जल मिलाएं। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस या बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं। इसे अच्छी तरह मिलाएं। इस पेस्ट को अंडआर्म्स के काले हिस्से पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में 3-4 बार लगाएं इससे बहुत फायदा मिलेगा।
All Image Source: Freepik.com