Cervical Vertigo Causes In Hindi: सर्वाइकल रोगियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिनमें गर्दन में गंभीर दर्द, जो कंधों से लेकर हाथों तक जाता है, साथ ही सुन्नपन की स्थति। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोगों को चक्कर आने, संतुलन बनाने में कठिनाई, खराब मॉइश्चर, सिरदर्द, गर्दन में जकड़न जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। अगर कोई व्यक्ति कभी-कभी इस तरह के लक्षणों का अनुभव करता है, तो यह आमतौर पर सामान्य होता है। लेकिन कोई सर्वाइकल रोगी अक्सर इस तरह की समस्याओं का सामना करता है, तो आपको बता दें कि यह सर्वाइकल वर्टिगो का संकेत हो सकते हैं। सर्वाइकल वर्टिगो एक ऐसी स्थिति जिसमें व्यक्ति को गर्दन में दर्द के साथ ही चक्कर भी आते हैं। हालांकि यह कोई नई स्थिति नहीं है, बल्कि सर्वाइकल रोगियों में बहुत आम है।
लोगों में के मन में एक सवाल अक्सर उठता है कि सर्वाइकल वर्टिगो की स्थिति क्यों और कैसे पैदा होती है, या किन कारणों से होती है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डॉ. प्रियंका सेहरावत (MD, Neurology AIIMS) से बात की। अगर आप भी सर्वाइकल दर्द के साथ ही चक्कर आने की समस्या का सामना करते हैं, तो इस लेख में हम आपको इसके कारणों के बारे में बता रहे हैं।
सर्वाइकल वर्टिगो के कारण- Causes Of Cervical Vertigo In Hindi
डॉ. प्रियंका की मानें तो शरीर के संतुलन और समन्वय को बनाए रखने में हमारी रीढ़ की बहुत अहम भूमिका होती है। जब किसी कारण हमारी रीढ़ को नुकसान पहुंचता है, तो इससे शरीर का संतुलन प्रभावित होता है और लोग अक्सर चक्कर खाकर गिर जाते हैं। ऐसा कई कारण हैं जिनकी वजह से हमारी रीढ़ प्रभावित हो सकती है जैसे...
इसे भी पढें: वर्टिगो और सर्वाइकल वर्टिगो में अंतर कैसे पहचानें? आइए डॉक्टर से जानें
- रीढ़ की हड्डी में चोट
- गर्दन में चोट या मोच
- गठिया की स्थिति
- गर्दन की नसों का संकुचन या ब्लॉकेज
- पॉश्चर खराब होना
- डिस्क का खिसकना या चोटिल होना
- तनावपूर्ण मांसपेशियां
इसे भी पढें: क्या स्मोकिंग के कारण हो सकती है डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या? जानें डॉक्टर की राय
डॉक्टर क्या सलाह देते हैं?
डॉ. प्रियंका की मानें तो अगर सर्वाइकल रोगी उपरोक्त स्थितियों का सामना करता है, तो ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर आपको कुछ दवाएं और थेरेपी की मदद से उपचार प्रदान कर सकता है। जिससे की रीढ़ की स्थिति में सुधार किया जा सके और संतुलन बेहतर हो सके। इससे चक्कर आने की समस्या से जल्द राहत पाने में भी मदद मिलेगी। कुछ सरल एक्सरसाइज का अभ्यास करने से भी लाभ मिलता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर डॉक्टर सर्जरी का सुझाव भी दे सकते हैं।
All Image Source: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version