Difference Between Pinched Shoulder Nerve And Shoulder Pain: बीते माह मेरे कंधे में तेज दर्द हो रहा था, पहले मुझे लगा कि लगातार बैठने के कारण दर्द हो रहा है। लेकिन फिर पता चला कि दर्द का कारण नस का दबना था। कंधे की नस दबने के कारण कंधे में दर्द, झनझनाहट और सुन्नपन का एहसास हो रहा था। कुछ दिन दवा खाकर आराम मिला, लेकिन शुरू में मैंने भी इसे सामान्य दर्द समझकर नजरअंदाज किया और इस वजह से मैं 15 दिन दर्द में रही। अक्सर लोग यही लगती करते हैं, लक्षणों में समझने में हुई गलती, सेहत पर भारी पड़ती है। इस लेख में हम जानेंगे कंधे की नस दबने और कंधे में दर्द के बीच के अंतर को। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव से बात की।
कंधे की नस दबने के लक्षण- Pinched Shoulder Nerve Symptoms
- मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होना।
- किसी चीज को पकड़ने में मुश्किल होना।
- कंधे को हिलाने में या कपड़े पहनने में दर्द होना।
- गर्दन हिलाने पर दर्द होना और दर्द का हाथ में फैलना।
- हाथ या उंगलियों में सुन्नपन और झनझनाहट का एहसास होना।
- कंधे से हाथ तक जलन जैसा दर्द महसूस होना।
इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही कंधे में दर्द होता है, तो बदल लें ये 5 खराब आदतें
कंधे में दर्द के लक्षण- Shoulder Pain Symptoms
- एक खास पोजीशन में तेज दर्द होना।
- मांसपेशियों में अकड़न या खिंचाव होना।
- हल्के मूवमेंट से दर्द का बढ़ जाना।
- सूजन होना या कंधे में रेडनेस होना।
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी कर रहे हैं अपने कंधे के दर्द को इग्नोर? जानें ऐसा करने का शरीर पर क्या असर पड़ता है
कंधे की नस दबने और कंधे के दर्द में अंतर- Difference Between Pinched Shoulder Nerve and Shoulder Pain
- कंधे में दर्द का कारण, चोट, गलत पोजीशन में रहना हो सकता है वहीं नस दबने का कारण नर्व पर पड़ने वाला अतिरिक्त प्रेशर हो सकता है।
- कंधे में दर्द होने पर आप सामान्य काम कर पाते हैं, वहीं नस दबने पर पकड़ कमजोर हो जाती है।
- नस के दबने पर झनझनाहट और सुन्नपन महसूस होता है लेकिन कंधे के दर्द में ये लक्षण महसूस नहीं होते।
डॉक्टर को कब दिखाएं?- When To Contact Doctor
- अगर कंधे में दर्द के साथ गर्दन और पीठ में भी दर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- कंधे के हिस्से में तेज दर्द या सूजन होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- हाथ को हिलाने में मुश्किल हो या मूवमेंट बंद हो जाए, तो भी डॉक्टर से सलाह लें।
- पूरे कंधे में कमजोरी, झनझनाहट और सुन्नपन महसूस हो, तो भी डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए।
कंधे की नस दबने की समस्या को हल्के में न लें
मेरी मम्मी के पैर की नस दबने को उन्होंने नजरअंदाज किया और दर्द समझती रहीं। लेकिन जब भी आपको लगे कि नस दब रही है, प्रभावित क्षेत्र में सुन्नपन महसूस हो, तो उसे हल्के में न लें। मेरी मम्मी के पैर की नस दब गई थी कारण यह निकला कि उनकी 2 डिस्क खराब थीं, जिसे बदलने के लिए ऑपरेशन करना पड़ा। नस दबने का मतलब है कि ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो रहा है, ऐसे में समय पर इलाज जरूर करवाएं नहीं, तो सर्जरी की नौबत आ सकती है या व्यक्ति की चलना-फिरना बंद हो सकता है।
निष्कर्ष:
कंधे की नस दबने और कंधे में दर्द के बीच का अंतर समझना जरूरी है ताकि इलाज में देरी न हो। समय रहते इलाज करवाएंगे, तो दर्द से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
कंधे में दर्द होने का मुख्य कारण क्या है?
अगर आपके कंधे में दर्द हो रहा है, तो इसका कारण चोट, अर्थराइटिस, नस का दबना, गलत पोजीशन में बैठना या गैस की समस्या भी हो सकता है।क्या गैस के कारण कंधे में दर्द हो सकता है?
हां, अगर आपके कंधे में दर्द है, तो उसका एक कारण पेट में गैस की समस्या भी हो सकती है। गैस या एसिडिटी का दर्द अक्सर बाएं कंधे में होता है।कंधे में नस दबने के क्या लक्षण हैं?
कंधे में नस दबने के कारण हाथ और उंगलियों में सुन्नपन या झनझनाहट महसूस होतीे है, मांसपेशियों में कमजोरी होती है, गर्दन हिलाने पर दर्द होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version