Mustard Oil Foot Massage Benefits In Hindi: सरसों के तेल का सेवन ही सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है, बल्कि शरीर पर लगाना बहुत फायदेमंद होता है। सरसों का तेल हेल्दी फैट्स जैसे मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, ओमेगा-3, 6 से भरपूर होता है। साथ ही इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल गुण भी मौजूद होते हैं, जिससे यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।जब भी शरीर में जकड़न, दर्द या मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या होती है, तो इस समस्याओं में शरीर की सरसों के तेल से मालिश करने से बहुत आराम मिलता है। इससे मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती मिलती है, साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा त्वचा और बालों की कई समस्याओं को दूर करने में भी यह बहुत लाभकारी है।
सरसों के तेल का सेवन और शरीर की मालिश करने फायदे तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं पैरों में सरसों का तेल लगाने या सरसों के तेल से पैरों की मालिश करने से भी अद्भुत फायदे मिलते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! इस लेख में हम आपको पैरों में सरसों का तेल लगाने के 5 फायदे (pairo me sarso ka tel lagane ke fayde) बता रहे हैं।
पैरों में सरसों का तेल लगाने के फायदे- Benefits Of Applying Mustard Oil On Feet
1. नींद अच्छी आती है
अगर आप रात में सरसों के तेल से पैरों और पैर के तलवों में सरसों का तेल लगाकर 5-10 मिनट मालिश करते हैं, तो इससे थकान दूर होती है। साथ ही मस्तिष्क को आराम मिलता है। इससे अनिद्रा जैसी समस्याएं दूर होती हैं और एक अच्छी-गहरी नींद लेने में मदद मिलती है।
इसे भी पढें: सरसों के तेल से पैर के तलवों की करें मालिश, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
2. चिंता और तनाव को करे दूर
मस्तिष्क को शांत करने और तनाव, चिंता, अवसाद जैसी समस्याओं से राहत प्रदान करने में सरसों के तेल से पैरों की मालिश करने से बहुत फायदा मिलता है। खासकर जब आप सरसों के तेल से पैर के तलवों को रगड़कर कर मालिश करते हैं।
3. ब्लड सर्कुलेशन को बनाए बेहतर
आपके शरीर के सभी अंगों तक पोषक तत्वों को पहुंचाने के लिए ब्लड सर्कुलेशन का बेहतर होना जरूरी है। सरसों के तेल से मालिश करने ब्लड सर्कुलेशन के साथ ही ब्लड फ्लो भी अच्छी हो जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, इससे दबी नसें और ब्लॉकेज को खोलने में भी मदद मिलती है। जिससे नसों में दर्द की समस्या दूर होती है।
4. पैरों में दर्द से दिलाए छुटकारा
बहुत से लोग जब पूरा दिन की भागदौड़ के बाद घर लौटते हैं, तो पैरों में दर्द और बेचैनी की समस्या होती है। ऐसे में सरसों के तेल से पैरों की मालिश करने से पैरों की बेचैनी और दर्द से आराम मिलता है।
5. जोड़ों को बनाए मजबूत
सरसों के तेल से मालिश करने से करने टखने, एड़ी और जोड़ों की हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही उनमें जकड़न और सूजन की समस्या भी दूर होती है। यह आपके पैरों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।
इसे भी पढें: नारियल तेल से करें पैरों की मालिश, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
सरसों तेल से पैरों की मालिश कैसे करें- How To Do Feet Massage With Coconut Oil
आपको बस थोड़ा सा सरसों तेल लेकर उसे गर्म कर लेना है। थोड़ा गुनगुना हो जाने पर उससे पैरों में लगाकर धीरे-धीरे मालिश करनी है। ऐसा 8-10 मिनट तक करें। नियमित रूप से रात को सोने से पहले मालिश करने से बहुत फायदे मिलेंगे।
All Image Source: Freepik.com