Doctor Verified

कंधे की नसों में दर्द के क्या लक्षण होते हैं? डॉक्टर से जानें इसका कैसे करें इलाज

Nerve Pain In Shoulder In Hindi : कंधे की नसों में दर्द होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं और जानें कैसे होता है इस समस्या का इलाज? 

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Mar 03, 2023 14:55 IST
कंधे की नसों में दर्द के क्या लक्षण होते हैं? डॉक्टर से जानें इसका कैसे करें इलाज

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Nerve Pain In Shoulder In Hindi: कई बार गलत तरह से सोने या गलत एक्सरसाइज करने की वजह से आपको कंधे में दर्द की समस्या जरूर हुई होगी। दरअसल कंधे में दर्द की समस्या एक आम समस्या है। अधिकतर लोगों को सूजन और कंधे की मांसपेशियों में चोट लगने की वजह से भी कंधे में दर्द होने लगता है। इसके अलावा नसों में रूकावट व सूजन के कारण भी आपको कंधा दर्द हो सकता है। नसों में सूजन होने पर लोग अक्सर घरेलू उपायों को अपनाते हैं और कंधा दर्द होने पर बाम या सिकाई करने लगते हैं। इस उपाय से भले ही आपको कुछ समय के लिए आराम मिल जाए लेकिन इस दर्द का इलाज कराना बेहद आवश्यक होता है।  

कंधे की नसों में दर्द होने के कई कारण होते हैं। इस विषय पर न्यूरो एंड स्पाइन सेंटर के डॉ. रजनी कांत साहू ने बताया कि इस रोग का इलाज कई तरह की दवाओं और थैरेपी के माध्यम से किया जाता है। व्यक्ति को कंधों की नसों में दर्द की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इससे कई अन्य समस्याएं होने की संभावना बनने का खतरा रहता है। इस लेख में आपको कंधों की नसों में दर्द के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में बताया गया है।  

कंधे की नसों में दर्द के लक्षण - Symptoms Of Nerve Pain In Shoulder In Hindi 

कंधे में दबी हुई नसों के दर्द की वजह से व्यक्ति को दर्द, सुन्नता और हाथ को हिलाने में परेशानी होती है। इसके अलावा मरीज को आगे बताए गए लक्षण महसूस हो सकते हैं।  

  • हाथ, कंधे की मांसपेशियों में कमजोरी आना,  
  • कंधे में हिलाने में दर्द होना,  
  • गर्दन, और सिर में दर्द, जिसकी वजह से सिर का एक ओर झुकना, 
  • उंगलियों में सुन्नता और झुनझुनी महसूस होना, आदि।  

इसे भी पढ़ें : क्यों होता है कंधों में दर्द? जानें लक्षण और कारण 

nerve pain in shoulder in hindi

कंधे की नसों में दर्द के कारण - Causes Of Nerve Pain In Shoulder In Hindi  

कंधे की नसों में दर्द कंधों की हड्डियों और टिश्यू में सूजन की वजह से होती है। ये समस्या रीढ़ की हड्डी और गर्दन की नसों में भी दवाब उत्पन्न करती है। रीढ़ की हड्डी में 24 हड्डियां होती हैं, इसे डॉक्टर तीन भागों में विभाजित करते हैं। जिनकों सर्वाइकल स्पाइन, थौरेसिक स्पाइन, ल्यूबंर स्पाइन कहा जाता है।  

कंधे में दबी हुई नस विशेष रूप से सर्वाइकल स्पाइन को प्रभावित करती है। सर्वाइकल स्पाइन से फैली हुई नसें वे नसें होती हैं जो मस्तिष्क से और शरीर के अन्य क्षेत्रों में संकेतों को संचारित करती हैं। 

कंधे की नसों में दर्द होने के कारणो में आगे बताई स्थिति को शामिल किया जाता है।  

  • डिस्क का टूटना - इस समस्या में डिस्क एक दूसरे के साथ घर्षण (रगड़) कर टूटने लगती हैं। इसकी वजह से भी कंधे की नसों में दर्द होने लगता है।  
  • हेरिनेटेड डिस्क में व्यक्ति की एक डिस्क बाहर निकल सकती है। इसकी वजह से नसों पर दबाव उत्पन्न होने लगता है। इसकी वजह से कंधे से हाथ ऊपर उठाने में दर्द होने लगता है।  
  • गंभीर चोट की वजह से भी हाथ की नसों में दर्द की समस्या होने लगती है। मुख्य रूप से खिलाड़ियों को चोट लगने की संभावना अधिक होती है। गंभीर चोट टिश्यू में सूजन की वजह बनती है और नसों पर दबाव डालती है।  

इसे भी पढ़ें : कंधे की नसों में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय 

कंधे की नसों में दर्द का इलाज - Treatment Of Nerve Pain in Shoulder In Hindi  

कंधे की नसों में दर्द होने पर घरेलू उपायों से आराम पाया जा सकता है। अधिकतर लोगों को इलाज की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन जिन लोगों को कंधे में दर्द अधिक होता है, डॉक्टर सबसे पहले उन्हें परीक्षण कराने की सलाह देते हैं। इसके बाद नसों में दबाव के कारण को पहचानते हैं और ये देखते हैं कि नसों में दर्द कितने हिस्से को प्रभावित कर रहा है।  

इसके बाद कुछ दवाओं को देकर मरीज का इलाज करते हैं। कंधे को एक ही पोजीशन में रखने के लिए सपोर्ट पहनने की सलाह देते हैं। इसके अलावा मरीज को दवाओं के साथ ही कुछ एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। यदि कंधों की नसों में दर्द गंभीर हो तो अंतिम उपाय सर्जरी होता है।  

 

Disclaimer