Doctor Verified

क्या दबी हुई नस गंभीर समस्या है? जानें कब पड़ती है डॉक्टर को दिखाने की जरूरत

Pinched Nerve in Hindi: दबी हुई नस एक आम समस्या है, जो दर्द, झुनझुनी और सुन्नता का कारण बन सकती है। शरीर के किसी भी हिस्से पर नस दब सकती है। यह तब होता है, जब ऊतक या मांसपेशियां नस पर ज्यादा दबाव डालती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या दबी हुई नस गंभीर समस्या है? जानें कब पड़ती है डॉक्टर को दिखाने की जरूरत


Is a Pinched Nerve Serious Problem in Hindi: दबी हुई नस एक आम समस्या है। आजकल अधिकतर लोग दबी हुई नस की समस्या से परेशान रहते हैं। इस समस्या को पिंच्ड नर्व (Pinched Nerve in Hindi) भी कहा जाता है। पिंच्ड नर्व की समस्या तब होती है, जब किसी नस पर आस-पास के ऊतक या मांसपेशियां ज्यादा दबाव डालती हैं। नस दबने की समस्या शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकती है। गर्दन, रीढ़, पीठ या कमर के हिस्से पर नस दब सकती है। नस दबने की वजह से कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लेकिन, क्या दबी हुई नस एक गंभीर समस्या है? क्या नस दबने पर डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है? आइए, सुश्रुत ब्रेन एंड स्पाइन, नई दिल्ली के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. यशपाल सिंह बुंदेला से जानते हैं-

क्या दबी हुई नस गंभीर समस्या है?- Is a Pinched Nerve Seriour Problem in Hindi

डॉक्टर बताते हैं, “शरीर के किसी भी हिस्से की नस दब सकती है। जब किसी हिस्से पर नस दबती है, तो इसे ही दबी हुई नस के रूप में जाना जाता है। इसे पिंच्ड नर्व या रेडिकुलोपैथी भी कहते हैं। दबी हुई नस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें किसी नस पर दबाव पड़ता है। अगर नस में दबाव बहुत ज्यादा होता है, तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। इसके अलावा, अगर दबी हुई नस की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो भी यह एक गंभीर समस्या होती है। इसकी वजह से शरीर में दर्द, सुन्नता, झंझनाहट और कमजोरी का अनुभव होता है। आमतौर पर यह समस्या ठीक हो जाती है। लेकिन, कुछ मामलों में दबी हुई नस को निकालने के लिए सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।”

इसे भी पढ़ें- रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं के इलाज में असरदार है मेरुदंड वस्ति, जानें क्या है इसकी प्रक्रिया

नस दबने पर दिखने वाले लक्षण

pinched-nerve-inside

शरीर के किन हिस्सों पर दब सकती है नस?

शरीर के कई हिस्सों में नसें दब सकती हैं। यह तब होता है, जब किसी तंत्रिका या तंत्रिकाओं के समूह को चोट पहुंचती है।

इसे भी पढ़ें- रीढ़ की हड्डी में L4/L5 स्लिप डिस्क है बहुत कॉमन, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण

नस दबने पर डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

  • अगर आपको लंबे समय से नस दबने की वजह से दर्द बना हुआ है, तो इसे बिलकुल नजरअंदाज न करें।
  • अगर नस दबने की वजह से आपको असहनीय दर्द होता है, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
  • अगर दर्द निवारक दवाई लेने के बाद भी दर्द से आराम न मिले, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।
  • हाथ या पैर में कमजोरी, सुन्नता और झुनझुनी की समस्या हो तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। यह समस्या आगे चलकर गंभीर हो सकती है।
  • अगर आपको अक्सर ही चक्कर आए या संतुलन बनाने में दिक्कत हो तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
  • शरीर में अक्सर ही कमजोरी का अनुभव हो तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें।

Read Next

इन 5 बीमारियों के कारण पेशाब में आ सकता है खून, इस संकेत को न करें नजरअंदाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version