कंधे और पसलियों में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

Shoulder And Ribs Pain: कंधे और पसलियों में दर्द को दूर करने में कुछ घरेलू  उपाय बहुत मददगार साबित हो सकते हैं, जानें इसके लिए 5 घरेलू उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
कंधे और पसलियों में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय


Shoulder And Ribs Pain In Hindi: कंधे और पसलियों में दर्द होने की समस्या बहुत आम है। हम में से ज्यादा लोग इसका सामना आए दिन करते हैं। लेकिन कभी-कभी कंधे और पसलियों में गंभीर दर्द हो सकता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह की पेन किलर्स या दर्दनिवारक दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार यह समस्या नसों में दर्द और सूजन के कारण भी हो सकती है। जिसमें पेन किलर्स ज्यादा प्रभावी नहीं होती हैं, साथ ही दर्दनिवारक दवाओं के अधिक सेवन से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। यह आपकी किडनियों के लिए भी बहुत नुकसानदायक है। अब सवाल यह उठता है, कि कंधे और पसलियों में दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं?

क्या आप जानते हैं कुछ कंधे, पसलियों, नसों और मांसपेशियों में दर्द आदि से छुटकारा दिलाने में बहुत प्रभावी साबित हो सकते हैं? जी हां, ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से आप नसों, हड्डियों और मांसपेशियों में जकड़न, दर्द और ऐंठन जैसी समस्याओं से आसानी से राहत पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको कंधे और पसलियों में दर्द से राहत के लिए 5 घरेलू उपाय (kandhe aur pasli me dard ke upay) बता रहे हैं।

Home Remedies For Pain In shoulder And Ribs In Hindi

कंधे और पसलियों में दर्द के घरेलू उपाय- Home Remedies For Pain In shoulder And Ribs

1. मालिश करें

मांसपेशियों और नसों का तनाव और जकड़न दूर करने का एक प्रभावी उपाय है प्रभावित हिस्से कि तेल से मालिश करना। इसके लिए आप सरसों या नारियल तेल के अलावा अन्य एसेंशियल ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। सरसों या नारियल तेल में लहसुन डालकर गर्म करके मालिश करने से बहुत आराम मिलता है।

इसे भी पढें: सरसों के तेल से करें पैरों की मालिश, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

2. सिकाई करें

सिकाई करने से सूजन को दूर करने में मदद मिलती है। ज्यादातर दर्द की समस्या सूजन के कारण होती है। आप कंधे या पसलियों की हॉट बॉटल से सिकाई कर सकते हैं। या तवा गर्म करके गर्म कपड़े की मदद से भी सिकाई की जा सकती है। 

3. स्ट्रेचिंग करें

कंधे में दर्द की समस्या अगर मांसपेशियों में जकड़न और सूजन के कारण है, तो ऐसे में कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से दर्द से राहत पाने में बहुत मदद मिलेगी। आप कुछ योगासनों का अभ्यास भी कर सकते हैं, इससे भी दर्द में आराम मिलेगा।

4. अपना पॉश्चर ठीक करें

बहुत देत तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने या सोने के कारण भी कंधे और पसलियों में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में अपने पॉश्चर में सुधार करें। सही पोजीशन में बैठें और सोएं। ज्यादा समय तक एक ही पोजीशन में बैठने से बचें। साथी उठने के बाद बॉडी को स्ट्रेच जरूर करें।

इसे भी पढें: हाथ की कलाई को कैसे मोटा करें? जानें 5 घरेलू उपाय

5.  हल्दी का सेवन करें

हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, यह सूजन को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में बहुत लाभकारी है। आप गर्म तेल में हल्दी डालकर इसे प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। साथ ही आप सीधे तौर पर भी इसका सेवन कर सकते हैं। गर्म पानी या दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। या भोजन में मसाले के तौर पर डालकर भी ले सकते हैं।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

सूजन कम कर सकता है अदरक, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

Disclaimer