Fri Sep 11, 2026 | 09:55 PM IST

हाथ की कलाई को कैसे मोटा करें? जानें 5 घरेलू उपाय

How To To Increase Wrist Size: बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं, कि हाथ की कलाई को मोटा कैसे करें? जानें घर पर कलाई मोटी करने के 5 उपाय।

How To To Increase Wrist Size At Home: बहुत से लोगों की कलाई बहुत कमजोर और पतली होती है। खासकर महिलाओं में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। फिजिकल एक्टिविटी की कमी, खानपान ठीक न होना, कमजोर हड्डियां और मांसपेशियां और शरीर में कुछ पोषण की कमी इसके कुछ आम कारण हैं। जिससे ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, साथ ही नसें भी डैमेज होती हैं। ये सभी कारण कलाई में सूजन को ट्रिगर करती हैं, जिससे बहुत बार कलाई में दर्द की समस्या होती है। साथ ही सामान्य काम करने या थोड़ा भारी चीजों को उठाने में दिक्कत होती है।

अब सवाल यह है कि कलाई की कमजोरी दूर करने, साथ ही मजबूत और मोटी कलाई पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं? बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि हाथ की कलाई को कैसे मोटा करें (Kalai Moti Kaise Kare)?  क्या आप जानते हैं, कुछ सरल टिप्स या उपायों की मदद से आप कमजोर कलाई से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं, साथ ही इन्हें नियमित रूप से फॉलो करके कलाई को आसानी मोटा कर सकते हैं साथ ही इसकी ताकत भी बढ़ा सकते हैं। इस लेख में हम आपको कलाई मोटी करने के 5 उपाय (kalai moti karne ke upay) बता रहे हैं।

How To To Increase Wrist Size At Home

कलाई मोटी करने का उपाय- Home Remedies To Increase Wrist Size

1. कैल्शियम है जरूरी

हाथ की कलाई कमजोर होने का एक बड़ा कारण आपकी कलाई की हड्डियां और मांसपेशियों का कमजोर होना है। इसलिए आपको कैल्शियम रिच फूड्स का सेवन अधिक करना चाहिए। कोशिश करें दूध और दूध से बने उत्पाद के साथ है, पालक और अन्य कैल्शियम युक्त फल-सब्जियों का सेवन करें। आप डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी।

इसे भी पढें: पेट में गांठ से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

2. प्रोटीन का सेवन करें

प्रोटीन आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने, साथ ही उन्हें बढ़ाने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। इसलिए आपको प्रोटीन रिच फूड्स जैसे दूध, दही, पनीर, छाछ, अंडा, सोयाबीन, दालें और मांस आदि का सेवन करना चाहिए। हालांकि आप एक्सपर्ट की सलाह से कुछ प्रोटीन सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।

3. एक्सरसाइज करें

कलाई की कमजोरी दूर करने और मांसपेशियां मजबूत बनाने का सबसे अच्छा तरीका है नियमित एक्सरसाइज करना। हालांकि, इसके लिए आपको भारी वजन उठाने की जरूरत नहीं है। बस कुछ सरल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से भी आपको फायदा मिल सकता है। उसके बाद आप धीरे-धीरे वजन उठाने वाली एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसके लिए कौन सी एक्सरसाइज बेस्ट है, यह आपको फिटनेस एक्सपर्ट बेहतर बता सकते हैं। क्योंकि गलत एक्सरसाइज का चुनाव आपकी कलाई को नुकसान पहुंचा सकता है।

4. संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें

शरीर में पोषक तत्वों की कमी नसों और मांसपेशियों में सूजन और दर्द का कारण बन सकती है। इसलिए आपको अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। जिससे की कई मजबूत बने। इससे धीरे-धीरे आपकी कलाई मोटा होना शुरू हो जाएगी। 

5. योग करना भी है फायदेमंद

योग करने से मांसपेशियों और नसों को स्ट्रेच करने, साथ ही ताकत बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। साथ ही यह हड्डियों को भी फ्लेक्सिबल बनाता है और डैमेज के जोखिम करता है। आप किसी योग एक्सपर्ट के मार्गदर्शन में योग का अभ्यास कर सकते हैं।

इसे भी पढें: फिटकरी और नींबू के मिश्रण से दूर होती हैं त्वचा और बालों की ये 5 समस्याएं

यह भी ध्यान रखें

इन उपायों को नियमित रूप से फॉलो करने से आपको कुछ ही दिनों में कलाई में ताकत और मजबूत देखने को मिल सकती है। साथ ही धीरे-धीरे आपकी कलाई भी मोटा होना शुरु हो जाएगी। लेकिन डॉक्टर और एक्सपर्ट्स की सलाह से ही सप्लीमेंट्स और एक्सरसाइज करें, जिससे कि आप नुकसान से बचे रहें।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

हड्डी टूटने के बाद इन 5 तेलों से करें मालिश, सूजन और दर्द से मिलेगा आराम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 07, 2022 08:55 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content