Doctor Verified

वर्टिगो और सर्वाइकल वर्टिगो में अंतर कैसे पहचानें? आइए डॉक्टर से जानें

Vertigo Vs Cervical Vertigo Difference: वर्टिगो में व्यक्ति को चक्कर आने की स्थिति से गुजरना पड़ता है, लेकिन सामान्य है या सर्वाइकल वर्टिगो? जानें...
  • SHARE
  • FOLLOW
वर्टिगो और सर्वाइकल वर्टिगो में अंतर कैसे पहचानें? आइए डॉक्टर से जानें


Vertigo Vs Cervical Vertigo Difference In Hindi: शरीर में पोषण की कमी, कमजोरी और डिहाइड्रेशन के कारण कई बार लोग सिर चकराने की समस्या का सामना करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, चक्कर आने के कई अन्य का कारण भी हो सकते हैं। चक्कर आने की समस्या को मेडिकल भाषा में वर्टिगो कहा जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सर्वाइकल वर्टिगो के बारे में सुना है? सर्वाइकल वर्टिगो भी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को चक्कर आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं, सिर चकराना तो बहुत आम समस्या है जिसका सामना आए दिन लोग करते हैं, लेकिन यह वर्टिगो है या सर्वाइकल वर्टिगो इसके बारे में कैसे जानें? या दोनों में अंतर कैसे पहचान सकते हैं। क्योंकि ज्यादातर लोगों को चक्कर आने की सही वजह न पता होने की वजह से कई बार गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है, क्योंकि कुछ मामलों में यह किसी मेडिकल कंडीशन का संकेत भी हो सकते हैं।

वर्टिगो और सर्वाइकल वर्टिगो के बीच अंतर को समझने और आप तक पूरी जानकारी पहुंचाने के लिए हमने हमने डॉ. प्रियंका सहरावत (MD Med,DM Neurology- AIIMS Delhi) से बात की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

 Difference Between Vertigo And Cervical Vertigo In Hindi

वर्टिगो और सर्वाइकल वर्टिगो में अंतर कैसे पहचानें- Difference Between Vertigo And Cervical Vertigo In Hindi

डॉ. प्रियंका की मानें तो सामान्य वर्टिगो में सिर चकराने की अनूभूति है, हालांकि इसके लिए कोई मेडिकल स्थिति नहीं, बल्कि पर्याप्त पानी न पीना, पोषण की कमी या बहुत अधिक थकान आदि कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इस स्थिति में व्यक्ति भले ही आगे न बढ़ रहा हो, उसे बिना हिले-डुले चक्कर आ सकते हैं। 

वहीं सर्वाइकल वर्टिगो की बात करें यह यह एक विशिष्ट प्रकार की समस्या है। इस स्थिति में व्यक्ति को चक्कर तब आते हैं, जब गर्दन में चोट, सूजन, गठिया आदि की समस्या हो। यह रीढ़ की हड्डी में चोट, डिस्क खिसकने, सूजन आदि भी इसका कारण बन सकते हैं। यह समस्या सर्वाइकल के रोगियों में देखने को मिलती है।

 इसे भी पढें: क्या स्मोकिंग के कारण हो सकती है डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या? जानें डॉक्टर की राय

सर्वाइकल वर्टिगो के लक्षण क्या होते हैं?

डॉ. प्रियंका इस स्थिति में व्यक्ति को कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं, हालांकि ये लक्षण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं...

  • सिर चकराना
  • हल्कापन महसूस होना
  • शरीर में असंतुलन की स्थिति पैदा होती है
  • शरीर का पॉश्चर खराब होना
  • दृष्टि संबंधी समस्याएं
  • गर्दन में दर्द या जकड़न महसूस होना
  • कभी-कभी हल्के से मध्यम, या गंभीर सिरदर्द।

इसे भी पढें: सर्वाइकल वर्टिगो का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

अगर आप भी उपरोक्त सिर चकराने के साथ, उपरोक्त लक्षणों का अनुभव करते हैं तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि यह समस्या लंबे समय में काफी नुकसानदायक भी साबित हो सकती है।

All Image Source: freepik

Read Next

रीढ़ की हड्डी में चोट हो सकती है खतरनाक, जानें इससे बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version